Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

राज्यसभा चुनाव: नौ सीटों पर बीजेपी का परचम, सपा ने जीती एक सीट, बीएसपी की हार

Published

on

Loading

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में राज्यसभा की 10 सीटों के लिए जारी मतगणना के परिणाम आ गए हैं। भाजपा के नौ उम्मीदवार विजयी हो गए हैं। इसके अलावा 38 वोट के साथ सपा उम्मीदवार जया बच्चन भी चुनाव जीत चुकी हैं वहीं बसपा अपनी सीट हार गई है।

उत्तर प्रदेश में चुनाव आयोग ने बैलेट पेपर में कुछ आपत्तियां होने के कारण गिनती को रोक दिया गया था। हालांकि, करीब एक घंटे के बाद इसे दोबारा शुरू किया गया। भाजपा ने नौ सीटों पर चुनाव जीत लिया।

भाजपा की ओर से जीत दर्ज करने वाले आठ उम्मीदवार अरुण जेटली, अशोक वाजपेयी, विजय पाल सिंह तोमर, सकल दीप सिंह तोमर, कांता कर्दम, अनिल जैन, हरंत सिंह यादव, जीवीएल नरसिंहा राव हैं। इनका चुना जाना करीब-करीब पहले से तय था। नौवें उम्मीदवार अनिल अग्रवाल पर भी कुछ असमंजस के बाद जीत की मुहर लग गई।

इससे पहले क्रास-वोटिंग के बीच विधान भवन के तिलक सभागार में 11 प्रत्याशियों के लिए 400 विधायकों ने अपने मत का प्रयोग किया। शुक्रवार को मतगणना शुरू होने से पहले बसपा की आपत्ति के बाद आयोग की अनुमति का इंतजार किया जा रहा था। आयोग की अनुमति के बाद मतगणना शुरू की गई।

चुनाव आयोग ने राज्यसभा चुनाव में दो मत अवैध घोषित कर दिए। इनमें एक भाजपा का जबकि दूसरा बसपा का है। मत तकनीकी आधार पर रद्द किए गए हैं। इस बात की पुष्टि संसदीय कार्यमंत्री सुरेश खन्ना ने की है।

नेशनल

बाहुबली मुख्तार अंसारी की हार्ट अटैक से मौत, बांदा जेल में बिगड़ी थी तबीयत

Published

on

Loading

लखनऊ। बाहुबली नेता मुख्तार अंसारी की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई है। बांदा जेल में मुख्तार को हार्ट अटैक आया था, इसके बाद मुख्तार अंसारी को बांदा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। सूत्रों के मुताबिक जेल से लाते वक्त मुख्तार बेहोश था। मुख्तार अंसारी की हालत गंभीर बनी हुई थी। 9 डॉक्टरों का पैनल मुख्तार अंसारी के लिए तैनात किया गया था। इलाज के दौरान मुख्तार अंसारी की मौत हो गई। इस मामले में मेडिकल कॉलेज बांदा के प्रिंसिपल ने चुप्पी साधी हुई है। उधर मुख्तार की मौत के बाद मऊ, बांदा और गाजीपुर में धारा 144 लागू हो गई है। इसके साथ ही यूपी में हाई अलर्ट है और सभी कप्तानों को अलर्ट पर रहने पर कहा गया है।

प्रयागराज में मुख्तार और उनके परिवार का इलाहाबाद हाईकोर्ट में केस देखने वाले वकील अजय श्रीवास्तव प्रयागराज से बांदा के लिए रवाना हो गए हैं। उनका कहना है कि जेल या प्रशासन की तरफ से अभी तक मुख्तार अंसारी के परिवार को कोई सूचना नहीं दी गई है। हालांकि मुख्तार के बेटे उमर अंसारी भी बांदा के लिए रवाना हो गए हैं।

बता दें कि मुख़्तार अंसारी की तबियत रात में अचानक खराब हो जाने और शोचालय में गिर जाने के कारण उसे तत्काल जेल डॉक्टर ने उपचार दिया गया। इसके बाद जिला प्रशासन को अवगत कराकर डॉक्टर्स की टीम बुलायी गई थी। डॉक्टर्स ने मुख्तार  को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया था। इसके बाद बंदी मुख्तार अंसारी को पुलिस सुरक्षा में मेडिकल कालेज बांदा में भर्ती करा दिया गया था।

बता दें कि मुख्तार अंसारी को पिछले 18 महीने में 8 मामलो में सजा मिल चुकी थी, उसके खिलाफ अलग-अलग जिलों के थानों में कुल 65 मुकदमे दर्ज थे। पिछले 18 सालों से मुख्तार अंसारी जेल में बंद था। यूपी की बांदा जेल में बंद बाहुबली नेता मुख्तार अंसारी को हार्ट अटैक आया था जिसके बाद उसे बांदा के रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था,लेकिन इलाज के दौरान मुख्तार अंसारी की मौत हो गई।

 

Continue Reading

Trending