Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

बनारस की गलियों से ऋतिक ने अपनी मां और बहन के लिए खरीदा ये खास गिफ्ट

Published

on

Loading

मुंबई| साल 2000 में फिल्मी करियर की शुरुआत करने वाले ऋतिक रोशन इस सफर में विभिन्न तरह के किरदार निभा चुके हैं। ऋतिक के अभिनय और डांस का हर कोई दीवाना है और अब अभिनेता पहली बार बायोपिक ‘सुपर 30’ में नजर आने वाले हैं।

अभिनेता कुछ दिनों पहले वाराणसी में फिल्म की शूटिंग कर रहे थे और उत्तर ऋतिक ने अपनी मां और बहन के लिए कुछ खास शॉपिंग की। सूत्रों की माने तो वाराणसी बनारसी साड़ियों के लिए लोकप्रिय हैं, इसलिए ऋतिक ने इस मौके का फायदा उठाते हुए खरीदारी की।

अभिनेता ने दो साड़ियां खरीदी। एक मां के लिए और एक बहन सुनैना के लिए। ऋतिक को अपनी मां और बहन की पसंद के बारे में अच्छी तरह से पता था इसलिए उन्होंने अलग-अलग डिजाइन और रंगों की साड़ियां लेने का फैसला किया।

मनोरंजन

शिंदे की शिवसेना में शामिल हुए गोविंदा, मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से लड़ सकते हैं चुनाव

Published

on

Loading

मुंबई। महाराष्ट्र की राजनीति से बड़ी खबर सामने आई है। बॉलीवुड एक्टर गोविंदा ने शिवसेना शिंदे गुट का दामन थाम लिया है। बालासाहब ठाकरे भवन में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में उन्होंने पार्टी ज्वॉइन की। बताया जा रहा है कि वे मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं।

इस अवसर पर गोविंदा ने कहा कि एकनाथ शिंदे जी का धन्यवाद, आज के दिन शिवसेना जॉइन करने का मतलब भगवान से मिली प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि 2004 से 2009 तक कांग्रेस पार्टी का सांसद रहा। अब चौदह बरस के बनवास के बाद शिवसेना में शामिल हुआ हूं। गोविंदा ने कहा मुंबई अब पहले सुंदर और विकसित दिखाई पड़ रही है। यहां विकास के काम हो रहे हैं ।

इससे पहले शिंदे गुट के नेता कृष्णा हेगड़े ने गोविंदा से उनके आवास पर मुलाकात की थी, तभी से कयास लगाए जा रहे थे कि वे शिवसेना शिंदे गुट में शामिल हो सकते हैं। सीएम एकनाथ शिंदे की ओर से गोविंदा को लोकसभा चुनाव लड़ाया जा रहा है। वे मुंबई उत्तर पश्चिम सीट से ताल ठोक सकते हैं। शिवसेना यूटीबी ने अमोल कीर्तिकर को इस सीट से चुनावी मैदान में उतारा है। अगर शिवसेना शिंदे गुट ने टिकट दिया तो गोविंदा मुंबई ईस्ट वेस्ट पर अमोल कीर्तिकर को कड़ी चुनौती दे सकते हैं।

Continue Reading

Trending