Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

डाटा लीक की वजह से तगड़े नुकसान में आए फेसबुक के मालिक, हुआ खरबों का नुकसान

Published

on

Loading

नई दिल्ली। फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग को फेसबुक डाटा लीक मामले में तगड़ा झटका लगा है। आपको बता दें कि  डेटा लीक की खबरों के बाद से अमेरिका की सोशल मीडिया कंपनी के शेयर्स में सोमवार को 7 फीसदी तक गिरावट दर्ज की गई।

शेयर की कीमत घटने की वजह से जुकरबर्क को एक दिन में 6.06 अरब डॉलर (करीब 395 अरब रुपए) का नुक्सान हुआ। इस खबर के बाद अमेरिकी और यूरोपीय अधिकारियों ने भी फेसबुक से जवाब तलब किया है।

अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप की मदद करने वाली एक फर्म ‘कैम्ब्रिज एनालिटिका’ पर लगभग 5 करोड़ फेसबुक यूजर्स की निजी जानकारी चुराने के आरोप लगे हैं। इस जानकारी को चुनाव के दौरान इस्तेमाल किया गया है।

खबर आने पर अमेरिकी और यूरोपीय सांसदों ने फेसबुक इंक से जवाब मांगा। वे जानना चाहते हैं कि ब्रिटेन की कैंब्रिज एनालिटिका ने डोनाल्ड ट्रंप को अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव जीतने में किस तरह से मदद की।

सोमवार को अमेरिकी शेयर बाजार खुलने के साथ ही डाओ जोंस पर फेसबुक का शेयर में भारी गिरावट देखने को मिली। फेसबुक के शेयर्स लगभग 5.2 फीसदी गिरकर 175 डॉलर पर आ गए। यह गिरावट बाद में बढ़कर 7 फीसदी से ज्‍यादा हो गई। यह 12 जनवरी के बाद स्टॉक में सबसे बड़ी इंट्रा डे गिरावट है। इससे कंपनी की मार्केट कैप लगभग 32 अरब डॉलर की गिरावट के साथ 500 अरब डॉलर रह गयी।

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका में पढ़ाई कर रहे दो भारतीय छात्रों की सड़क हादसे में मौत, कॉलेज से घर लौटते समय हुआ हादसा

Published

on

Loading

न्यूयार्क। अमेरिका में पढाई कर रहे तेलंगाना के दो छात्रों की सड़क हादसे में मौत हो गई है। दोनों छात्रों निवेश मुक्का और गौतम कुमार पारसी की शनिवार रात एरिजोना के पियोरिया में उस समय जान चली गई, जब उनकी कार दूसरी कार से जा टकराई। दोनों की उम्र 19 वर्षीय थी।

रिपोर्ट के अनुसार, निवेश करीमनगर जिले के हुजूराबाद शहर का रहने वाला था, वहीं गौतम कुमार जनगांव जिले के स्टेशन घनपुर का रहने वाला था। दोनों एरिजोना स्टेट यूनिवर्सिटी में कंप्यूटर साइंस में इंजीनियरिंग कर रहे थे।

दोनों अपने दोस्तों के साथ विश्वविद्यालय से घर लौट रहे थे, तभी सामने से आ रही कार ने उनके वाहन को टक्कर मार दी। निवेश और गौतम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य घायल हो गए। निवेश डॉक्टर दंपत्ति नवीन और स्वाति का बेटा था। दोनों छात्रों के परिवारों ने भारत सरकार से शवों को वापस लाने में मदद की अपील की है।

 

Continue Reading

Trending