मनोरंजन
बाहुबली की इस एक्ट्रेस का वायरल वीडियो देख जैकलीन बोलीं, कैटरीना से अच्छी डांसर हैं
मुंबई। बाहुबली के आइटम सॉन्ग से सुर्खियों में आईं नोरा फतेही एक बार फिर चर्चा हैं। इस बार सुर्खियों में रहने की वजह उनका डांस है। इन दिनों नोरा का एक बैले डांस वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
वीडियो को नोरा ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। बता दें कि वीडियो अपलोड होते ही तेजी से वायरल होने लगा।दरअसल, ये बैले डांस मिस इंडिया साउथ 2018 के इवेंट का है। इसमें मोरक्कन ब्यूटी नोरा शानदार बैले डांस करती दिख रही हैं। जो भी उनका डांस देख रहा है बस तारीफ ही किए जा रहा है। तारीफ करने वाले तो इसे अब तक का सबसे अच्छा बैले डांस भी कह रहे हैं।
बता दें कि नोरा बिग बॉस 9 में भी कंटेस्टेंट के तौर पर हिस्सा ले चुकी हैं। नोरा ने इस वीडियो के कैप्शन में लिखा है, बेंगलुरू में मिस इंडिया फेमिना दीवा अवॉर्ड के दौरान मेरा सोलो डांस परफॉर्मेंस बिना किसी तैयारी के था। मैं सिर्फ म्यूजिक को फील कर रही थी।
‘झलक दिखला जा 9’ में नजर आ चुकीं नोरा वाकई आइवरी आउटफिट में काफी खूबसूरत नजर आ रही थीं। जैकलीन फर्नांडीज ने भी नोरा के डांस की काफी तारीफ की है। उन्होंने कहा कि कटरीना से बेहतर बैले डांसर नोरा हैं।
नोरा ने बताया कि वे इस बैले डांस परफॉर्मेंस के बाद रो पड़ी थी। उन्हें अपने वे दिन याद आ गए, जब मोरक्को में बैले डांस करने के कारण उनके परिवार की रोजीरोटी चलती थी। हाल ही में नोरा का उनके कथित बॉयफ्रेंड अंगद बेदी से हाल ही में ब्रेकअप हुआ है। फिल्म रॉकी हैंडसम और मि. एक्स में भी नोरा नजर आई हैं।
यह भी पढ़ेंः
सेलिब्रिटीज को शो से लौटाने वाले कपिल शर्मा को अब सोनी टीवी ने सेट से लौटाया वापस
मनोरंजन
24 अप्रैल को लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड’ से सम्मानित होंगे अमिताभ बच्चन
मुंबई। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन करीब पांच दशक से फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। अब तक अमिताभ को कई अवार्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है। ऐसे में उनकी अवार्ड लिस्ट में एक और नाम जुड़ें जा रहा है।
बिग बी को लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। साल 2022 में दुनिया को अलविदा कह चुकी लगा मंगेशकर की याद में इस पुरस्कार को बनाया गया है। ये पुरस्कार खासतौर पर उन लोगों के लिए है जिन्होंने अपने काम से समाज पर बड़ा प्रभाव डाला हो।
इससे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इस अवार्ड से सम्मानित किया गया था। इसके बाद 2023 में यह अवार्ड लता मंगेशकर की बहन आशा भोसले को दिया गया था। वहीं अब बिग बी को भी इस अवार्ज से सम्मानित किया जाएगा। बिग बी को यह सम्मान लता मंगेशकर के पिता एवं संगीत जगत के दिग्गज दीनानाथ मंगेशकर के स्मृति दिवस पर 24 अप्रैल को दिया जाएगा।
-
नेशनल2 days ago
प्रियंका गांधी ने सहारनपुर में किया रोड शो, कहा- मोदी सत्ता को पूजते हैं सत्य को नहीं
-
नेशनल3 days ago
असम के नलबाड़ी में बोले पीएम, आज पूरे देश में मोदी की गारंटी चल रही है
-
उत्तर प्रदेश3 days ago
अखिलेश के साथ संयुक्त प्रेस कांफ्रेस में राहुल का वादा- ‘गरीब परिवार की एक महिला को 1 लाख रुपये सालाना देंगे’
-
आध्यात्म3 days ago
आज पूरा देश मना रहा रामनवमी, जानिए इसके पीछे की पूरी पौराणिक कहानी
-
नेशनल3 days ago
चुनावी व्यस्तता के बावजूद पीएम मोदी ने लाइव देखा रामलला के मस्तक पर हुआ सूर्य का अद्भुत तिलक
-
उत्तर प्रदेश3 days ago
रामनवमी पर भगवान सूर्य ने किया रामलला के ललाट पर ‘सूर्य तिलक’
-
प्रादेशिक3 days ago
बड़ा खुलासा, सलमान के घर पर फायरिंग से पहले शूटर्स ने किया था ये काम
-
मनोरंजन3 days ago
24 अप्रैल को लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड’ से सम्मानित होंगे अमिताभ बच्चन