नेशनल
दीपावली अयोध्या में, होली अब बरसाना में लेकिन ईद मनाने पर बोले योगी-मैं हिन्दू हूं
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इन दिनों भगवान कृष्ण की जन्मभूमि मथुरा की यात्रा पर है। दरअसल सूबे के मुखिया शनिवार को गर्भगृह, केशवदेव और भागवत भवन के दर्शन किए। यह भी बेहद रोचक है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इससे पहले दीपावली अयोध्या में मनायी थी और अब वह होली बरसाना में मनाने जा रहे हैं। बरसाना में जहां पूरा आयोजन किया जाता है उसे रंगीली गली के नाम से लोग जानते हैं। उत्तर प्रदेश सरकार से मिली जानकारी के अनुसार सूबे मुखिया योगी आदित्यानाथ यही पर होली उत्सव में शामिल होंगे।
इतना ही नहीं योगी पैदल ही आयोजन स्थल तक पहुंचेंगे और उनके साथ यूपी सरकार के कई मंत्री भी शामिल हो सकते हैं। होली मनाने के लिए पहुंचे योगी आदित्यानाथ से जब पूछा गया कि दीपावली अयोध्या में मनाई, होली बरसाना में तो अब ईद कहा मनायेंगे। इसके जवाब में योगी ने कहा कि मैं हिंदू हूं हर को हर एक को अपनी आस्था प्रकट करने का प्रकट करने और धार्मिक स्वतंत्रता का अधिकार है। वह अधिकार मुझे भी है। उन्होंने आगे कहा कि पिछले 11 महीने में न किसी को ईद मनाने से रोका, न ही क्रिसमस मनाने से। सभी अपने तरीके से आस्था व्यक्त करते हैं।
धार्मिक स्वतंत्रता का अधिकार सभी को है। इसके साथ ही पर्यटन की दृष्टि से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विकसित करने का अधिकार भी हम सबको है। सीएम योगी ने कहा कि दीपोत्सव अयोध्या में, होली बरसाना में, देव दीपावली काशी में, रामायण मेला चित्रकूट में और कुंभ प्रयागराज में ही होगा। उसमें हम लोग जाएंगे। हमें अपनी परंपरा और अपनी विरासत पर गौरव की अनुभूति है। इसके संरक्षण और संवर्धन का दायित्व हम सभी के ऊपर है। कुल मिलाकर योगी के इस बयान के बाद सूबे सियासी माहौल पूरी तरह से गर्म हो गया है। अब देखना होगा कि सपा इस पर क्या बोलती है।
नेशनल
सीएम बने रहेंगे केजरीवाल, कोर्ट ने पद से हटाने वाली याचिका की खारिज
नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को उनके पद से हटाने की मांग वाली जनहित याचिका हाई कोर्ट ने खारिज कर दी है। कोर्ट ने कहा कि ऐसी कोई संवैधानिक बाध्यता नहीं है कि अरविंद केजरीवाल अपने पद पर बने नहीं रह सकते हैं। हाई कोर्ट ने कहा कि ये कार्यपालिका से जुड़ा मामला है। दिल्ली के उपराज्यपाल इस मामले को देखेंगे और फिर वह राष्ट्रपति को इस भेजेंगे। इस मामले में कोर्ट की कोई भूमिका नहीं है।
केजरीवाल को सीएम पद से हटाने के लिए याचिका दिल्ली के रहने वाले सुरजीत सिंह यादव ने दी है, जो खुद किसान और सामाजिक कार्यकर्ता बताते हैं। सुरजीत सिंह यादव का कहना था कि वित्तीय घोटाले के आरोपी मुख्यमंत्री को सार्वजनिक पद पर बने रहने की अनुमति नहीं मिलनी चाहिए। याचिकाकर्ता सुरजीत ने अपनी याचिका में कहा था कि केजरीवाल के पद पर बने रहने से न केवल कानून की उचित प्रक्रिया में दिक्कत आएगी, बल्कि न्याय प्रक्रिया भी बाधित होगी और राज्य में कांस्टीट्यूशनल सिस्टम भी ध्वस्त हो जाएगा।
याचिका में कहा गया था कि सीएम ने गिरफ्तार होने के कारण एक तरह से मुख्यमंत्री के रूप में अपना पद खो दिया है, चूंकि वह हिरासत में भी हैं, इसलिए उन्होंने एक लोक सेवक होने के कर्तव्यों और जिम्मेदारियों को निभाने से खुद को अक्षम साबित कर लिया है, अब उन्हें इस मुख्यमंत्री पद पर नहीं बने रहना चाहिए।
-
लाइफ स्टाइल1 day ago
पोषक तत्वों से भरपूर चुकंदर इन लोगों के लिए है नुकसानदेह, जानें कैसे
-
मनोरंजन2 days ago
सुप्रिया श्रीनेत पर कंगना का पलटवार, कहा- हर महिला गरिमा की हकदार है
-
उत्तर प्रदेश2 days ago
योगी सरकार के कार्यकाल के 7 साल पूरे, सीएम ने जनता का जताया आभार
-
नेशनल2 days ago
कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए छठी लिस्ट की जारी, राजस्थान से 4, तमिलनाडु की 1 सीट शामिल
-
नेशनल2 days ago
तबीयत खराब होने के बाद मुख्तार अंसारी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती, हालत स्थिर
-
नेशनल2 days ago
कर्नाटक के मंत्री बोले- मोदी-मोदी के नारे लगाने वालों को थप्पड़ मारे जाने चाहिए
-
अन्तर्राष्ट्रीय2 days ago
पाकिस्तान के दूसरे सबसे बड़े नौसेना एयर स्टेशन पर आतंकी हमला, 4 हेलीकाप्टर, 3 ड्रोन तबाह
-
अन्तर्राष्ट्रीय1 day ago
केजरीवाल की गिरफ्तारी पर अमेरिकी की टिप्पणी से भारत नाराज, कहा- ये हमारा आंतरिक मामला