Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

तोगड़िया ने पीएम मोदी को चेताया, बोले-गौरक्षा कानून बनाओ, नहीं तो हटो

Published

on

Loading

भिलाई । विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के अंतर्राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया ने भिलाई के मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ललकारते हुए कहा, “मोटा भाई, रात 12 बजे जीएसटी पर कानून बना सकते हो, मुसलमान औरतों के लिए तीन तलाक का कानून बना सकते हो, तो गौरक्षा कानून क्यों पास नहीं करा सकते।” उन्होंने मोदी को चेतावनी दी, “यदि नहीं कर सकते, तो हटने के लिए तैयार रहो और अगर कानून बनाते हो, तो अगली बार झंडा लेकर हम सरकार बनवाएंगे।”

भिलाई में विहिप के गौरक्षा विभाग की ओर से आयोजित अखिल भारतीय बैठक के समापन अवसर पर तोगड़िया ने प्रधानमंत्री से अपने संबंधों का जिक्र करते हुए कहा, “मैंने मोटा भाई (नरेंद्र मोदी) को अपने हाथ से खाना बनाकर खिलाया है। हम 12 साल से नहीं मिले। अब जल्दी दिल्ली जाकर मिलूंगा। गौरक्षा पर कानून बनाने की मांग और राम मंदिर निर्माण की मांग को लेकर तथा गौरक्षकों के खिलाफ सभी राज्यों में जारी एडवाइजरी को लेकर मिलूंगा।”

उन्होंने कहा, “साढ़े तीन साल हो गए पूर्ण बहुमत की सरकार बने। अब कोई एक्सक्यूज नहीं। जब रात 12 बजे जीएसटी पर कानून बन सकता है। मुसलमान औरतों के तीन तलाक पर कानून बन सकता है तो गौरक्षा पर कानून बनाने में दिक्कत क्या है?” तोगड़िया ने ललकारते हुए कहा, “यदि बचे हुए डेढ़ साल में गौरक्षा को लेकर कानून नहीं बना, तो मोटा भाई कुर्सी से हटाने के लिए तैयार रहें। यदि कानून बनाया तो प्रवीण तोगड़िया स्वयं भाजपा का झंडा लेकर सरकार बनाने देशभर में घूमेगा।”

विहिप अध्यक्ष ने कहा कि स्कंद पुराण में गाय की महिमा का बखान है। गाय पूरा विज्ञान है। गौमूत्र और गोबर का इस्तेमाल वैज्ञानिक रूप से करके इसे उद्योग बनाना होगा, तभी किसान उन्नत होगा। देश में प्रतिदिन 15 करोड़ गायों का 150 करोड़ लीटर गौमूत्र जमीन में चला जाता है। गौमूत्र और गोबर से फिनायल, साबुन, शैम्पू, धूप और मच्छर मारने की अगरबत्ती का बड़ा उद्योग खड़ा किया जा सकता है। इसके उद्योग लगेंगे तो किसान को गौमूत्र का पैसा मिलेगा।उन्होंने कहा कि गाय को बचाना है तो प्रतिदिन गाय को रोटी खिलाने का संकल्प लेना होगा। दूध न देने वाली गाय को गरीब किसान बेच देता है। जब गाय बिकेगी नहीं, तो कटेगी भी नहीं। गाय बचेगी तो किसान बचेगा।

विहिप प्रमुख ने कहा, “इस देश में मुसलमानों और ईसाइयों के आने के बाद गौमांस खाने के लिए गाय को काटा जाने लगा। यह दुर्भाग्य है कि गोपाल के देश में गायों की रक्षा नहीं की जा रही है।” तोगड़िया ने कहा कि 1966 में विश्व हिंदू परिषद और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से देश में गौरक्षा कानून बनाने के लिए संसद को घेरा गया था, तब और अब में फर्क है। अब केंद्र में अपनी सरकार है, अब तो कानून बनना चाहिए।

नेशनल

प्रियंका गांधी ने सहारनपुर में किया रोड शो, कहा- मोदी सत्ता को पूजते हैं सत्य को नहीं

Published

on

Loading

सहारनपुर। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने 2024 लोकसभा चुनाव के तहत सहारनपुर में रोड शो किया। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी और बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। प्रियंका ने कहा कि इस देश ने सत्ता को नहीं सत्य को पूजा है और मोदी सत्ता को पूजते हैं सत्य को नहीं। रोड शो के दौरान प्रियंका गांधी ने रामनवमी पर कहा कि भगवान राम ने भी सत्य की लड़ाई लड़ी थी। जब उनके सामने रावण युद्ध करने के लिए आया तो सारी शक्ति रावण के पास थी, लेकिन भगवान राम ने नौ व्रत रखकर सारी शक्ति अपने पास ले ली थी। इसके बाद रावण से युद्ध किया और सत्य की जीत हुई।

यह रोड शो कांग्रेस के लोकसभा उम्मीदवार इमरान मसूद के समर्थन में आयोजित किया गया था। प्रियंका गांधी ने कहा कि मैं हर जगह यही कह रही हूं कि ये चुनाव जनता का होना चाहिए, जनता के मुद्दों पर होना चाहिए। मोदी जी और बीजेपी के नेता बेरोजगारी, महंगाई, किसानों, महिलाओं की बात नहीं कर रहे हैं। जो असली समस्याएं महिलाओं-किसानों की है, उनके बारे में बात ही नहीं हो रही है। बात इधर उधर की ध्यान भटकाने की हो रही है। उन्होंने आगे कहा कि जो सत्ता में बैठे हैं, वह माता शक्ति और सत्य के उपासक नहीं हैं, ‘सत्ता’ के उपासक हैं। वो सत्ता के लिए किसी भी हद तक गिर जाएंगे। सत्ता के लिए सरकारें गिरा देंगे, विधायकों को खरीदेंगे, अमीरों को देश की संपत्ति दे देंगे। यह हमारे देश की परंपरा नहीं है। भगवान श्रीराम ‘सत्ता’ के लिए नहीं, ‘सत्य’ के लिए लड़े। इसलिए हम उनकी पूजा करते हैं। आज रामनवमी का शुभ दिन है, इसलिए मैं बहुत खुश हूं। वाल्मीकि रामायण में लिखा है कि जब भगवान राम युद्ध भूमि में उतरे तो देखा कि माता की शक्तियां रावण के पास थीं। जिसके बाद उन्होंने नौ दिनों तक माता की आराधना की और 108 नील कमल मां के चरणों में अर्पण किए।

उन्होंने कहा कि जिसके बाद माता ने उनकी परीक्षा लेने को सोची और 108वां कमल छिपा दिया। लेकिन, भगवान राम के पास श्रद्धा की शक्ति थी, उन्हें याद आया कि उनकी मां उन्हें बचपन में ‘राजीव लोचन’ कहती थीं। यह बात याद आते ही भगवान राम अपने नयन निकालने ही जा रहे थे, तभी माता ने उन्हें रोकते हुए कहा कि मैं तुम्हारी श्रद्धा से प्रसन्न हुई। मेरी शक्ति तुम्हारे साथ है। हम भगवान राम को इसलिए पूजते हैं, क्योंकि उन्होंने सच्ची श्रद्धा के साथ यह लड़ाई लड़ी और जनता को सर्वोपरि रखा। जनता पर अन्याय करने वाली भाजपा की विदाई तय है।

Continue Reading

Trending