Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

PNB SCAM : देश को चुना लगाने वाले ‘नीरव मोदी’ के पास है दोहरी नागरिकता!

Published

on

Loading

नई दिल्ली। फोब्स इंडिया 2013 की अमीर व्यक्तियों की सूची में शामिल ‘नीरव मोदी’ को पत्रिका ने तीसरी पीढ़ी के हीरे का कारोबारी बताया है। उनका पालन-पोषण बेल्जियम में हुआ और व्हार्टन से निकाले जाने पर वह 1990 में मात्र 19 वर्ष की उम्र में भारत आया और आखिरकार दिल्ली, मुंबई, न्यूयार्क, हांगकांग, लंदन और मकाऊ में 16 स्टोर के साथ नीरव मोदी ब्रांड बन गए। उधर उनको लेकर एक चौंकाने वाला खुलासा सामने आ रहा है कि 11 हजार करोड़ रुपये का चुना लगाने वाले नीरव मोदी के पास है दोहरी नागरिकता बतायी जा रही है। अंग्रेजी अखबार की खबर मानें तो पालनपुरी जैन समुदाय इस बात की सबको खबर है कि नीरव मोदी के पास दोहरी नागरकिता है। अखबार ने दावा किया है कि नीरब वऔर उनके भाई निशल बेल्जियम की नागरिकता ले रखी है और यहां पर हीरों कारोबार करते हैं। बता दें कि बेल्जियम में सबसे ज्यादा हीरा कारोबार होता है। दूसरी ओर नीरव ने भारतीय नागरिक होने का भी दावा कर रखा है।

nirvan

48 वर्षीय नीरव मोदी मुंबई में पत्नी अमी (मामले में सह आरोपी) और तीन बच्चों के साथ रहता है। नीरव की कुल 11, 961 करोड़ रुपए संपत्ति है। सबसे अमीर भारतीयों में 85वां नंबर पर है नीरव मोदी जबकि दुनिया में 1234वां स्थान। नीरव मोदी के पिता हीरा कारोबार से जुड़े थे। वह बेल्जियम के एंटवर्प चले गए थे। यह शहर दुनियाभर में हीरा कारोबार के केंद्र के रूप में मशहूर है। बचपन में वह म्यूजिशियन बनना चाहता था

nir raid

मामा मेहुल चौकसी की देखरेख में हीरे के कारोबार के गुर सीखे। मेहुल जानीमानी ज्वैलरी कंपनी गीतांजलि ग्रुप के एमडी हैं। भाई नीशाल के पास बेल्जियम का नागरिकता है जबकि पत्नी अमी मोदी अमेरिकी नागरिक है। भारत लौटने पर नीरव ने 1999 में अपनी कंपनी फायरस्टार की नींव रखी, जिसकी कीमत आज 14,705 करोड़ रुपये है।

PNB Scam : How the 11500 crore scam took place, in which diamond king Nirav Modi is accused by CBI and ED

2008 में नीरव के एक दोस्त ने उसे एक ईयररिंग बनाने को कहा। अपन इस काम में रुचि लगाते हुए नीरव ने सही हीरा चुनने के लिए और इसे डिजाइन करने में कई महीने लगा दिए थे लेकिन इसी दौरान उन्हें ज्वेलरी के प्रति जूनुन और अपनी कला का अहसास हुआ। उधर, साल 2010 में नीरव पहला ऐसा भारतीय बन गया जिसे जाने माने नीलामी घर क्रिस्टी और सॉदबी के कैटलॉग में जगह मिली । 2013 में पहली बार फोर्ब्स की भारतीय अरबपतियों की सूची में जगह मिली और तबसे जगह बनाए हुए है।

नेशनल

प्रियंका गांधी ने सहारनपुर में किया रोड शो, कहा- मोदी सत्ता को पूजते हैं सत्य को नहीं

Published

on

Loading

सहारनपुर। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने 2024 लोकसभा चुनाव के तहत सहारनपुर में रोड शो किया। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी और बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। प्रियंका ने कहा कि इस देश ने सत्ता को नहीं सत्य को पूजा है और मोदी सत्ता को पूजते हैं सत्य को नहीं। रोड शो के दौरान प्रियंका गांधी ने रामनवमी पर कहा कि भगवान राम ने भी सत्य की लड़ाई लड़ी थी। जब उनके सामने रावण युद्ध करने के लिए आया तो सारी शक्ति रावण के पास थी, लेकिन भगवान राम ने नौ व्रत रखकर सारी शक्ति अपने पास ले ली थी। इसके बाद रावण से युद्ध किया और सत्य की जीत हुई।

यह रोड शो कांग्रेस के लोकसभा उम्मीदवार इमरान मसूद के समर्थन में आयोजित किया गया था। प्रियंका गांधी ने कहा कि मैं हर जगह यही कह रही हूं कि ये चुनाव जनता का होना चाहिए, जनता के मुद्दों पर होना चाहिए। मोदी जी और बीजेपी के नेता बेरोजगारी, महंगाई, किसानों, महिलाओं की बात नहीं कर रहे हैं। जो असली समस्याएं महिलाओं-किसानों की है, उनके बारे में बात ही नहीं हो रही है। बात इधर उधर की ध्यान भटकाने की हो रही है। उन्होंने आगे कहा कि जो सत्ता में बैठे हैं, वह माता शक्ति और सत्य के उपासक नहीं हैं, ‘सत्ता’ के उपासक हैं। वो सत्ता के लिए किसी भी हद तक गिर जाएंगे। सत्ता के लिए सरकारें गिरा देंगे, विधायकों को खरीदेंगे, अमीरों को देश की संपत्ति दे देंगे। यह हमारे देश की परंपरा नहीं है। भगवान श्रीराम ‘सत्ता’ के लिए नहीं, ‘सत्य’ के लिए लड़े। इसलिए हम उनकी पूजा करते हैं। आज रामनवमी का शुभ दिन है, इसलिए मैं बहुत खुश हूं। वाल्मीकि रामायण में लिखा है कि जब भगवान राम युद्ध भूमि में उतरे तो देखा कि माता की शक्तियां रावण के पास थीं। जिसके बाद उन्होंने नौ दिनों तक माता की आराधना की और 108 नील कमल मां के चरणों में अर्पण किए।

उन्होंने कहा कि जिसके बाद माता ने उनकी परीक्षा लेने को सोची और 108वां कमल छिपा दिया। लेकिन, भगवान राम के पास श्रद्धा की शक्ति थी, उन्हें याद आया कि उनकी मां उन्हें बचपन में ‘राजीव लोचन’ कहती थीं। यह बात याद आते ही भगवान राम अपने नयन निकालने ही जा रहे थे, तभी माता ने उन्हें रोकते हुए कहा कि मैं तुम्हारी श्रद्धा से प्रसन्न हुई। मेरी शक्ति तुम्हारे साथ है। हम भगवान राम को इसलिए पूजते हैं, क्योंकि उन्होंने सच्ची श्रद्धा के साथ यह लड़ाई लड़ी और जनता को सर्वोपरि रखा। जनता पर अन्याय करने वाली भाजपा की विदाई तय है।

Continue Reading

Trending