Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

इस देश में लोगों के पास सेक्स के लिए समय नहीं, ज्यादातर हैं वर्जिन

Published

on

Loading

टोक्यो। सेक्स जीवन का एक हिस्सा है। इंसान की महत्वपूर्ण जरुरतों में से एक सेक्स भी है। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि दुनिया में एक ऐसा भी देश है जहां के लोगों के पास सेक्स के लिए समय ही नही है। एक सर्वे में यह सामने आया है कि जापान में नागरिकों के पास सेक्स के लिए भी वक्त नहीं है। जापान की आधी से ज्यादा आबादी सेक्सलेस मैरिज के कान्सेप्ट पर जी रही है। यह सर्वे ‘द गार्जियन’ में छपा है जिसमें 16 से 49 साल तक के 3 हजार लोगों ने हिस्सा लिया है।

जापान के परिवार नियोजन असोसिएशन ने सर्वे में यह कहा है कि ज्यादातर कपल्स हफ्ते में केवल एक या दो बार सेक्स करते हैं। इन शादीशुदा लोगों की कोई सेक्स लाइफ नहीं है। रिकॉर्ड के अनुसार 47.2% शादीशुदा पुरुष और महिलाओं की मैरिज में सेक्स की कोई जगह नहीं है। यह आंकड़ा 2014 में हुए सर्वे से 2.6 प्रतिशत ज्यादा था। असोसिएशन ने 2004 में जब पहला सर्वे किया था तब यह आंकड़ा 31.9% था।

कई शादीशुदा जोड़ो का कहना है कि काम के बाद इतनी थकान हो जाती है कि सेक्स करने की इच्छा ही खत्म हो जाती है। नैशनल इंस्टिट्यूट ऑफ पॉप्युलेशन और सोशल सिक्यॉरिटी रिसर्च ने एक सर्वे में एक और चौंका देने वाला दावा किया है। दावा में कहा गया है कि जापान के ज्यादातर लोग वर्जिन है। इस देश में वर्जिन लोगों की आबादी बहुत ज्यादा है। एक अनुमान के मुताबिक अगर यह इसी तरह चलता रहा तो आने वाले समय में जापान की जनसंख्या 127 मिलियन से घटकर 86 मिलियन ही रह जाएगी।

अन्तर्राष्ट्रीय

हेलीकॉप्टर दुर्घटना में केन्या के रक्षा प्रमुख की मौत, राष्ट्रपति ने दिए जांच के आदेश

Published

on

Loading

नई दिल्ली। केन्या के आर्मी चीफ जनरल फ्रांसिस ओगोला की एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मौत हो गई है। उनके साथ हेलीकॉप्टर पर सवार 9 और लोगों की भी जान चली गई। केन्या के राष्ट्रपति विलियम रुटो ने घटना के संबंध में जानकारी दी। राष्ट्रपति विलियम रुटो ने कहा कि केन्या के रक्षा प्रमुख और नौ अन्य शीर्ष अधिकारियों की गुरुवार को देश के एक दूरदराज के इलाके में एक सैन्य हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मृत्यु हो गई।

रुटो ने कहा, ‘मुझे केन्या रक्षा बलों के प्रमुख जनरल फ्रांसिस ओमोंडी ओगोला के निधन की घोषणा करते हुए गहरा दुख हो रहा है। दुर्घटना के कारण का पता लगाने के लिए एक जांच टीम गठित की गई है और उन्हें एल्गेयो मराकवेट काउंटी में दुर्घटना स्थल पर भेजा गया है।’

रूटो ने बताया कि जनरल ओगोला केन्या के उत्तरी रिफ्ट क्षेत्र में सैनिकों के साथ बैठक करने और वहां पर चल रहे स्कूल नवीकरण का निरीक्षण करने के लिए गुरुवार को नैरोबी से रवाना हुए थे। उन्होंने कहा, ‘मेरे लिए, केन्या रक्षा बलों के कमांडर-इन-चीफ के रूप में, यह केन्या रक्षा बलों की बिरादरी के लिए एक दुखद क्षण है और यह राष्ट्र के लिए सबसे दुर्भाग्यपूर्ण दिन है। हमारी मातृभूमि ने अपने सबसे बहादुर जनरलों में से एक को खो दिया है।’

राष्ट्रपति ने घोषणा की है कि केन्या में शुक्रवार से तीन दिनों का शोक मनाया जाएगा। केन्या के रक्षा मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, जनरल ओगोला 1984 में केन्याई रक्षा बलों में शामिल हुए और केन्या वायु सेना में तैनात होने से पहले 1985 में वो दूसरे लेफ्टिनेंट बने थे। राष्ट्रपति के प्रवक्ता हुसैन मोहम्मद के अनुसार, हेलीकॉप्टर दुर्घटना के बाद केन्याई राष्ट्रपति ने नैरोबी में देश की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की एक तत्काल बैठक बुलाई है।

Continue Reading

Trending