Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

टॉम क्रूज को पछाड़ कर शाहरुख ने कायम की दुनिया में अपनी बादशाहत

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड में किंग खान के नाम से मशहूर शाहरुख खान, ना केवल देश में बल्कि विदेशों में भी बहुत फेमस हैं तभी तो वो जहां कहीं भी जाते हैं उनके फैन्स का हुजूम उमड़ पड़ता है। 52 साल के शाहरुख खान ने करियर में अब तक कई खिताब अपने नाम किए। अपनी एक्टिंग के दम पर शाहरुख ने खिताबों की लाइन लगा दी। लेकिन इस बार जो खिताब शाहरुख के नाम हुआ है वो उनके फैन्स के बदौलत हुआ है।

शाहरुख खान ने एक नया रिकॉर्ड बनाया है। दरअसल, विकिपीडिया पर सबसे ज्यादा सर्च किए गए सेलिब्रिटीज में शाहरुख दूसरे नंबर पर आ गएं हैं। उन्होंने हॉलीवुड सुपरस्टार टॉम क्रूज को कहीं पीछे छोड़ दिया है। इस मामले में टॉम क्रूज 11वें पायदान पर हैं। शाहरुख से पहले पॉप्यूलर टेलीविजन सेंसेशन किम कर्दाशियां हैं।

विकिपीडिया पर सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले सेलेब के ये आंकड़े दिसंबर 2007 से दिसंबर 2017 तक के हैं। ट्विटर पर @SRKUniverse ने इसे शेयर किया है।


शाहरुख खान फिलहाल निर्देशक आनंद एल राय की फिल्म ‘जीरो’ की शूटिंग में बिजी हैं। जिसमें वह एक बौने का रोल प्ले करते नजर आएंगे। कहा जा रहा है कि यह फिल्म बॉलीवुड की सबसे महंगी फिल्मों में से एक है।

शाहरुख के अलावा फिल्म में कटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आएंगीं। ‘जीरो’ को शाहरुख खान की होम प्रोडक्शन कंपनी रेड चिलीज इंटरटेनमेंट और कलर येलो प्रोडक्शन कंपनी प्रोड्यूस कर रहे हैं।

 

प्रादेशिक

धनबाद में बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के जीजा की सड़क हादसे में मौत, बहन की हालत गंभीर

Published

on

Loading

धनबाद। बॉलीवुड एक्टर पकंज त्रिपाठी के जीजा राकेश तिवारी की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। वहीं उनकी बहन की हालत गंभीर है जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।.हादसा बेहद भीषण था जिसमें उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। ये एक्सिडेंट शनिवार की शाम करीब चार बजे धनबाद जिले के निरसा चौक के पास हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राकेश तिवारी पत्नी सरिता तिवारी के साथ अपनी कार से धनबाद से कोलकाता जा रहे थे। चश्मदीदों के मुताबिक कार तेज रफ्तार में थी। निरसा चौक पर एक ऑटो को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। इसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेस से धनबाद एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया था। यहां राकेश तिवारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि, उनकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है. हादसे की खबर पाकर पंकज त्रिपाठी मुंबई से कोलकाता एयरपोर्ट उतरकर निजी कार से धनबाद के लिए रवाना हो गए हैं।

Continue Reading

Trending