Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

खेल-कूद

चीन ओपन : क्वार्टर फाइनल में पहुंचे सायना, कश्यप, श्रीकांत

Published

on

Loading

फूजू (चीन)| भारत की शीर्ष महिला बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल ने गुरुवार को सात लाख डॉलर इनामी राशि वाले चीन ओपन सुपर सीरीज प्रीमियर के दूसरे दौर के मैच में जीत हासिल कर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। सायना के अलावा शीर्ष भारतीय पुरुष खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप और किदांबी श्रीकांत भी क्वार्टर फाइनल में प्रवेश करने में सफल रहे।

पांचवीं विश्व वरीयता प्राप्त सायना ने हैक्सिया ओलम्पिक स्पोर्ट सेंटर में हुए मुकाबले में चीन की क्विन जिनपिंग को 21-18, 21-18 से हराया। सायना को हालांकि जीत के लिए कड़ा संघर्ष करना पड़ा। पुरुष एकल वर्ग में उधर राष्ट्रमंडल खेलों के चैम्पियन कश्यप ने चीन के ज्यू सोंग को तीन गेम तक खिंचे मैच में 11-21, 21-11, 21-13 से हराया। कश्यप को जीत हासिल करने में 54 मिनट लगे। श्रीकांत ने पुरुष एकल वर्ग में ही चीन के गाओ हुआन को एक घंटा 18 मिनट तक चले संघर्षपूर्ण मैच में 21-17, 19-21, 21-14 से हराया।

 

 

Die einnahmeerzielung ist ein ausschlaggebender aspekt für die einführung hausarbeit https://hausarbeit-agentur.com von ökosteuern, wobei einnahmeerzielung und anreize zum umweltschutz nicht im gegensatz stehen müssen

खेल-कूद

आईपीएल के बीच पत्नी संग रांची पहुंचे सचिन, धोनी के शहर में है ये काम

Published

on

Loading

रांची। जहां इस समय पूरे देश में आईपीएल की धूम मची हुई है वहीं मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर रांची में हैं। उनके साथ उनकी पत्नी अंजलि भी हैं। सचिन यहां ओरमांझी में युवा फाउंडेशन की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम के लिए आए हैं।

सचिन ने कहा, “मैं यहां अपने फाउंडेशन के लिए आया हूं। सचिन तेंदुलकर फाउंडेशन यहां के यूथ फाउंडेशन के साथ मिलकर काम करता है। खासकर मैं यहां की महिला खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने आया हूं। इसलिए मैं युवा लड़कियों को देखने आया हूं जो फुटबॉल खेलती हैं और उन्हें प्रोत्साहित करूंगा। इस समय इसके अलावा यहां आने की कोई और वजह नहीं है।

बता दें कि सचिन तेंदुलकर के रांची पहुंचने का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में फैंस का उनके प्रति उत्साह साफ नजर आ रहा है। वहीं एयरपोर्ट पर रांची डीसी राहुल कुमार सिन्हा उनके स्वागत के लिए पहुंचे और कड़ी सुरक्षा के साथ सचिन को उनके होटल ले जाया गया।

 

Continue Reading

Trending