Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

लड़की ने बीच बाज़ार लड़के की चप्पलों से की पिटाई, कर रहा था छेड़छाड़

Published

on

Loading

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में एक लड़के को लड़की से छेड़छाड़ करना महंगा पड़ गया। लड़की ने मौके पर ही लड़के की चप्पलों से पिटाई कर दी। मौके की नजाकत को भांपते हुए लड़के ने लड़की से माफ़ी भी मांगी लेकिन वह लगातार उसकी पिटाई करती रही। बाद में वह घसीटते हुए उसे पुलिस स्टेशन ले गई और मामला दर्ज करवाया।

पुलिस के अनुसार युवती दिल्ली विश्वविद्यालय में बीए की छात्रा है। वह रविवार को गफ्फार मार्केट गई थी। बाजार में एक लड़के ने उससे छेड़छाड़ शुरू कर दी और उसका पीछा करने लगे। लड़की ने मनचले से बचने के लिए रिक्शा लिया, लेकिन भीड़ होने के कारण रिक्शा आगे नहीं निकल पा रहा था। परेशान होकर लड़की ने रिक्शे से उतरकर लड़के को पीटना शुरू कर दिया और घसीटते हुए पुलिस स्टेशन लेकर गई।

पुलिस ने लड़की के शिकायत पर आरोपी लड़के को गिरफ्तार कर लिया है। लड़का हरियाणा के चखरी ददरी का रहने वाला है। उधर, लोगों ने युवती के हौसले की तारीफ करते हुए इस घटना का वीडियो बनाया जोकि वायरल हो गया।

उत्तर प्रदेश

मेरे पिता को खाने में जहर दिया गया, कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे: उमर अंसारी

Published

on

Loading

लखनऊ। बाहुबली नेता मुख्तार अंसारी की गुरुवार रात हार्ट अटैक से लौट हो गई। बांदा जेल में मुख्तार को हार्ट अटैक आया था, इसके बाद मुख्तार अंसारी को बांदा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। सूत्रों के मुताबिक जेल से लाते वक्त मुख्तार बेहोश था। मुख्तार अंसारी की हालत गंभीर बनी हुई थी। 9 डॉक्टरों का पैनल मुख्तार अंसारी के लिए तैनात किया गया था। इलाज के दौरान मुख्तार अंसारी की मौत हो गई।

उधर, मुख्तार अंसारी की मौत पर उसके बेटे उमर अंसारी ने प्रशासन पर पिता मुख्तार को स्लो पॉइजन देने का आरोप लगाया है।

उमर अंसारी ने कहा कि मेरे पिता को खाने में जहर दिया गया था। उन्होंने कहा कि वे न्यायपालिका का दरवाजा खटखटाएंगे। हमें इस पर पूरा भरोसा है। उमर अंसारी ने कहा कि मुझे प्रशासन की तरफ से कुछ नहीं बताया गया, मुझे मीडिया के जरिये इसके बारे में पता चला। लेकिन अब पूरा देश सब कुछ जानता है। मुख्तार अंसारी के बेटे उमर अंसारी ने कहा कि दो दिन पहले मैं उनसे मिलने आया था, लेकिन मुझे उनसे मुलाकात नहीं करने दी गई।

उमर अंसारी ने कहा कि धीमा जहर देने के आरोप पर हमने पहले कहा था और आज भी यही कहेंगे। 19 मार्च को डिनर में उन्हें जहर दे दिया।

 

Continue Reading

Trending