Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

बहनों का ख्याल रखने के लिए अर्जुन कपूर ने लिया अहम फैसला, करेंगें ये काम

Published

on

Loading

मुंबई। श्रीदेवी के जाने के बाद अर्जुन कपूर अपनी सौतेली बहनों का बहुत ज्यादा ख्याल रखने लगें हैं। ऐसा लगने लगा है कि अब अपनी सौतेली बहनों से अर्जुन कपूर के रिश्ते सुधरने लगे हैं।

श्रीदेवी के अंतिम संस्कार के समय भी अर्जुन कपूर जाह्नवी और खुशी के साथ खड़े नजर आए थे। लेकिन अब खबरें आ रहीं हैं कि अर्जुन अपनी छोटी बहनों के लिए जल्द ही अपने पापा बोनी कपूर के घर शिफ्ट हो सकते हैं।

इससे पहले बोनी कपूर ने श्रीदेवी के जाने के बाद एक लेटर लिखा था, उसमें उन्होंने अर्जुन और अंशुला को उनका साथ देने के लिए शुक्रिया कहा था।

लेकिन अब खबर है कि अर्जुन अपनी छोटी बहनों का ख्याल रखने के लिए अंशुला के साथ बोनी के घर पर शिफ्ट होने जा रहे हैं।
आपको बता दें कि अर्जुन श्रीदेवी को पसंद नहीं करते थे, ना ही कभी खुशी और जाह्नवी से मिलते थे।

एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि जाह्नवी और खुशी से उनका मिलना कम होता है और उनके आपस में कोई खास रिश्ते नहीं हैं। लेकिन अब लगता है कि अर्जुन जाह्नवी और खुशी से रिश्ते सुधारने की कोशिश में हैं।

मनोरंजन

24 अप्रैल को लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड’ से सम्मानित होंगे अमिताभ बच्चन

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन करीब पांच दशक से फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। अब तक अमिताभ को कई अवार्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है। ऐसे में उनकी अवार्ड लिस्ट में एक और नाम जुड़ें जा रहा है।

बिग बी को लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। साल 2022 में दुनिया को अलविदा कह चुकी लगा मंगेशकर की याद में इस पुरस्कार को बनाया गया है। ये पुरस्कार खासतौर पर उन लोगों के लिए है जिन्होंने अपने काम से समाज पर बड़ा प्रभाव डाला हो।

इससे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इस अवार्ड से सम्मानित किया गया था। इसके बाद 2023 में यह अवार्ड लता मंगेशकर की बहन आशा भोसले को दिया गया था। वहीं अब बिग बी को भी इस अवार्ज से सम्मानित किया जाएगा। बिग बी को यह सम्मान लता मंगेशकर के पिता एवं संगीत जगत के दिग्गज दीनानाथ मंगेशकर के स्मृति दिवस पर 24 अप्रैल को दिया जाएगा।

Continue Reading

Trending