Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

जीनत अमान ने दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई, व्यवसायी गिरफ्तार

Published

on

Loading

मुंबई, 23 मार्च (आईएएनएस)| अपने जमाने की मशहूर अभिनेत्री जीनत अमान ने मुंबई के व्यवसायी के खिलाफ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है और शिकायत दर्ज कराई है।

एक पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

मुंबई पुलिस के प्रवक्ता दीपक देवराज ने आईएएनएस को बताया, पीड़ित द्वारा गुरुवार देर रात शिकायत दर्ज कराई गई और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। शुक्रवार शाम उसे अदालत में पेश किया जाएगा।

शिकायत में व्यवसायी का नाम सरफराज मोहम्मद उर्फ अमन खन्ना (38) दर्ज किया गया है।

जीनत (69) ने जुहू पुलिस थाने में व्यवसायी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई, जिस पर पहले भी पीछा करने और उत्पीड़न करने के आरोप लग चुके हैं।

इस मामले को क्राइम ब्रांच को सौंप दिया गया है, जो अब इसकी जांच कर रही है।

Continue Reading

प्रादेशिक

धनबाद में बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के जीजा की सड़क हादसे में मौत, बहन की हालत गंभीर

Published

on

Loading

धनबाद। बॉलीवुड एक्टर पकंज त्रिपाठी के जीजा राकेश तिवारी की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। वहीं उनकी बहन की हालत गंभीर है जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।.हादसा बेहद भीषण था जिसमें उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। ये एक्सिडेंट शनिवार की शाम करीब चार बजे धनबाद जिले के निरसा चौक के पास हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राकेश तिवारी पत्नी सरिता तिवारी के साथ अपनी कार से धनबाद से कोलकाता जा रहे थे। चश्मदीदों के मुताबिक कार तेज रफ्तार में थी। निरसा चौक पर एक ऑटो को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। इसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेस से धनबाद एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया था। यहां राकेश तिवारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि, उनकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है. हादसे की खबर पाकर पंकज त्रिपाठी मुंबई से कोलकाता एयरपोर्ट उतरकर निजी कार से धनबाद के लिए रवाना हो गए हैं।

Continue Reading

Trending