Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

अजय देवगन को प्रैंक पड़ा भारी, महिला ने की आत्महत्या की कोशिश

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड स्टार अजय देवगन की फिल्म ‘रेड’ सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म में अजय देवगन इनकम टैक्स ऑफिसर के किरदार में हैं।

खबरों की मानें तो डायरेक्टर राजकुमार गुप्ता की ये फिल्म एक सच्ची घटना पर आधारित है। खबर है कि यह फिल्म कानपुर में हुई छापेमारी की घटना पर आधारित है।

अजय सेट्स पर शूटिंग के बीच-बीच में अपने कोस्टार्स और क्रू मेंबर्स के साथ मस्ती करते रहते हैं। अजय कई बार सेट्स पर प्रैंक खेल चुके हैं, लेकिन एक बार प्रैंक खेलना अजय देवगन को भारी पड़ गया। अजय ने यह मजाक सेट पर आई एक महिला के साथ किया। ये प्रैंक उन्हें इतनाभारी पड़ गया कि महिला ने अपनी जान देने की कोशिश की।

अजय देवगन ने एक इंटरव्यू में बताया कि एक बार फिल्म सेट पर किसी के साथखेला गया प्रैंक उन पर ही भारी पड़ गया था। अजय ने बताया कि उनका एक को-स्टार था, उसकी नई-नई शादी हुई थी।

वह फिल्म इंडस्ट्री से बाहर की थी। अजय का को-स्टार आउटडोर शूट पर अपनी पत्नी को लेकर आया था। उस वक्त रात के समय में ही शूटिंग रखी गई थी। वहीं वह महिला अपने पति (अजय के को-स्टार) से दिन के समय में ही मिलती थी।

अजय ने प्रैंक में उस महिला को बताया कि उसके पति का अफेयर चल रहा है। साथ में अजय ने यह भी कहा कि रात के वक्त उनका कोई भी शूट नहीं होता है। उसका पति शायद किसी से मिलने रात के समय में बाहर जाता है।

महिला जानती थीं, कि अजय को मजाक करने की आदत है। इसलिए पहले तो उसने अजय की बात मानी नहीं लेकिन बाद में अजय देवगन उन्हें यकीन दिलाने में सफल हो गए। बाद में पता चला कि महिला ने कुछ दवाइयां खा ली हैं। इसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाने लेजाया गया है। बाद में उन्हें पता चला कि महिला अपने पति से अफेयर होने को लेकर लड़ाई कर रही थी। इसके बाद उन्होंने ये कदम उठाया।

मनोरंजन

24 अप्रैल को लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड’ से सम्मानित होंगे अमिताभ बच्चन

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन करीब पांच दशक से फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। अब तक अमिताभ को कई अवार्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है। ऐसे में उनकी अवार्ड लिस्ट में एक और नाम जुड़ें जा रहा है।

बिग बी को लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। साल 2022 में दुनिया को अलविदा कह चुकी लगा मंगेशकर की याद में इस पुरस्कार को बनाया गया है। ये पुरस्कार खासतौर पर उन लोगों के लिए है जिन्होंने अपने काम से समाज पर बड़ा प्रभाव डाला हो।

इससे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इस अवार्ड से सम्मानित किया गया था। इसके बाद 2023 में यह अवार्ड लता मंगेशकर की बहन आशा भोसले को दिया गया था। वहीं अब बिग बी को भी इस अवार्ज से सम्मानित किया जाएगा। बिग बी को यह सम्मान लता मंगेशकर के पिता एवं संगीत जगत के दिग्गज दीनानाथ मंगेशकर के स्मृति दिवस पर 24 अप्रैल को दिया जाएगा।

Continue Reading

Trending