प्रादेशिक
नहीं सुलझी पति-पत्नी के नग्न शवों की मिस्ट्री, आखिर कैसे हुई दोनों की मौत
गाजियाबाद। गाजियाबाद के इंदिरापुरम के एक प्लैट में होली के दिन बाथरूम में दंपत्ति की बिना कपड़ों की लाश मिली। दोनों के मौत कैसे हुई इसपर अभी भी सस्पेंस बना हुआ है। बाथरूम के अंदर गैस गीजर लगा हुआ था लेकिन उसे इस्तेमाल नहीं किया गया था। बाल्टी के अंदर भी पानी मौजूद नहीं था। ऐसे में दोनों की मौत को लेकर पूरा परिवार स्तब्ध है कि आखिर उनके बेटे-बहू की मौत कैसे हुई। दोनों के शवों का पोस्टमार्टम भी हो चुका है लेकिन मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।
जानकारी के मुताबिक, ज्ञानखंड 1 में नीरज सिंघानिया, पत्नी रुचि सिंघानिया और बेटी पिहू के साथ रहते थे। नीरज मोबाइल कंपनी मैट्रिक्स में डीजीएम और पत्नी रुचि अमेरिका की आई कंपनी में काम करती थीं। साथ में छोटा भाई वरुण उसकी पत्नी व बहन भी रहती हैं। शुक्रवार को नीरज के पिता प्रेमप्रकाश सिंघानिया का जन्मदिन और रुचि के माता-पिता की मैरिज एनिवर्सरी थी। सभी मिलकर इसे रात में सेलिब्रेट करने वाले थे। इसके लिए रुचि के पैरंट्स भी यहीं आए हुए थे। होली मनाकर शाम करीब साढ़े 5 बजे सभी अपने-अपने कमरे में चले गए।
शाम 7:30 बजे के करीब बड़े भाई ने छोटे भाई नीरज सिंघानिया का दरवाजा खटखटाया , लेकिन अंदर से किसी भी तरह की आवाज नहीं आने पर ये सोचकर छोड़ दिया कि दोनों सो रहे होंगे। रात साढ़े 10 बजे के आसपास फिर से नीरज और उनकी पत्नी रुचि सिंघानिया का दरवाजाया घरवालों ने नॉक किया। इस बार भी कोई आवाज नहीं आई। फिर देवर ने कुर्सी लगाकर दरवाजे के ऊपर से झांककर देखा तो उसे बाथरूम के भीतर से भाभी का सिर्फ पैर दिखा। परिवार के संदेह हुआ तो वो बेडरूम का दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे, लेकिन अंदर जो नजारा दिखा वो हैरान कर देने वाला था। बाथरूम के भीतर नीरज सिंघानिया और उनकी बहू रुचि सिंघानिया की लाश थी।
आनन-फानन में मैक्स हॉस्पिटल से डॉक्टर बुलाया गया, जिसने नीरज और रुचि को मृत घोषित कर दिया।प्रेमप्रकाश सिंघानिया ने बताया कि बाथरूम के अंदर गैस गीजर लगा हुआ है, लेकिन वह इस्तेमाल नहीं किया गया है। बाल्टी के अंदर भी पानी मौजूद नहीं था. ऐसे में दोनों की मौत को लेकर पूरा परिवार हैरान है कि आखिर उनके बेटे-बहू की मौत कैसे हुई।
उत्तर प्रदेश
आज जारी होंगे यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के नतीजे, यहां करें चेक
लखनऊ। यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं में शामिल होने वाले छात्र-छात्राओं का इंतजार आज खत्म हो जाएगा। यूपी बोर्ड आज दोपहर में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का परिणाम घोषित करने वाला है। रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट upresults.nic.in पर जारी किया जाएगा।
इसके अलावा छात्र upmsp.edu.in, upmspresults.up.nic.in पर भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते है। यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट की घोषणा के साथ उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) में पंजीकृत हाईस्कूल व इंटर के 55 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं का इंतजार खत्म हो जाएगा।
यूपी बोर्ड 10वीं बोर्ड परीक्षा में रजिस्टर्ड छात्रों की कुल संख्या 29,47,311 और इंटर में 25,77,997 हैं। पिछले साल यूपीएमएसपी यूपी बोर्ड ने 25 अप्रैल को कक्षा 10 और 12 दोनों के लिए परिणाम घोषित किए थे। इस बार पांच दिन पहले परिणाम जारी किया जा रहा है।
-
नेशनल3 days ago
प्रियंका गांधी ने सहारनपुर में किया रोड शो, कहा- मोदी सत्ता को पूजते हैं सत्य को नहीं
-
नेशनल3 days ago
असम के नलबाड़ी में बोले पीएम, आज पूरे देश में मोदी की गारंटी चल रही है
-
आध्यात्म3 days ago
आज पूरा देश मना रहा रामनवमी, जानिए इसके पीछे की पूरी पौराणिक कहानी
-
नेशनल3 days ago
चुनावी व्यस्तता के बावजूद पीएम मोदी ने लाइव देखा रामलला के मस्तक पर हुआ सूर्य का अद्भुत तिलक
-
उत्तर प्रदेश3 days ago
रामनवमी पर भगवान सूर्य ने किया रामलला के ललाट पर ‘सूर्य तिलक’
-
प्रादेशिक3 days ago
बड़ा खुलासा, सलमान के घर पर फायरिंग से पहले शूटर्स ने किया था ये काम
-
मनोरंजन3 days ago
24 अप्रैल को लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड’ से सम्मानित होंगे अमिताभ बच्चन
-
खेल-कूद3 days ago
IPL 2024 : आज होगी दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच भिड़ंत, जानें किसका पलड़ा है भारी