Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

ओरा ने ब्वायफ्रेंड के साथ रात्रिभोज का आनंद लिया

Published

on

Loading

लंदन| गायिका रीटा ओरा को यहां उनके ब्वायफ्रेंड रिकी हिल के साथ रात्रिभोज पर देखा गया। दोनों ने पहले लंदन फैशन समारोह में शिरकत की और उसके बाद रात्रभोज के लिए गए।

वेबसाइट के अनुसार 23 वर्षीया ओरा को मंगलवार को आयोजित फैशन समारोह में अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया था।

ओरा ने बेल्ट वाला सुर्ख लाल रंग का कोट पहन रखा था और बरगंडी रंग की हैट पहन रखी थी, जिस पर लाल रंग का फीता बंधा था, जबकि रिकी अपनी चिरपरिचित वेशभूषा में नजर आए।

ओरा और रिकी बीते कुछ महीनों से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।

Let him http://essaydragon.com/ rewrite a fable or bible story he has read or heard many times

मनोरंजन

शिंदे की शिवसेना में शामिल हुए गोविंदा, मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से लड़ सकते हैं चुनाव

Published

on

Loading

मुंबई। महाराष्ट्र की राजनीति से बड़ी खबर सामने आई है। बॉलीवुड एक्टर गोविंदा ने शिवसेना शिंदे गुट का दामन थाम लिया है। बालासाहब ठाकरे भवन में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में उन्होंने पार्टी ज्वॉइन की। बताया जा रहा है कि वे मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं।

इस अवसर पर गोविंदा ने कहा कि एकनाथ शिंदे जी का धन्यवाद, आज के दिन शिवसेना जॉइन करने का मतलब भगवान से मिली प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि 2004 से 2009 तक कांग्रेस पार्टी का सांसद रहा। अब चौदह बरस के बनवास के बाद शिवसेना में शामिल हुआ हूं। गोविंदा ने कहा मुंबई अब पहले सुंदर और विकसित दिखाई पड़ रही है। यहां विकास के काम हो रहे हैं ।

इससे पहले शिंदे गुट के नेता कृष्णा हेगड़े ने गोविंदा से उनके आवास पर मुलाकात की थी, तभी से कयास लगाए जा रहे थे कि वे शिवसेना शिंदे गुट में शामिल हो सकते हैं। सीएम एकनाथ शिंदे की ओर से गोविंदा को लोकसभा चुनाव लड़ाया जा रहा है। वे मुंबई उत्तर पश्चिम सीट से ताल ठोक सकते हैं। शिवसेना यूटीबी ने अमोल कीर्तिकर को इस सीट से चुनावी मैदान में उतारा है। अगर शिवसेना शिंदे गुट ने टिकट दिया तो गोविंदा मुंबई ईस्ट वेस्ट पर अमोल कीर्तिकर को कड़ी चुनौती दे सकते हैं।

Continue Reading

Trending