Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

श्रीदेवी के चेहरे में अर्जुन को कभी नहीं दिखी अपनी मां

Published

on

Loading

मुम्बई। दिग्गज अभिनेत्री श्रीदेवी का दुबई में दिल का दौरा पडऩे से निधन हो गया। वह 54 वर्ष की थीं। वह पारिवारिक समारोह में हिस्सा लेने दुबई गई थीं। श्रीदेवी के निधन की खबर की पुष्टि करते हुए उनके देवर संजय कपूर ने बताया, कि हां, यह सच है। हालांकि, संजय ने इस बारे में अधिक जानकारी नहीं दी। वह इस समय दुबई में हैं। श्रीदेवी पति बोनी कपूर और छोटी बेटी खुशी कपूर के साथ मोहित मारवाह की शादी में शिरकत करने दुबई गई थीं। बोनी कपूर के कुल चार बच्चे हैं।

sridevi and arjun kapoor के लिए इमेज परिणाम

दरअसल उनकी पहली पत्नी का नाम मोना शौरी है। इनसे उनके दो बच्चे हैं, उनमें अर्जुन कपूर और दूसरी अंशुला कपूर नाम है जबकि श्रीदेवी से उनके दो बच्चे हैं जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर लेकिन अर्जुन कपूर कभी भी श्रीदेवी को अपनी मां नहीं मानते हैं। दरअसल यह रिश्ता कभी भी दुनिया की नजर में अटूट नहीं दिखा है। इस रिश्ते के कई मायनों में उलझा रहा है। अर्जुन ने एक बार खुलासा किया था कि श्रीदेवी को कभी अपनी मां के तौर पर स्वीकार नहीं किया है। इतना ही नहीं अर्जुन ने यहां तक कहा था कि वह श्रीदेवी और उनकी दोनों बेटियां उनके लिए कोई मायने नहीं रखतीं है। अब यह कयास लगाया जा रहा है कि श्रीदेवी की अचानक मौत होने के बाद क्या वह अपनी मां को कंधा देने के लिए तैयार होंगे।

संबंधित इमेज

श्रीदेवी को ‘मिस्टर इंडिया’, ‘सदमा’, ‘चालबाज’, ‘चांदनी’ जैसी कई बेहतरीन फिल्मों के लिए जाना जाता है। पद्मश्री से सम्मानित अभिनेत्री की आखिरी फिल्म 2017 में आई ‘मॉम’ थी। उनके निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। कई दिग्गज हस्तियों ने श्रीदेवी के निधन पर शोक जताया है। अभिनेत्री निम्रत कौर ने ट्वीट कर कहा, कि श्रीदेवी के निधन की खबर सुनकर दुख हुआ। काला एवं भयावह पल।

सुष्मिता सेन ने ट्वीट कर कहा, कि मैंने अभी दिल का दौरा पडऩे की वजह से श्रीदेवी मैम के निधन की खबर सुनी। मैं सदमे में हूं।  मधुर भंडारकर ने ट्वीट कर कहा, कि श्रीदेवी के निधन की खबर सुनी, अविश्वसनीय और दिल दुखाने वाला क्षण। भारतीय सिनेमा की प्रतिभाशाली अभिनेत्रियों में एक। भगवान उनके परिवार को शक्ति दे।  प्रियंका चोपड़ा ने ट्वीट कर कहा, कि मेरे पास शब्द नहीं हैं। श्रीदेवी को प्यार करने वालों के प्रति सहानुभूति। एक काला दिन। भगवान उनकी आत्मा को शांति दें।

नेशनल

प्रियंका गांधी ने सहारनपुर में किया रोड शो, कहा- मोदी सत्ता को पूजते हैं सत्य को नहीं

Published

on

Loading

सहारनपुर। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने 2024 लोकसभा चुनाव के तहत सहारनपुर में रोड शो किया। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी और बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। प्रियंका ने कहा कि इस देश ने सत्ता को नहीं सत्य को पूजा है और मोदी सत्ता को पूजते हैं सत्य को नहीं। रोड शो के दौरान प्रियंका गांधी ने रामनवमी पर कहा कि भगवान राम ने भी सत्य की लड़ाई लड़ी थी। जब उनके सामने रावण युद्ध करने के लिए आया तो सारी शक्ति रावण के पास थी, लेकिन भगवान राम ने नौ व्रत रखकर सारी शक्ति अपने पास ले ली थी। इसके बाद रावण से युद्ध किया और सत्य की जीत हुई।

यह रोड शो कांग्रेस के लोकसभा उम्मीदवार इमरान मसूद के समर्थन में आयोजित किया गया था। प्रियंका गांधी ने कहा कि मैं हर जगह यही कह रही हूं कि ये चुनाव जनता का होना चाहिए, जनता के मुद्दों पर होना चाहिए। मोदी जी और बीजेपी के नेता बेरोजगारी, महंगाई, किसानों, महिलाओं की बात नहीं कर रहे हैं। जो असली समस्याएं महिलाओं-किसानों की है, उनके बारे में बात ही नहीं हो रही है। बात इधर उधर की ध्यान भटकाने की हो रही है। उन्होंने आगे कहा कि जो सत्ता में बैठे हैं, वह माता शक्ति और सत्य के उपासक नहीं हैं, ‘सत्ता’ के उपासक हैं। वो सत्ता के लिए किसी भी हद तक गिर जाएंगे। सत्ता के लिए सरकारें गिरा देंगे, विधायकों को खरीदेंगे, अमीरों को देश की संपत्ति दे देंगे। यह हमारे देश की परंपरा नहीं है। भगवान श्रीराम ‘सत्ता’ के लिए नहीं, ‘सत्य’ के लिए लड़े। इसलिए हम उनकी पूजा करते हैं। आज रामनवमी का शुभ दिन है, इसलिए मैं बहुत खुश हूं। वाल्मीकि रामायण में लिखा है कि जब भगवान राम युद्ध भूमि में उतरे तो देखा कि माता की शक्तियां रावण के पास थीं। जिसके बाद उन्होंने नौ दिनों तक माता की आराधना की और 108 नील कमल मां के चरणों में अर्पण किए।

उन्होंने कहा कि जिसके बाद माता ने उनकी परीक्षा लेने को सोची और 108वां कमल छिपा दिया। लेकिन, भगवान राम के पास श्रद्धा की शक्ति थी, उन्हें याद आया कि उनकी मां उन्हें बचपन में ‘राजीव लोचन’ कहती थीं। यह बात याद आते ही भगवान राम अपने नयन निकालने ही जा रहे थे, तभी माता ने उन्हें रोकते हुए कहा कि मैं तुम्हारी श्रद्धा से प्रसन्न हुई। मेरी शक्ति तुम्हारे साथ है। हम भगवान राम को इसलिए पूजते हैं, क्योंकि उन्होंने सच्ची श्रद्धा के साथ यह लड़ाई लड़ी और जनता को सर्वोपरि रखा। जनता पर अन्याय करने वाली भाजपा की विदाई तय है।

Continue Reading

Trending