Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

‘गोरी मेम’ को मिला नया चौकस ठिकाना, अब क्या करेंगे विभूति भैया!

Published

on

Loading

लोकप्रिय कॉमेडी टीवी सीरियल ‘भाभी जी घर पर हैं’ की ‘गोरी मेम’ यानी सौम्या टंडन को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। सीरियल में अनीता भाभी का किरदार निभाने वाली सौम्या टंडन को अब एक नया शो मिल गया है। खबर हैं कि सौम्या तीन साल के बाद कलर्स के एक रिएलिटी शो को होस्ट करती हुई नजर आएंगी।

सौम्या कलर्स के शो ‘एंटरटेनमेंट की रात’ में बतौर होस्ट नजर आने वाली हैं। सौम्या 21 मार्च से इस शो के लिए शूट भी शुरू कर रही हैं। सूत्रों की मानें तो इस शो में सौम्या का लुक उनके पहले नजर आए ऑनस्क्रीन लुक से बिल्कुल हटकर होगा।

हालांकि अभी तक यह नहीं पता चला है कि वह इसके साथ ‘भाभी जी घर पर हैं’ में काम करती रहेंगी या इस शो को छोड़ देंगी। सौम्या ने अभी इस बारे में कोई कमेंट नहीं किया है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि ऑनस्क्रीन उनके पति का किरदार निभाने वाले ‘विभूति भैया’ का क्या होगा।

सौम्या कलर्स के जिस शो में जा रही हैं, उसे पहले आरजे मलिष्का होस्ट करती थीं। मलिष्का नए सीजन में नहीं होंगी और उनकी जगह सौम्या को मौका दिया गया है। ऐसा नहीं है कि सौम्या पहली बार कोई शो होस्ट कर रही हैं। वह तीन साल बाद शो होस्टिंग में वापसी कर रही हैं। इससे पहले उन्होंने डांस इंडिया डांस और जोर का झटका जैसे रियलिटी शो को होस्ट किया है।

मनोरंजन

शिंदे की शिवसेना में शामिल हुए गोविंदा, मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से लड़ सकते हैं चुनाव

Published

on

Loading

मुंबई। महाराष्ट्र की राजनीति से बड़ी खबर सामने आई है। बॉलीवुड एक्टर गोविंदा ने शिवसेना शिंदे गुट का दामन थाम लिया है। बालासाहब ठाकरे भवन में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में उन्होंने पार्टी ज्वॉइन की। बताया जा रहा है कि वे मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं।

इस अवसर पर गोविंदा ने कहा कि एकनाथ शिंदे जी का धन्यवाद, आज के दिन शिवसेना जॉइन करने का मतलब भगवान से मिली प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि 2004 से 2009 तक कांग्रेस पार्टी का सांसद रहा। अब चौदह बरस के बनवास के बाद शिवसेना में शामिल हुआ हूं। गोविंदा ने कहा मुंबई अब पहले सुंदर और विकसित दिखाई पड़ रही है। यहां विकास के काम हो रहे हैं ।

इससे पहले शिंदे गुट के नेता कृष्णा हेगड़े ने गोविंदा से उनके आवास पर मुलाकात की थी, तभी से कयास लगाए जा रहे थे कि वे शिवसेना शिंदे गुट में शामिल हो सकते हैं। सीएम एकनाथ शिंदे की ओर से गोविंदा को लोकसभा चुनाव लड़ाया जा रहा है। वे मुंबई उत्तर पश्चिम सीट से ताल ठोक सकते हैं। शिवसेना यूटीबी ने अमोल कीर्तिकर को इस सीट से चुनावी मैदान में उतारा है। अगर शिवसेना शिंदे गुट ने टिकट दिया तो गोविंदा मुंबई ईस्ट वेस्ट पर अमोल कीर्तिकर को कड़ी चुनौती दे सकते हैं।

Continue Reading

Trending