Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

चौंका देगा प्लेबॉय मैग्जीन से डोनाल्ड ट्रंप का कनेक्शन

Published

on

Loading

वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप महिलाओं से अपने रिलेशन को लेकर एक बार फिर विवादों में घिरते नजर आ रहे हैं। वजह यह है कि प्लेब्वाय मैगजीन की पूर्व मॉडल केरन मैडोगुल ने अब ट्रंप के साथ अपने अफेयर से पर्दा उठाया है। अमेरिकी राष्ट्रपति के साथ अपने संबंधों का दावा करने वाली यह दूसरी महिला है। केरन के अनुसार, उसके ट्रंप के साथ नौ महीने तक अच्छे संबंध रहे।

प्लेब्वॉय मैग्जीन की पूर्व मॉडल केरन मैडोगुल ने डोनाल्ड ट्रंप पर 9 महीने तक एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर रखने का आरोप लगाया गया है। 1998 में प्लेबॉय मैगजीन की प्लेमेट रही मॉडल करेन मैडोगुल के साथ ट्रंप के 2006 में अफेयर रहा और इस दौरान उन्होंने महिला को ट्रंप टावर में अपनी पत्नी का बेडरूम भी दिखाया। मॉडल ने आरोप लगाया है कि 2006 में उसने डोनाल्ड ट्रंप के साथ शारीरिक संबंध बनाये थे। ये वो समय था जब डोनाल्ड़ ट्रंप की पत्नी मेलीनिया ने उनके सबसे छोटे बच्चे को जन्म दिया था।

केरन मैडोगुल

व्हाइट हाउस ने इस पर तुरंत कोई भी टिप्पणी नहीं की, लेकिन एनबीसी को दिए एक स्टेटमेंट में प्रवक्ता ने बताया कि डोनाल्ट ट्रंप इसे गलत खबर कहकर खारिज कर चुके हैं, और वो कह चुके हैं कि कभी भी करेन मैडोगुल के साथ उनके शारीरिक संबंध नहीं थे।

न्यू यॉर्कर मैगज़ीन ने बताया कि 5 अगस्त 2016 को करेन ने उस समय तक के किसी भी विवाहित व्यक्ति के साथ अपने किसी भी तरह के रोमांटिक, व्यक्तिगत या शारीरिक संबंधों के बारे में लिखने या कहने के सारे अधिकार कंपनी को बेच दिए थे।

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका में पढ़ाई कर रहे दो भारतीय छात्रों की सड़क हादसे में मौत, कॉलेज से घर लौटते समय हुआ हादसा

Published

on

Loading

न्यूयार्क। अमेरिका में पढाई कर रहे तेलंगाना के दो छात्रों की सड़क हादसे में मौत हो गई है। दोनों छात्रों निवेश मुक्का और गौतम कुमार पारसी की शनिवार रात एरिजोना के पियोरिया में उस समय जान चली गई, जब उनकी कार दूसरी कार से जा टकराई। दोनों की उम्र 19 वर्षीय थी।

रिपोर्ट के अनुसार, निवेश करीमनगर जिले के हुजूराबाद शहर का रहने वाला था, वहीं गौतम कुमार जनगांव जिले के स्टेशन घनपुर का रहने वाला था। दोनों एरिजोना स्टेट यूनिवर्सिटी में कंप्यूटर साइंस में इंजीनियरिंग कर रहे थे।

दोनों अपने दोस्तों के साथ विश्वविद्यालय से घर लौट रहे थे, तभी सामने से आ रही कार ने उनके वाहन को टक्कर मार दी। निवेश और गौतम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य घायल हो गए। निवेश डॉक्टर दंपत्ति नवीन और स्वाति का बेटा था। दोनों छात्रों के परिवारों ने भारत सरकार से शवों को वापस लाने में मदद की अपील की है।

 

Continue Reading

Trending