Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

कतार में 2 बड़े सुधार : जेटली

Published

on

केंद्र-सरकार,राजग,लोकसभा,जीएसटी,अरुण-जेटली

Loading

नई दिल्ली | केंद्र सरकार से की जा रही बड़ी सुधारों की उम्मीद के बीच केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने शनिवार को घोषणा की कि दो महत्वपूर्ण सुधार जल्द लाए जाएंगे। जेटली ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार का प्रथम पूर्ण बजट पेश करते हुए लोकसभा में कहा, “दो बड़े सुधार कतार में हैं – अत्याधुनिक अप्रत्यक्ष कर वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) और नकद सब्सिडी अंतरण योजना को लागू करने के लिए जेएएम (जन धन योजना, आधार और मोबाइल)।” वित्त मंत्री ने बजट भाषण में प्रत्यक्ष कर में भी बदलाव का प्रस्ताव रखा।

नेशनल

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितने प्रतिशत हुआ मतदान, जानें यहां

Published

on

Loading

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के तहत आज 16 राज्य और 5 केन्द्र शासित प्रदेशों में वोटिंग हो रही है। इसके साथ ही अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम विधानसभा के लिए भी आज वोट डाले जा रहे हैं। 16 करोड़ 63 लाख से ज्यादा मतदाता 102 सीटों के लिए पहले फेज में 1 हज़ार 625 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। आइये जानते शाम पांच बजे तक किस राज्य में कितना मतदान हुआ है।

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितना हुआ मतदान

अंडमान-निकोबार – 56.87
अरुणांचल प्रदेश – 63.03
असम -70.77
बिहार – 46.32
छग – 63.41
जम्मू कश्मीर – 65.08
लक्ष्द्वीव – 59.02
मप्र – 63.25
महाराष्ट्र – 54.85
मणिपुर- 67.46
मेघालय – 69.91
मिजोरम – 52.62
नागालैंड – 55.72
पूड्डूचेरी – 72.84
राजस्थान -50.27
सिक्किम – 67.58
तमिलनाडु – 62.02
त्रिपुरा – 76.10
उत्तर प्रदेश – 57.54
उत्तराखंड – 53.56
पश्चिम बंगाल – 77.57

Continue Reading

Trending