Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

शाहरुख खान ने किया सबसे बड़ा खुलासा, इस दिन छोड़ देंगे एक्टिंग

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान के चाहने वाले पूरी दुनिया में हैं। अपनी दमदार एक्टिंग से लोगों के दिलों पर राज करने वाले शाहरुख के फैन्स आपको दुनिया के किसी भी कोने में मिल जाएंगे।

शाहरुख को शोहरत विरासत में नहीं मिली बल्कि उन्होंने इसे कड़ी मेहनत के दम पर हासिल किया है। जिन फिल्मों ने शाहरुख को आज बॉलीवुड का बादशाह बनाया है, उन्हीं फिल्मों की वजह से एक्टर को जिंदगी की सबसे बड़ी हिचकी से उभरने में मदद मिली थी। इसका खुलासा उन्होंने रानी मुखर्जी के साथ एक चैट में किया।

इन दिनों रानी मुखर्जी अलग अंदाज में अपनी फिल्म हिचकी का प्रमोशन कर रही हैं। वे बॉलीवुड सेलेब्स से उनकी सबसे बड़ी हिचकी के बारे में पूछ रही हैं। इसी सिलसिले में जब रानी ने शाहरुख से उनकी सबसे बड़ी हिचकी के बारे में पूछा तो उन्होंने जवाब देते हुए अपनी एक्टिंग से जुड़ा एक खुलासा भी कर दिया। उन्होंने बताया कि वे कब एक्टिंग करना छोड़ देंगे।

शाहरुख ने कहा, मेरी जिंदगी की सबसे बड़ी हिचकी पेरेंट्स का निधन है। जब में 15 साल का था तब पापा गुजर गए थे। 24 साल में मां का निधन हो गया था। हम आर्थिक रुप से स्ट्रॉन्ग नहीं थे। मैं तब मास्टर की पढ़ाई कर रहा था। पेरेंट्स के बिना खाली घर मुझे और मेरी बहन को काटने को दौड़ता था।

एक्टर ने आगे कहा, माता-पिता को खोने का दर्द और अकेलेपन का दुख मेरी जिंदगी पर हावी हो रहा था। तब मैंने अपनी इस हिचकी को एक्टिंग के जरिए भरने की कोशिश की।

वह कहते हैं, एक्टिंग के जरिए मैं अपने इमोशन और भावनाओं का बाहर निकालता हूं। उनका कहना है, मैंने अपने परिवार को कहा है कि जिस दिन सुबह उठकर मुझे लगेगा कि मैं पेरेंट्स से जुड़ी सारी भावनाएं बाहर निकाल चुका हूं। साथ ही मुझे यह एहसास होगा कि बतौर एक्टर अब कोई इमोशन दिखाने को नहीं बचा है। तब मैं एक्टिंग छोड़ दूंगा।

NEW ?? . Video’s link on my story

A post shared by Rani Mukerji News (Turkey ??) (@ranimukherjeeturkey) on

आपको बता दें, रानी की फिल्म हिचकी 23 मार्च को रिलीज हो रही है। इसमें रानी एक टीचर के रोल में हैं, जिसे टॉरेट सिंड्रोंम नामक बीमारी है। इस वजह से उसे लगातार हिचकी आती है, जो उसके करियर के लिए एक रुकावट बनती है। फिल्म के निर्देशक सिद्धार्थ पी मल्होत्रा हैं जबकि फिल्म को प्रोड्यूस रानी के पति और जाने-माने निर्माता-निर्देशक आदित्य चोपड़ा ने किया है।

प्रादेशिक

सलमान के घर पर फायरिंग करने वाले दोनों शूटर गुजरात से गिरफ्तार, लाया जा रहा मुंबई

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के दबंग सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग करने वाले दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों की गिरफ्तारी गुजरात के भुज शहर से हुई है। दोनों को मुंबई लाया जा रहा है। आरोपियों की पहचान बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के मसिही के विक्की गुप्ता और सागर पाल के रूप में हुई है।

मुंबई क्राइम ब्रांच सीसीटीवी फुटेज के जरिए आरोपियों को लगतार ट्रेस कर रही थी। साथ ही साइबर टीम से डंप डाटा भी निकाला गया था। क्राइम ब्रांच के अधिकारी ने इस बात की पुष्टि की है कि दोनों आरोपियों के भुज में होने की स्पेसिफिक जानकारी मिली थी। इसके बाद भुज के स्थानीय लोकल क्राइम ब्रांच को इसकी जानकारी दी गई क्योंकि शक था कि आरोपियों को पकड़ने गई पुलिस पर फायरिंग हो सकती है।आरोपी पेशेवर अपराधी हैं इसलिए पुलिस ने एहतियात बरता और स्थानीय पुलिस की टीम को साथ लिया। क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर की अगुवाई में एक टीम भुज पहुंची थी।

इससे पहले इस केस में मुंबई पुलिस ने दो लोगों को पनवेल से भी हिरासत में लिया था। इन दोनों ने सलमान के घर पर फायरिंग करने वाले शूटर्स को सेकेंड हैंड बाइक बेची थी। पनवेल में ही सलमान ख़ान का फार्महाउस है इसलिए अब पुलिस ये भी पता लगा रही है कि क्या शूट की प्लानिंग सलमान के फॉर्म हाउस को भी निशाना बनाने की थी।

सलमान के घर के बाहर फायरिंग मामले में गैंगस्टर लॉरेंस विश्ननोई से जुड़े लोगों का नाम भी सामने आया। दावा किया जा रहा है कि सलमान के घर पर फायरिंग के पीछे लॉरेंस बिश्नोई गैंग के रोहित गोदारा का हाथ है। राजस्थान का कुख्यात गैंगस्टर रोहित गोदारा अमेरिका में रहता है। उसने अमेरिका में बैठकर ही प्लानिंग की, शूटर्स अरेंज किए। उनको हथियार मुहैया कराया और सलमान ख़ान के घर और फॉर्म हाउस की रेकी करने में मदद की। रोहित गोदारा का नाम सुखदेव सिंह गोगामेड़ी और सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस में भी आया था।

Continue Reading

Trending