प्रादेशिक
शक के चलते पत्नी ने काट डाला पति का प्राइवेट पार्ट, फिर टॉयलेट में बहाया

जालंधर। जालंधर में एक महिला को अपने पति पर अवैध संबंध के शक के चलते उसका प्राइवेट पार्ट काटकर उसे टॉयलेट में बहा दिया। बताया जा रहा है कि जिस समय महिला ने इस घटना को अंजाम दिया उसका पति गहरी नींद में सो रहा था। इससे उसे बचाव का मौका भी नहीं मिल पाया।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, जोगिन्दर नगर के रहने वाले आजाद सिंह की पत्नी को अपने पति के अवैध संबंध को लेकर शक था। इस बात को लेकर दोनों के बीच बीते दिनों झगड़ा भी हुआ था। जिसमें आजाद ने उसकी पिटाई की थी। इसी बात से वह गुस्से में थी।
पुलिस ने बताया कि सुखवंत कौर नाम की महिला ने सोते हुए अपने पति पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया।इस हमले से आजाद सिंह बेहोश हो गया। बेहोशी की हालात में पत्नी ने धारदार चाकू से उसका गुप्तांग काटकर उसे टॉयलेट में बहा दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
उसकी हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। वहीं आजाद सिंह के पिता ने अपनी बहू के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई, जिसके बाद महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है।
नेशनल
उन्नाव में गैंगरेप पीड़िता को पेट्रोल डालकर जलाया, हालत गंभीर

उन्नाव के बिहार थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता को गुरुवार सुबह छह युवकों ने पेट्रोल डालकर जला दिया। पिता की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीड़िता को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां पीड़िता की हालत गंभीर देख कानपुर हैलट रेफर कर दिया गया। कानपुर के बाद अब पीड़िता को लखनऊ रेफर कर दिया गया है।
पीड़िता ने बयान दिया है कि गुरुवार सुबह चार बजे वह रायबरेली जाने के लिए ट्रेन पकड़ने बैसवारा बिहार रेलवे स्टेशन जा रही थी। गौरा मोड़ पर गांव के हरिशंकर त्रिवेदी, किशोर शुभम, शिवम, उमेश ने घेर लिया और सिर पर डंडे से और गले पर चाकू से वार किया। वह चक्कर आने से गिरी तो पेट्रोल डालकर आग लगा दी। शोर मचाने पर भीड़ को आता देख वह भाग निकले।
पीड़िता ने बताया कि पूर्व में आरोपियों ने उसके साथ दुष्कर्म किया था। उधर, घटना की जानकारी मिलने पर डीएम देवेंद्र पांडे, एसपी विक्रांत वीर समेत कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। पीड़िता की हालत गंभीर देख कानपुर हैलट रेफर कर दिया गया। इसके बाद उसे लखनऊ सीविल हॉस्पिटल भेजा गया है।
बताया जा रहा है कि हमलावरों में से तीन युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। उधर, घटना के बाद पूरे जिले में हड़कंप मचा गया है।
-
नेशनल10 hours ago
उन्नाव में गैंगरेप पीड़िता को पेट्रोल डालकर जलाया, हालत गंभीर
-
प्रादेशिक1 day ago
अरविंद केजरीवाल का बड़ा एलान, अब लोगों को मिलेगा फ्री वाईफाई
-
खेल-कूद1 day ago
टेस्ट में विराट कोहली फिर बने नंबर 1, स्मिथ दूसरे स्थान पर खिसके
-
मनोरंजन1 day ago
कमांडो 3 का कमाल, पांचवे दिन भी बॉक्स ऑफिस पर शानदार रही कमाई
-
नेशनल1 day ago
भारत से फरार नित्यानंद ने बनाया खुद का देश ‘कैलासा’, घोषित किया हिंदू राष्ट्र
-
अन्तर्राष्ट्रीय1 day ago
सूडान में हुए धमाके में 18 भारतीयों की मौत, विदेश मंत्रालय ने की पुष्टि
-
नेशनल1 day ago
चिदंबरम को मिली सुप्रीम कोर्ट से जमानत, 106 दिनों बाद जेल से आएंगे बाहर
-
प्रादेशिक1 day ago
गाजियाबादः बच्चों को मारने से पहले गुलशन ने किया था ये काम, जानकर कांप जाएगी रूह