Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

ऑफ़बीट

कौन है 2030 से वापस लौटा ये शख्स, सामने आया LIE डिटेक्टर टेस्ट का हैरतअंगेज VIDEO

Published

on

Loading

वॉशिंगटन। अभी तक आपने हॉलीवुड फिल्मों में ऐसा देखा होगा कि कोई शख्स भविष्य से लौटकर वापस वर्तमान में आ गया हो लेकिन अमेरिका के रहने वाले एक शख्स ने दावा किया है कि वह साल 2030 से वापस लौटकर आया है। उसका कहना है कि उसने वहां कई सारी चीज़ें देखी हैं।

इस व्यक्ति का नाम ‘नोहा’ है। अमेरिका में एक रेडियो इंटरव्यू में उसने ये सारी बातें बताई हैं। इन सब में हैरान करने वाली बात ये है कि इस व्यक्ति ने लाई डिटेक्टर टेस्ट को भी पास किया है जिसमें ये पता चला कि ये शख्स सच बोल रहा है।

दरअसल नोआ नाम  ने दावा किया कि वो 2030 से आया है और 2017 में फंस गया है। इस बात को साफ करने के लिए उसका लाई डिटेक्टर टेस्ट किया गया। इसके लिए नोआ ने हामी भी भर दी थी।

नोआ ने अमेरिका की राजनीति पर बात करत हुए नोआ ने बताया कि साल 2020 के चुनाव में एक बार फिर डोनाल्ड ट्रम्प राष्ट्रपति बनेंगे. साल 2030 के राष्ट्रपति के बारेे में भी उन्होंने बताया कि एक मिस्टीरियस फिगर इलाना रेमिकी अमेरिकी राष्ट्रपति बनेंगी.

नोहा का कहना है कि वह 2030 में जाकर आए है। उसने बताया कि सभी विवादों के बाद भी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अगली बार भी प्रेसीडेंट चुने जाएंगे। 2020 तक हमारे में ऐसे रोबोट्स होंगे जो घर का सारा काम अकेले कर लेंगे।

नोहा ने कहा कि 2028 तक इंसान मंगल ग्रह में आना जाना शुरू कर देगा। इसके अलावा 2030 कैंसर जैसी बीमारी का आसानी से इलाज हो सकेगा। वहीं टाइम ट्रैवल और टाइम मशीन का इस्तेमाल आम हो जाएगा।

 

Continue Reading

ऑफ़बीट

Click Here क्या है? एक्स पर खूब हो रहा ट्रेंड, जनता से लेकर नेता भी हुए दीवाने

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अगर आप एक्स (पूर्व में ट्विटर) का इस्तेमाल करते हैं तो आपने गौर किया होगा कि शनिवार शाम से यहां एक अजीब सी चीज ट्रेंड कर रही है। दरअसल शनिवार शाम से एक्स पर हजारों की संख्या में ऐसे पोस्ट की भरमार हो गई है जिसमें एक सफेद पेज पर ब्लैक कलर में बोल्ड में ‘यहां क्लिक करें (Click Here)’ लिखा हुआ है। इस टेक्स्ट के साथ ही नीचे की तरफ एक तीर का निशान बना हुआ है। कई एक्स यूजर्स को ये नहीं समझ में आ रहा है कि आखिर ये ट्रेंड क्या है और लोग क्यों एक सफेद रंग की तस्वीर में काले रंग से ‘क्लिक हेयर’ लिखकर फोटो शेयर कर रहे हैं।

जैसे ही कोई यूजर ‘ऑल्ट’ पर क्लिक करता है, तो एक मैसेज ओपन हो जाता है। ये एक हिडन यानी छिपा हुआ मैसेज है, जो सिर्फ ‘ऑल्ट’ पर क्लिक करने पर ही दिखाई देता है। अगर कोई इस पर क्लिक नहीं करता है, तो किसी भी तरह का मैसेज दिखाई नहीं पड़ता है। आपको बता दें कि एक्स यानी ट्विटर की तरफ से ALT टेक्स्ट फीचर को 2016 में लॉन्च किया गया था। तब ट्विटर की तरफ से कहा गया था कि हम कंटेंट को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए इस फीचर को ला रहे हैं।

एक्स पर यूजर्स को कैप्शन में टेक्स्ट लिखने का ऑप्शन तो मिलता ही है, लेकिन ये ऑल्ट टेक्स्ट फीचर शेयर की जाने वाली तस्वीर की जानकारी लोगों तक पहुंचाने का ऑप्शन मुहैया कराता है। ऑल्ट टेक्स्ट फीचर के जरिए यूजर एक हजार शब्दों तक अपने मैसेज लिख सकता है। एक्स का कहना है कि इसका सबसे ज्यादा फायदा उनको होगा, जो कम या बिल्कुल भी नहीं देख पाते हैं। ऑल्ट टेक्स्ट फीचर के कम स्पीड में भी मैसेज पढ़ा जा सकता है।

ऑल्ट टेक्स्ट कैसे करें यूज?

एक्स पर तस्वीर पोस्ट करते वक्त यूजर को +ALT का ऑप्शन दिखाई देगा। इस पर क्लिक करने के बाद मैसेज लिखने का ऑप्शन आता है। यहां यूजर जो मैसेज लिखना चाहे, उसे लिख सकता है। मैसेज सीधे तौर पर तस्वीर के साथ एड हो जाएगा। जैसे ही यूजर इस तस्वीर को पोस्ट करता है, वैसे ही ये मैसेज सभी के लिए अवेलेबल हो जाता है। अगर किसी को इस मैसेज को पढ़ना है, तो बस उसे ALT पर क्लिक करना है। ये फीचर सभी डिवाइस पर काम करता है। आम जनता के साथ साथ अब राजनीतिक दल भी इसका जमकर इस्तेमाल कर रहे हैं। भाजपा ने लोकसभा चुनाव को देखते हुए क्लिक हियर पोस्ट किया। बीजेपी ने ऑल्ट टेक्स में लिखा ‘फिर एक बार मोदी सरकार’

Continue Reading

Trending