Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

BJP नेता बोले-लड़की के आंख मारने से 24 घंटे में लाखों फालोअर्स हो वहां पकोड़े बेचें तो बेहतर है

Published

on

Loading

नई दिल्ली। वैलेंटाइन्स डे से पहले अपनी दिलकश अदाओं से सोशल मीडिया पर सनसनी मचाने वाली प्रिया प्रकाश वारियर ने देश के लाखों लडक़ों को अपना दीवाना बना लिया है। 18 साल की प्रिया वारियर मलयाली हीरोइन हैं जो कि ‘‘Oru Adaar Love’ ’ नाम के फिल्म से अपना डेब्यू करने जा रही हैं।

लड़कियों, अब उस लड़के की पूरी हिस्ट्री जान लो जिसे प्रिया ने आंख मारी…

वीडियो वायरल होने के बाद कुछ ही घंटों में इंस्टाग्राम पर प्रिया वारियर के लाखों फॉलोअर्स बढ़ गए और देखते ही देखते अपनी पहली फिल्म रिलीज होने से पहले ही प्रिया वारियर मशहूर हो गईं।

इसके बाद पूरे भारत में इस लडक़ी को लेकर तमाम बाते सामने आ रही है। प्रिया प्रकाश को लेकर राजनीति भी बहुत तेज हो गई है। बीजेपी के एक नेता ने प्रिया प्रकाश के गाने को बैन करने की मांग कर डाली है। इतना ही नहीं इस नेता ने आगे कहा है कि फॉलोअर बनने से अच्छा है कि पकौड़े बेचें।


मध्य प्रदेश के हौशंगाबाद में बीजेपी खेल प्रकोष्ठ के जिला संयोजक संजीव मिश्रा ने प्रिया प्रकाश पर निशाना साधते हुए कहा कि बोर्ड परीक्षाएं करीब है, ऐसे में इस वीडियो पर तत्काल रोक लगा दी जाये।

संजीव मिश्रा ने इस पूरे प्रकरण पर एक लम्बा चौड़ा फेसबुक पोस्ट लिखते हुए इससे नुकसान का भी जिक्र किया है। आगे उन्होंने कहा कि जिस देश में केवल लडक़ी के आंख मारने से 24 घंटे के भीतर लाखों फालोअर्स हो जाएं उस देश का युवा पकौड़े बेंचने के लायक ही है।

हालांकि जिस लडक़े को आंख मारकर प्रिया फेमस हुईं हैं उसके बारे में आपको शायद ही जानकारी हो। अगर आप उसके बारे में नहीं जानते हैं तो हम आपको उसकी पूरी हिस्ट्री बता देते हैं।

इस लडक़े का नाम है रोशन अब्दुल रऊफ है। रोशन अभी 18 साल के हैं। वे आईसीए के फर्स्ट ईयर के स्टूडेंट है। वे अच्छे डांसर भी है। उन्होंने एक डांस रियलिटी शो ‘डी4’ में भी हिस्सा लिया था।

Image result for PRIYA PRAKASH

मनोरंजन

24 अप्रैल को लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड’ से सम्मानित होंगे अमिताभ बच्चन

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन करीब पांच दशक से फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। अब तक अमिताभ को कई अवार्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है। ऐसे में उनकी अवार्ड लिस्ट में एक और नाम जुड़ें जा रहा है।

बिग बी को लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। साल 2022 में दुनिया को अलविदा कह चुकी लगा मंगेशकर की याद में इस पुरस्कार को बनाया गया है। ये पुरस्कार खासतौर पर उन लोगों के लिए है जिन्होंने अपने काम से समाज पर बड़ा प्रभाव डाला हो।

इससे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इस अवार्ड से सम्मानित किया गया था। इसके बाद 2023 में यह अवार्ड लता मंगेशकर की बहन आशा भोसले को दिया गया था। वहीं अब बिग बी को भी इस अवार्ज से सम्मानित किया जाएगा। बिग बी को यह सम्मान लता मंगेशकर के पिता एवं संगीत जगत के दिग्गज दीनानाथ मंगेशकर के स्मृति दिवस पर 24 अप्रैल को दिया जाएगा।

Continue Reading

Trending