Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

ऑफ़बीट

लड़कियां कभी किसी को नहीं बतातीं ये पांच बातें, अपने पति और प्रेमी को भी नहीं

Published

on

Loading

नई दिल्ली। एक बहुत पुरानी विचारधारा है कि लड़कियों को समझ पाना नामुमकिन है। ऐसा इसलिए कहा जाता है क्योंकि लड़कियां अपनी कुछ बातें कभी किसी को नहीं बताती चाहे वो उनका प्रेमी हो या पति। ऐसी कई बातें होती है जो लड़कियां जिंदगी भर छिपा कर रखती है। इसका मतलब ये नहीं कि वो किसी का बुरा चाहती है पर किसी न किसी कारण से लड़किया ये पांच राज़ कभी किसी के सामने नहीं खोलती। आज हम आपको ये पांच राज़ बतायेंगे जो लड़कियों के मन में छिपे रहते हैं बल्कि कहें तो दफ्न रहते है।

1- लड़कियां कभी किसी को अपने पहले प्यार या क्रश के बारे में नहीं बताती और न ही कभी उसे भूल पातीं है। उनके मन में हमेशा अपने सीक्रेट क्रश के लिए एक सॉफ्ट कार्नर रहता है।

2- लड़कियां कभी किसी को, लड़कियां तक के अपने पति को भी नहीं बताती कि पहली बार जब उन्होंने उन खास पलों को जिया था तो उन्हें कैसा लगा था।

3- लड़कियां कभी किसी को ख़ास कर अपने पति को कभी अपनी छोटी- छोटी बीमारियों के बारे में नहीं बताती ताकि उनकी वजह से उनका पति कहीं तनाव में न आ जाए।

4- लड़कियों के पास हमेशा कुछ पैसे बचाए हुए रखे रहते है जिनके बारे में वो कभी किसी को नहीं बताती। ये पैसे मुसीबत के समय काम आने पर वो खर्च करती हैं।

5- कभी-कभी लड़कियों को अपने पति से या अपने पिता से सहमति मिलानी पड़ती है लेकिन अगर वो असहमत भी हुईं तो वो कभी अपने चेहरे पर नहीं आने देती।

ऑफ़बीट

Click Here क्या है? एक्स पर खूब हो रहा ट्रेंड, जनता से लेकर नेता भी हुए दीवाने

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अगर आप एक्स (पूर्व में ट्विटर) का इस्तेमाल करते हैं तो आपने गौर किया होगा कि शनिवार शाम से यहां एक अजीब सी चीज ट्रेंड कर रही है। दरअसल शनिवार शाम से एक्स पर हजारों की संख्या में ऐसे पोस्ट की भरमार हो गई है जिसमें एक सफेद पेज पर ब्लैक कलर में बोल्ड में ‘यहां क्लिक करें (Click Here)’ लिखा हुआ है। इस टेक्स्ट के साथ ही नीचे की तरफ एक तीर का निशान बना हुआ है। कई एक्स यूजर्स को ये नहीं समझ में आ रहा है कि आखिर ये ट्रेंड क्या है और लोग क्यों एक सफेद रंग की तस्वीर में काले रंग से ‘क्लिक हेयर’ लिखकर फोटो शेयर कर रहे हैं।

जैसे ही कोई यूजर ‘ऑल्ट’ पर क्लिक करता है, तो एक मैसेज ओपन हो जाता है। ये एक हिडन यानी छिपा हुआ मैसेज है, जो सिर्फ ‘ऑल्ट’ पर क्लिक करने पर ही दिखाई देता है। अगर कोई इस पर क्लिक नहीं करता है, तो किसी भी तरह का मैसेज दिखाई नहीं पड़ता है। आपको बता दें कि एक्स यानी ट्विटर की तरफ से ALT टेक्स्ट फीचर को 2016 में लॉन्च किया गया था। तब ट्विटर की तरफ से कहा गया था कि हम कंटेंट को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए इस फीचर को ला रहे हैं।

एक्स पर यूजर्स को कैप्शन में टेक्स्ट लिखने का ऑप्शन तो मिलता ही है, लेकिन ये ऑल्ट टेक्स्ट फीचर शेयर की जाने वाली तस्वीर की जानकारी लोगों तक पहुंचाने का ऑप्शन मुहैया कराता है। ऑल्ट टेक्स्ट फीचर के जरिए यूजर एक हजार शब्दों तक अपने मैसेज लिख सकता है। एक्स का कहना है कि इसका सबसे ज्यादा फायदा उनको होगा, जो कम या बिल्कुल भी नहीं देख पाते हैं। ऑल्ट टेक्स्ट फीचर के कम स्पीड में भी मैसेज पढ़ा जा सकता है।

ऑल्ट टेक्स्ट कैसे करें यूज?

एक्स पर तस्वीर पोस्ट करते वक्त यूजर को +ALT का ऑप्शन दिखाई देगा। इस पर क्लिक करने के बाद मैसेज लिखने का ऑप्शन आता है। यहां यूजर जो मैसेज लिखना चाहे, उसे लिख सकता है। मैसेज सीधे तौर पर तस्वीर के साथ एड हो जाएगा। जैसे ही यूजर इस तस्वीर को पोस्ट करता है, वैसे ही ये मैसेज सभी के लिए अवेलेबल हो जाता है। अगर किसी को इस मैसेज को पढ़ना है, तो बस उसे ALT पर क्लिक करना है। ये फीचर सभी डिवाइस पर काम करता है। आम जनता के साथ साथ अब राजनीतिक दल भी इसका जमकर इस्तेमाल कर रहे हैं। भाजपा ने लोकसभा चुनाव को देखते हुए क्लिक हियर पोस्ट किया। बीजेपी ने ऑल्ट टेक्स में लिखा ‘फिर एक बार मोदी सरकार’

Continue Reading

Trending