Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

राज्यसभा में गतिरोध पर वेंकैया ने नेताओं से मुलाकात की

Published

on

Loading

नई दिल्ली, 27 मार्च (आईएएनएस)| राज्यसभा में बने गतिरोध के कारण सदन से सेवानिवृत्त हो रहे सदस्यों की विदाई नहीं कर पाने से निराश सभापति एम. वेंकैया नायडू ने कांग्रेस, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) और अन्नाद्रमुक और अन्य पार्टियों के सदस्यों से मुलाकात की और कहा कि वे अन्य विकल्पों पर भी विचार कर रहे हैं और कार्यवाही में बाधा उत्पन्न करने वाले सदस्यों के खिलाफ कार्रवाई करने पर मजबूर हो सकते हैं। सूत्रों ने बताया कि सेवानिवृत्त सदस्यों की विदाई नहीं हो पाने पर नायडू ने अपनी नाराजगी जाहिर की।

सूत्रों ने कहा कि उन्होंने कुछ नेताओं को खरी-खरी सुनाते हुए कहा कि जब वह हरेक मुद्दे पर चर्चा की अनुमति देने को तैयार हैं, और विपक्षी और सत्ताधारी पार्टियां विभिन्न मुद्दों पर बहस के लिए तैयार हैं, तो फिर इतने लंबे समय जारी व्यवधान का क्या औचित्य है।

सभापति ने कहा कि गतिरोध से सदन का अपमान होता है और लोकतंत्र का भी क्षरण होता है। उन्होंने सवाल उठाया कि सदन और अन्य पार्टियां इस मुद्दे को सुलझाने में असमर्थ कैसे हो सकते हैं?

सूत्रों के अनुसार, नायडू के मंगलवार के प्रयास से सदन की कार्यवाही चलाने के पक्षधर नेता और सदस्य कार्यवाही बाधित करने वाले सदस्यों के खिलाफ मुखर होने के लिए प्रेरित होंगे।

नायडू से मिलने वाले विभिन्न दलों के नेताओं और सांसदों ने कार्यवाही में अवरोध पर अपनी चिंता जाहिर की और व्यवधान पैदा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने का समर्थन किया। उन्होंने जोर देकर कहा कि सदन के घटनाक्रम के कारण वे खुद हताश हैं।

सूत्रों ने विश्वास जताया कि सभापति द्वारा नाराजगी जाहिर करने के बाद बुधवार को सदन में कार्यवाही सामान्य रूप से चलने की संभावना है।

Continue Reading

नेशनल

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितने प्रतिशत हुआ मतदान, जानें यहां

Published

on

Loading

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के तहत आज 16 राज्य और 5 केन्द्र शासित प्रदेशों में वोटिंग हो रही है। इसके साथ ही अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम विधानसभा के लिए भी आज वोट डाले जा रहे हैं। 16 करोड़ 63 लाख से ज्यादा मतदाता 102 सीटों के लिए पहले फेज में 1 हज़ार 625 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। आइये जानते शाम पांच बजे तक किस राज्य में कितना मतदान हुआ है।

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितना हुआ मतदान

अंडमान-निकोबार – 56.87
अरुणांचल प्रदेश – 63.03
असम -70.77
बिहार – 46.32
छग – 63.41
जम्मू कश्मीर – 65.08
लक्ष्द्वीव – 59.02
मप्र – 63.25
महाराष्ट्र – 54.85
मणिपुर- 67.46
मेघालय – 69.91
मिजोरम – 52.62
नागालैंड – 55.72
पूड्डूचेरी – 72.84
राजस्थान -50.27
सिक्किम – 67.58
तमिलनाडु – 62.02
त्रिपुरा – 76.10
उत्तर प्रदेश – 57.54
उत्तराखंड – 53.56
पश्चिम बंगाल – 77.57

Continue Reading

Trending