Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

90 के दशक का सबसे बड़ा घोटालेबाज, जिसने किया था 5 हजार करोड़ का घोटाला

Published

on

90 के दशक का सबसे बड़ा घोटालेबाज, जिसने किया था 5 हजार करोड़ का घोटाला

Loading

मुंबई। अगर आप क्राइम और वित्तीय विषयों पर आधारित वेब सीरीज़ देखने के शौकीन हैं तो आप के लिए एक अच्छी ख़बर है। ‘शाहिद’,  ‘ओमर्टा’ और ‘अलीगढ़’ जैसी रियल लाइफ स्टोरीज़ पर फिल्में बनाने वाले डायरेक्टर हंसल मेहता आपके लिए हर्षद मेहता के जीवन पर आधारित एक वेब सीरीज लेकर आ रहें है। ये सीरीज 1992 में बॉम्बे शेयर बाज़ार में हुए घोटालों और उसके आरोपी हर्षद महता के जीवन पर आधारित होगी।

90 के दशक का सबसे बड़ा घोटालेबाज, जिसने किया था 5 हजार करोड़ का घोटाला

ये कहानी है हर्षद मेहता की। जो राजकोट में पैदा हुआ और रायपुर में बड़ा हुआ। हर्षद मेहता का पूरा नाम हर्षद शांतिलाल मेहता था। जो बचपन से ही बहुत महत्वाकांक्षी था। बड़े होकर ये बॉम्बे शेयर बाज़ार का बेताज बादशाह बन गया। शेयर बाज़ार की दलाल स्ट्रीट का सुल्तान कहे जाने वाले हर्षद मेहता का एक ज़माने में सिक्का चलता था।

किसी स्टार की तरह इन्वेस्टर्स उसके पीछे-पीछे चलते थे और उसके इशारे पर ही काम करते था। लेकिन वक्त अच्छा हो या बुरा एक सा नहीं रहता। हर्षद मेहता का भी समय बदला और हर्षद मेहता जेल के पीछे था। 1992 में एक खबर आई कि हर्षद मेहता ने बैंकिंग सिस्टम की कमियों का फायदा उठा कर करोड़ों रूपए गायब कर शेयर बाज़ार में लगा दिए।

90 के दशक का सबसे बड़ा घोटालेबाज, जिसने किया था 5 हजार करोड़ का घोटाला

उन करोड़ों की कीमत थी 4999 करोड़। 1992 में करीब पांच हज़ार करोड़ तो आज के दौर में कितना हुआ आप अंदाज़ा लगा सकतें हैं। हर्षद महता पर 70 धाराओं के तहत मुक़दमा चला और फिर 31 दिसम्बर 2001 को मुंबई जेल में ही उनकी मौत हो गई।

1992 का शेयर बाज़ार घोटला काफी प्रसिद्ध है। इस घोटाले को अकेले हर्षद मेहता ने अंजाम दिया था। उनके 5000 करोड़ के घोटाले का खुलासा टाइम्स ऑफ़ इंडिया की एक पत्रकार सुचेता दलाल ने किया था। सुचेता दलाल ने ही इस पूरे केस पर देबाशीष बासु से मिलकर ‘द स्कैम’  नाम से एक किताब लिखी थी।

नेशनल

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितने प्रतिशत हुआ मतदान, जानें यहां

Published

on

Loading

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के तहत आज 16 राज्य और 5 केन्द्र शासित प्रदेशों में वोटिंग हो रही है। इसके साथ ही अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम विधानसभा के लिए भी आज वोट डाले जा रहे हैं। 16 करोड़ 63 लाख से ज्यादा मतदाता 102 सीटों के लिए पहले फेज में 1 हज़ार 625 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। आइये जानते शाम पांच बजे तक किस राज्य में कितना मतदान हुआ है।

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितना हुआ मतदान

अंडमान-निकोबार – 56.87
अरुणांचल प्रदेश – 63.03
असम -70.77
बिहार – 46.32
छग – 63.41
जम्मू कश्मीर – 65.08
लक्ष्द्वीव – 59.02
मप्र – 63.25
महाराष्ट्र – 54.85
मणिपुर- 67.46
मेघालय – 69.91
मिजोरम – 52.62
नागालैंड – 55.72
पूड्डूचेरी – 72.84
राजस्थान -50.27
सिक्किम – 67.58
तमिलनाडु – 62.02
त्रिपुरा – 76.10
उत्तर प्रदेश – 57.54
उत्तराखंड – 53.56
पश्चिम बंगाल – 77.57

Continue Reading

Trending