Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

वीडियो

‘छत्रपति शिवाजी महाराज’ की 388वीं जयंती पर PM मोदी ने ऐसे किया

Published

on

Loading

आज छत्रपति शिवाजी महाराज की 388वीं जयंती है। देश के कई कोनों में शिवाजी महाराज की जयंती पूरे धूमधाम से मनाई जा रही है। भोपाल में शिवाजी की जयंती के अवसर पर चेतना रैली निकाली गई। कई जगहों पर शिवाजी महाराज की आकर्षक झांकियां भी निकाली गईं। इस मौके पर पीएम मोदी ने भी छत्रपति शिवाजी महाराज को याद किया। उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो शेयर करते हुए शिवाजी महाराज को श्रद्धाजंलि अर्पित की।

छत्रपति शिवाजी महाराज का जन्म 19 फरवरी 1630 में शिवनेरी दुर्ग में हुआ था। उनके पिता शाहजी भोसले भी डेक्कन की सेना में सेनापति थे। वह भारत के महान योद्धा थे। उन्होंने भारत में मराठा साम्राज्य की नींव रखी थी। छापामार युद्ध की नई शैली विकसित की। वह एक अच्छे सेनानायक के साथ एक अच्छे कूटनीतिज्ञ भी थे। उन्होंने नौसेना भी तैयार की। भारतीय नौसेना का उन्हें जनक माना जाता है। शिवाजी ने अपने शौर्य और वीरता का ऐसा परचम हराया कि 1676 में उन्हें छत्रपति की उपाधि से नवाजा गया।

नेशनल

Video: काजीरंगा नेशनल पार्क में पीएम मोदी ने की हाथी की सवारी

Published

on

Loading

गुवाहाटी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दो दिवसीय दौरे पर असम पहुंचे हैं। यहां शनिवार सुबह पीएम मोदी काजीरंगा नैशनल पार्क पहुंचे और हाथी की सवारी की। प्रधानमंत्री काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में सेंट्रल कोहोरा रेंज के पास पुलिस अतिथि गृह में ठहरे हैं। वह सुबह जंगल सफारी करने पहुंचे। पीएम मोदी के हाथी पर सवार होकर सवारी करने का वीडियो भी सामने आया है। असम के अलावा पीएम मोदी आज कुल 4 राज्यों का दौरा करेंगे। पीएम मोदी आज असम, अरुणाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल के साथ यूपी का दौरा करेंगे। पीएम मोदी ने अपने दौरे की शुरुआत असम से की है। आज सुबह पीएम मोदी असम में मौजूद काजीरंगा में नेशनल पार्क पहुंचे। यहां उन्होंने अपने दिन की शुरुआत एलिफेंट सफारी के साथ की। पीएम मोदी ने हाथी की सवारी भी की है।


बता दें कि पीएम मोदी की एलिफेंट सफारी सुबह पांच बजकर पैंतालीस मिनट से शुरू हुई। यूनेस्को द्वारा घोषित विश्व धरोहर स्थल की अपनी पहली यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने सबसे पहले उद्यान के ‘सेंट्रल कोहोरा रेंज’ के मिहिमुख क्षेत्र में हाथी की सवारी की और उसके बाद उसी रेंज के अंदर जीप सफारी की। उनके साथ उद्यान निदेशक सोनाली घोष और अन्य वरिष्ठ वन अधिकारी भी थे। प्रधानमंत्री राज्य के दो दिवसीय दौरे पर शुक्रवार शाम को काजीरंगा पहुंचे थे।

Continue Reading

Trending