Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

सबसे ज्यादा हथियार खरीदने वाले देशों की लिस्ट में टॉप पर भारत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। हथियार खरीदने के मामले में भारत ने दुनियाभर के देशों को पीछे छोड़ दिया है। भारत अब विश्व में सबसे ज्यादा हथियार खरीदने वाला देश बन गया है। आंकड़ो के अनुसार 2013 से 2017 के बीच दुनियाभर से आयात किए गए हथियारों में भारत की हिस्‍सेदारी 12 फीसदी रही।

ग्लोबल थिंक टैंक स्टाकहॉम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट की रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2008 से 2012 और 2013 से 2017 के बीच 24 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। इस रिपोर्ट के अनुसार, हथियार की मांग बढ़ने का कारण पाकिस्तान और चीन से भारत की दूरी है।

इस रिपोर्ट के अनुसार, 2013-2017 के बीच भारत ने सबसे ज्‍यादा 62 फीसदी हथियार रूस से खरीदे हैं। भारत को हथियार सप्लाई करने के मामले में अमेरिका दूसरे नंबर पर है। हथियार आयात करने के मामले में भारत के बाद सउदी अरब, मिस्र, यूएई, चीन, ऑस्ट्रेलिया, अल्जीरिया, इराक, पाकिस्तान और इंडोनेशिया जैसे देशों के नाम आते हैं, जिन्‍होंने दूसरे देशों से हथियार खरीदें हैं।

वहीं दुनियाभर में हथियार सप्‍लाई करने के मामले में चीन भी टॉप 5 में शामिल हो गया है। इस मामले में अमेरिका पहले, रूस दूसरे, फ्रांस तीसरे और जर्मनी चौथे पायदान पर है। ये पांच देश दुनियाभर में 74 फीसदी हथियार सप्‍लाई करते हैं। वहीं चीन का सबसे ज्‍यादा पाकिस्‍तान को हथियार सप्‍लाई करता है। पाकिस्‍तान 35 फीसदी हथियार चीन से लेता है जबकि बांग्‍लादेश 19 फीसदी हथियार लेता है।

वहीं सोमवार को रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा था कि देश के रक्षा क्षेत्र के सार्वजनिक उपक्रमों और आयुध कारखानों में काफी संभावनाएं हैं, लेकिन इन उपक्रमों को पुनर्जीवित करने और उन्हें अधिक गतिशील बनाने की जरूरत है।

उत्तर प्रदेश

मां के लिए पसीना बहा रही अखिलेश यादव की बेटी, जनता के बीच जाकर मांग रही वोट

Published

on

Loading

मैनपुरी। यूपी के मैनपुरी में सात मई को वोटिंग होनी है। इस सीट से सपा प्रत्याशी डिंपल यादव मैदान में है। इस बार उनकी बेटी अदिति यादव भी मां के लिए जनता के बीच जाकर वोट मांग रहीं हैं। पिछले एक महीने में वह कई बार डिंपल के साथ मंचों पर दिखाई दीं।

शुक्रवार को एक बार फिर वे मंच पर दिखाई दीं। खास बात यह दिखी कि अदिति इस बार मंच पर मां डिंपल के साथ नहीं थीं। वह कार्यकर्ताओं के बीच अकेली दिखीं। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह राजनीति में एंट्री लेने की तैयारी में नहीं बल्कि एंट्री ले चुकी हैं।

उन्होंने एक नुक्कड़ सभा में हिस्सा लिया। सात मई को होने वाले मतदान में सपा को जिताने की अपील की। इससे पहले कार्यकर्ताओं ने उन्हें चांदी का मुकुट, पुष्प माला और पगड़ी पहनाकर उनका स्वागत किया। वह भी कार्यकर्ताओं के बीच मजबूती के साथ दिखी।

 

Continue Reading

Trending