Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

कमल हासन को भगवा से हैं एलर्जी, इसलिए नहीं करेंगे रजनीकांत से गठबंधन

Published

on

Loading

चेन्नई। अभिनेता से राजनेता बने कमल हासन ने गुरुवार को कहा कि राजनीतिक गठबंधन किसी फिल्म के लिए कलाकारों का चयन करने जैसा नहीं है। इतना ही नहीं कमल हासन ने आगे कहा कि रजनीकांत की राजनीति में भगवा रंग दिखता है, अगर वह नहीं बदलता है तो मैं उनके साथ गठबंधन की संभावना नहीं देखता हूं। हम अच्छे दोस्त हैं, लेकिन राजनीति अलग चीज है।

rajinikanth and kamal hasan के लिए इमेज परिणाम

हासन ने कहा वह और रजनीकांत सोचेंगे कि दोनों हाथ मिलाएं या नहीं। तमिल पत्रिका ‘आनंद विकातन’ में अपने साप्ताहिक स्तंभ में कमल हासन ने कहा कि वह रजनीकांत के साथ समझौता करने के सवाल का सामना कर रहे हैं।

rajinikanth and kamal hasan के लिए इमेज परिणाम

हासन ने कहा कि हर व्यक्ति के दिमाग में एक अलग कहानी चल रही है। यह एक पार्टी की नीति है कि वह तय करेगी कि जनता के लिए क्या अच्छा है..कोई अकेला फैसला नहीं कर सकता। हाल ही में, रजनीकांत ने एक राजनीतिक पार्टी बनाने व विधानसभा चुनाव लडऩे की घोषणा की है। उन्होंने यह भी कहा था कि यह समय बताएगा कि वह व कमल हासन साथ गठजोड़ करेंगे या नहीं।

rajinikanth and kamal hasan के लिए इमेज परिणाम
हासन ने कहा कि पहले दोनों को पार्टी बनाने दें और अपनी नीतियां घोषित करने दें। इसके बाद देखेंगे कि उनकी नीतियां मिलती हैं या नहीं। इसके बाद दोनों को सोचना होगा कि कि उन्हें हाथ मिलाना चाहिए या नहीं।

नेशनल

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितने प्रतिशत हुआ मतदान, जानें यहां

Published

on

Loading

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के तहत आज 16 राज्य और 5 केन्द्र शासित प्रदेशों में वोटिंग हो रही है। इसके साथ ही अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम विधानसभा के लिए भी आज वोट डाले जा रहे हैं। 16 करोड़ 63 लाख से ज्यादा मतदाता 102 सीटों के लिए पहले फेज में 1 हज़ार 625 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। आइये जानते शाम पांच बजे तक किस राज्य में कितना मतदान हुआ है।

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितना हुआ मतदान

अंडमान-निकोबार – 56.87
अरुणांचल प्रदेश – 63.03
असम -70.77
बिहार – 46.32
छग – 63.41
जम्मू कश्मीर – 65.08
लक्ष्द्वीव – 59.02
मप्र – 63.25
महाराष्ट्र – 54.85
मणिपुर- 67.46
मेघालय – 69.91
मिजोरम – 52.62
नागालैंड – 55.72
पूड्डूचेरी – 72.84
राजस्थान -50.27
सिक्किम – 67.58
तमिलनाडु – 62.02
त्रिपुरा – 76.10
उत्तर प्रदेश – 57.54
उत्तराखंड – 53.56
पश्चिम बंगाल – 77.57

Continue Reading

Trending