Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

तैमूर की यह photo इंटरनेट पर हुई वायरल, ‘छोटे नवाब’ का ये रूप देखकर फैंस बोले क्या बात है

Published

on

Loading

नई दिल्ली। बॉलीवुड के सबसे क्यूट और फेमस स्टार किड ‘तैमूर अली खान’ एक बार चर्चा में है। तैमूर जितने सीधे दिखते है असल में उतने हैं नहीं। वो बहुत ही नटखट स्वभाव के हैं। इसके साथ ही पटौदी खानदान के वो बेहद लाड़ले भी हैं। मीडिया में अक्सर उनकी तस्वीरे वायरल होती रहती है।

सोशल मीडिया पर तैमूर की तस्वीरें अब तेजी से वायरल हो रही है। दरअसल इस फोटो में तैमुर अपने पिता सैफ अली खान की फोटो को बड़ी दिलचस्पी से देख रहे हैं। इस फोटो में वह बेहद प्यारे लग रहे हैं और साथ में वह तैमूर की चोटी सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोर रही है।

तैमूर की यह तस्वीरों को देखकर फैंस काफी रोमांचित है और तारीफ कर रहे हैं। तैमूर का खास ख्याल रखा जाता है।

Related image

तैमूर के लिए पटौदी परिवार ने अलग से एक न्यूट्रिशनिस्ट रखी है, जोंकि तैमूर के खाने-पीने का विशेष तौर से ध्यान रखती है। तैमूर की मौसी करिश्मा व बुआ सोहा उन्हें बेहद प्यार से रखती है और उन्हें हाथोंहाथ लिए रहती है। बीते दिनों सैफ अली खान ने अपने प्यारे बेटे तैमूर को एक महंगी कार भी गिफ्ट दिया था।

Image result for TAIMUR ALI KHAN

प्रादेशिक

धनबाद में बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के जीजा की सड़क हादसे में मौत, बहन की हालत गंभीर

Published

on

Loading

धनबाद। बॉलीवुड एक्टर पकंज त्रिपाठी के जीजा राकेश तिवारी की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। वहीं उनकी बहन की हालत गंभीर है जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।.हादसा बेहद भीषण था जिसमें उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। ये एक्सिडेंट शनिवार की शाम करीब चार बजे धनबाद जिले के निरसा चौक के पास हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राकेश तिवारी पत्नी सरिता तिवारी के साथ अपनी कार से धनबाद से कोलकाता जा रहे थे। चश्मदीदों के मुताबिक कार तेज रफ्तार में थी। निरसा चौक पर एक ऑटो को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। इसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेस से धनबाद एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया था। यहां राकेश तिवारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि, उनकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है. हादसे की खबर पाकर पंकज त्रिपाठी मुंबई से कोलकाता एयरपोर्ट उतरकर निजी कार से धनबाद के लिए रवाना हो गए हैं।

Continue Reading

Trending