Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

इस मामले में प्रिया प्रकाश ने फेसबुक के CEO मार्क जुकरबर्ग को भी पीछे छोड़ा

Published

on

Loading

नई दिल्ली। आंख मारकर पूरे इंडिया को अपना दीवाना बनाने वाला मलयालम एक्ट्रेस प्रिया प्रकाश की फैन फॉलोविंग लगातार बढ़ती जा रही है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर जहां उन्हें कोई नहीं जानता था वहां अब लोग उन्हें लाखों की संख्या में फॉलो कर रहे हैं।

आपको जानकर हैरानी होगी कि इंस्टाग्राम पर फॉलोवर्स के मामले में प्रिया प्रकाश ने फेसबुक सीईओ मार्क जुकरबर्ग को भी पछाड़ दिया है। जी हां ये सच है।

इंस्टाग्राम पर मार्क जुकरबर्ग के 4 मिलियन यानी 40 लाख फॉलोवर हैं वहीं प्रिया के 4.5 मिलियन यानी 45 लाख फॉलोवर हैं। आपको बता दें कि इंस्टाग्राम की ओनर कंपनी फेसबुक है और प्रिया ने इस प्लेटफॉर्म के मालिक को पीछे कर दिया है।

प्रिया प्रकाश वारियर वही एक्ट्रेस हैं जिनका भवें मटकाने और आंख मारने की अदा ने हाल ही में सुर्खियां बटोरीं। देखते-देखते पूरा देश प्रिया की अदा का दीवाना हो गया।

मनोरंजन

शिंदे की शिवसेना में शामिल हुए गोविंदा, मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से लड़ सकते हैं चुनाव

Published

on

Loading

मुंबई। महाराष्ट्र की राजनीति से बड़ी खबर सामने आई है। बॉलीवुड एक्टर गोविंदा ने शिवसेना शिंदे गुट का दामन थाम लिया है। बालासाहब ठाकरे भवन में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में उन्होंने पार्टी ज्वॉइन की। बताया जा रहा है कि वे मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं।

इस अवसर पर गोविंदा ने कहा कि एकनाथ शिंदे जी का धन्यवाद, आज के दिन शिवसेना जॉइन करने का मतलब भगवान से मिली प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि 2004 से 2009 तक कांग्रेस पार्टी का सांसद रहा। अब चौदह बरस के बनवास के बाद शिवसेना में शामिल हुआ हूं। गोविंदा ने कहा मुंबई अब पहले सुंदर और विकसित दिखाई पड़ रही है। यहां विकास के काम हो रहे हैं ।

इससे पहले शिंदे गुट के नेता कृष्णा हेगड़े ने गोविंदा से उनके आवास पर मुलाकात की थी, तभी से कयास लगाए जा रहे थे कि वे शिवसेना शिंदे गुट में शामिल हो सकते हैं। सीएम एकनाथ शिंदे की ओर से गोविंदा को लोकसभा चुनाव लड़ाया जा रहा है। वे मुंबई उत्तर पश्चिम सीट से ताल ठोक सकते हैं। शिवसेना यूटीबी ने अमोल कीर्तिकर को इस सीट से चुनावी मैदान में उतारा है। अगर शिवसेना शिंदे गुट ने टिकट दिया तो गोविंदा मुंबई ईस्ट वेस्ट पर अमोल कीर्तिकर को कड़ी चुनौती दे सकते हैं।

Continue Reading

Trending