नेशनल
आरोपों से आहत हूं : योगेंद्र यादव
नई दिल्ली | आम आदमी पार्टी (आप) के नेता योगेंद्र यादव ने सोमवार को कहा कि वह उन खबरों से दुखी हैं, जिनमें कहा गया है कि वह और प्रशांत भूषण पार्टी में चल रही गतिविधियों से नाखुश हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली में बड़ी जीत पाने के बाद यह देशहित में काम करने और लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरने का समय है। योगेंद्र यादव ने अपने फेसबुक पेज पर लिखा, “पिछले दो दिन से प्रशांत जी और मेरे बारे में चल रही खबरें सुन रहा हूं, पढ़ रहा हूं। नई-नई कहानियां गढ़ी जा रही हैं, आरोप मढ़े जा रहे हैं, षड्यंत्र खोजे जा रहे हैं। ये सब पढ़ के हंसी भी आती है और दुख भी होता है। हंसी इसलिए आती है कि कहानियां इतनी मनगढ़ंत और बेतुकी हैं।”
उन्होंने कहा, “लगता है कि कहानी गढ़ने वालों के पास टाइम कम होगा और कल्पना ज्यादा। लेकिन इन आरोपों और कहानियों की नीयत को देखकर दुख होता है। दिल्ली की जनता ने हमें इतनी बड़ी जीत दी है। आज का ये व़क्त बड़ी जीत के बाद, बड़े मन से, बड़े काम करने का है। देश ने हमसे बड़ी उम्मीदें लगाई हैं। मैं यही अपील कर सकता हूं कि हम अपनी छोटी हरकतों से अपने आप को और इस आशा को छोटी न होने दें। बस सद्बुद्धि की प्रार्थना कर सकता हूं। इससे पहले उन्होंने सोमवार को ट्विटर पर भी अपना पक्ष रखा। उन्होंने कहा था कि आम आदमी पार्टी को लोगों की अपेक्षाओं पर खरा उतरना होगा और उनके विश्वास को बनाए रखना होगा। योगेंद्र ने ट्वीट किया, “मैं मीडिया में पिछले दो दिनों से मेरे व प्रशांतजी के बारे में जो कुछ कहा जा रहा है, उससे दुखी हूं। दिल्ली ने आप को इतना विशाल जनादेश दिया है। मैं अपील करूंगा कि हमें आप में लोगों के विश्वास को कम नहीं होने देना चाहिए।”
उन्होंने कहा, “यह देश के लिए काम करने का समय है। देश को हमसे (आप) बहुत उम्मीदें हैं।” वरिष्ठ आप नेता प्रशांत भूषण ने पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल के कुछ फैसलों को लेकर पार्टी के काम करने के तरीकों पर नाराजगी जताते हुए पार्टी को एक पत्र लिखा है। जाहिर तौर पर, पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्यों को लिखे इस पत्र में भूषण ने दिल्ली चुनाव के दौरान प्रचार अभियान ‘व्यक्ति केंद्रित’ होने व पेशेवर सिद्धांतों का पालन न किए जाने को लेकर सवाल उठाए हैं।
नेशनल
हिमाचल कांग्रेस प्रभारी तजिंदर सिंह बिट्टू ने छोड़ी पार्टी, बीजेपी में हुए शामिल
नई दिल्ली। लोकसभा स चुनाव से पहले कांग्रेस के कई बड़े नेता पार्टी से नाता तोड़कर बीजेपी में शामिल हो गए थे। अब कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है। हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस प्रभारी और प्रियंका गांधी के करीबी तजिंदर सिंह बिट्टू ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने के कुछ घंटे बाद ही बीजेपी में शामिल हो गए। उन्होंने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव और बीजेपी महासचिव विनोद तावड़े की उपस्थिति में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इससे पहले सोशल मीडिया पर इस्तीफे की जानकारी देते हुए बिट्टू ने कहा कि भारी मन से 35 साल बाद मैं कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे रहा हूं।
इसके अलावा, चौधरी करमजीत कौर ने भी बीजेपी मुख्यालय पहुंच कर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। बता दें करमजीत कौर कांग्रेस के टिकट पर जालंधर से लोकसभा चुनाव लड़ चुकी हैं। हालांकि, मौजूदा समय में वह कांग्रेस से नाराज बताई जा रही थीं।
जानकारी के लिए बता दें कि तेजिंदर सिंह बिट्टू ने शनिवार को कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने के बाद बीजेपी नेता और एडवोकेट जयवीर शेरगिल से मुलाकात की थी। इसकी जानकारी खुद शेरगिल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से साझा की थी। उन्होंने बिट्टू के साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, ‘तेजिंदर बिट्टू, पूर्व सचिव एआईसीसी, सह-प्रभारी हिमाचल प्रदेश से मिलना हमेशा खुश करता है। उनकी आगे की नई पारी के लिए शुभकामनाएं।’
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के कांग्रेस छोड़ने के बाद से एक-एक करके कई सीनियर नेता पार्टी छोड़ते जा रहे हैं। कांग्रेस छोड़ने वाले ज्यादातर नेता बीजेपी में शामिल हो चुके हैं। इनमें अमरिंदर सिंह, सुनील जाखड़ समेत कई नेता शामिल हैं।
-
नेशनल3 days ago
प्रियंका गांधी ने सहारनपुर में किया रोड शो, कहा- मोदी सत्ता को पूजते हैं सत्य को नहीं
-
नेशनल3 days ago
चुनावी व्यस्तता के बावजूद पीएम मोदी ने लाइव देखा रामलला के मस्तक पर हुआ सूर्य का अद्भुत तिलक
-
मनोरंजन3 days ago
24 अप्रैल को लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड’ से सम्मानित होंगे अमिताभ बच्चन
-
खेल-कूद3 days ago
IPL 2024 : आज होगी दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच भिड़ंत, जानें किसका पलड़ा है भारी
-
नेशनल1 day ago
लोकसभा चुनाव: पहले चरण में मोदी सरकार के 11 कैबिनेट मंत्रियों की परीक्षा, देखें लिस्ट
-
नेशनल1 day ago
अमरोहा की रैली में बोले पीएम मोदी, ‘मोहम्मद शमी का कमाल पूरी दुनिया ने देखा’
-
नेशनल1 day ago
पीएम मोदी की लोगों से अपील, इस बात मतदान का नया रिकार्ड बनाएं
-
उत्तर प्रदेश1 day ago
लोकसभा चुनाव: पहले चरण में यूपी की आठ सीटों पर वोटिंग जारी, कई दिग्गजों की किस्मत दांव पर