Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

लालू के जेल जाने के बाद राजद में उठापटक, बाहुबली शहाबुद्दीन से पार्टी ने किया किनारा

Published

on

Loading

पटना। लोकसभा चुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव में भले ही अभी एक साल से ज्यादा की देरी हो, परंतु राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रमुख और बिहार के सबसे बड़े सियासी परिवार के मुखिया लालू प्रसाद के चारा घोटाले के मामलों में जेल जाने के बाद राजनीतिक दलों ने अपने लाभ और हानि को देखते हुए पैंतरेबाजी शुरू कर दी है। राजद के नेता जहां अपने पुराने साथियों को फिर से अपनी ओर लाने को लेकर सब्जबाग दिख रहे हैं, वहीं भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में शामिल छोटे दल दबाव की राजनीति के तहत भाजपा को आंखें दिखा रहे हैं।

लालू के जेल जाने के बाद से राजद में लगातार उठा-पटक देखने को मिल रही है। राजद ने बुधवार को नई टीम का ऐलान भी कर दिया है। इसके साथ राबड़ी देवी का एक बार फिर पार्टी में कद में बढ़ गया है। उन्हें इस बार राष्टï्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। 83 सदस्यीय टीम में इस बार बाहुबली पूर्व सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन से पार्टी ने किनारा कर लिया है। उनकी जगह उनकी पत्नी हिना शहाब को कार्यकारिणी सदस्य बनाकर सबकों चौंका दिया है। टीम में रघुवंश प्रसाद सिंह समेत पांच उपाध्यक्ष एवं आठ महासचिव शामिल किए गए हैं। कोषाध्यक्ष एवं प्रवक्ताओं के पदों को अभी खाली रखा गया है।

lalu yadav and mohammed shahabuddin  wife के लिए इमेज परिणाम

वैसे, इन सब के बीच राजनीति दल के नेता सीधे कुछ भी नहीं बोल रहे हैं परंतु सभी बड़े दलों के नेताओं को अचानक छोटे दलों के प्रति ‘प्रेम’ जग गया है, ऐसे में वे छोटे दलों पर डोरे डालकर चुनावी मैदान के पहले उसे आजमा लेना चाह रहे हैं। कई जातीय संगठन भी अपनी ताकतें अभी से ही देखाना प्रारंभ कर दिया है।

संबंधित इमेज

,राजग में शामिल राष्ट्रीय लोकसमता पार्टी (रालोसपा) के शिक्षा के मुद्दे को लेकर मानव कतार कार्यक्रम में राजद के नेताओं के शामिल होने के बाद बिहार में अटकलों का बाजार गरम हो गया। इस कार्यक्रम में भाग लेने पर राजद के नेता शिवानंद तिवारी तो कुछ खुलकर तो नहीं बोलते परंतु इतना जरूर कहते हैं कि यह शिक्षा के विषय को लेकर कार्यक्रम आयोजित था और इसमें भाग लिया।

मानव कतार में शामिल हुए राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवानंद तिवारी दो दिन बाद बिहार पीपुल्स पार्टी के संस्थापक और पूर्व सांसद आनंद मोहन से मिलने सहरसा जेल पहुंच गए।

राजद के वरिष्ठ नेता रघुवंश प्रसाद सिंह भी सांसद और जन अधिकार पार्टी के प्रमुख पप्पू यादव को राजद का ही करीबी बता कर उनपर डोरे डालने की कोशिश की है। यह दीगर बात है कि राजद के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव ने पप्पू के राजद में आने के किसी भी संभावना से इंकार कर रहे हैं।

इधर, जद (यू) के पूर्व अध्यक्ष शारद यादव भी राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद से रांची जेल में मिलकर बिहार की राजनीति को हवा दे दी। पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी की पार्टी हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा के वरिष्ठ नेता वृषिण पटेल भी रांची जेल में लालू प्रसाद से मिलकर बिहार में नए समीकरण के संकेत दे चुके हैं। जद (यू) के नेता और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी भी रांची जाकर लालू का हालचाल ली है। इधर, जीतन राम मांझी भी इशारों ही इशारों में अकेले चुनाव लडऩे की बात भी कह चुके हैं।

उल्लेखनीय है कि पप्पू यादव राजद के की टिकट पर ही पिछला लोकसभा चुनाव जीते थे, और फिर उन्होंने अपनी अलग पार्टी बना ली।

इधर, कांग्रेस में प्रदेश अध्यक्ष पद से डा़ अशोक चौधरी को हटाए जाने के बाद से जद (यू) के पक्ष में बयानबाजी का सिलसिला थम गया है, लेकिन कांग्रेस विधान पार्षद रामचंद्र भारती 21 जनवरी को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा आयोजित मानव श्रृंखला कार्यक्रम में शामिल हुए। पार्टी लाइन की परवाह किए बिना वह मुख्यमंत्री की प्रशंसा में जुटे हैं।

ऐसे में जातीय संगठन भी अपनी ताकत दिखाने को आतुर है। निषाद विकास संघ के अध्यक्ष मुकेश सहनी ने रविवार को यहां ‘एससी,एसटी आरक्षण अधिकार सह पदाधिकारी सम्मेलन’ में बड़ी संख्या में लोगों को जुटाकर अपनी शक्ति का एहसास करा दिया है।

 

नेशनल

प्रियंका गांधी ने सहारनपुर में किया रोड शो, कहा- मोदी सत्ता को पूजते हैं सत्य को नहीं

Published

on

Loading

सहारनपुर। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने 2024 लोकसभा चुनाव के तहत सहारनपुर में रोड शो किया। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी और बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। प्रियंका ने कहा कि इस देश ने सत्ता को नहीं सत्य को पूजा है और मोदी सत्ता को पूजते हैं सत्य को नहीं। रोड शो के दौरान प्रियंका गांधी ने रामनवमी पर कहा कि भगवान राम ने भी सत्य की लड़ाई लड़ी थी। जब उनके सामने रावण युद्ध करने के लिए आया तो सारी शक्ति रावण के पास थी, लेकिन भगवान राम ने नौ व्रत रखकर सारी शक्ति अपने पास ले ली थी। इसके बाद रावण से युद्ध किया और सत्य की जीत हुई।

यह रोड शो कांग्रेस के लोकसभा उम्मीदवार इमरान मसूद के समर्थन में आयोजित किया गया था। प्रियंका गांधी ने कहा कि मैं हर जगह यही कह रही हूं कि ये चुनाव जनता का होना चाहिए, जनता के मुद्दों पर होना चाहिए। मोदी जी और बीजेपी के नेता बेरोजगारी, महंगाई, किसानों, महिलाओं की बात नहीं कर रहे हैं। जो असली समस्याएं महिलाओं-किसानों की है, उनके बारे में बात ही नहीं हो रही है। बात इधर उधर की ध्यान भटकाने की हो रही है। उन्होंने आगे कहा कि जो सत्ता में बैठे हैं, वह माता शक्ति और सत्य के उपासक नहीं हैं, ‘सत्ता’ के उपासक हैं। वो सत्ता के लिए किसी भी हद तक गिर जाएंगे। सत्ता के लिए सरकारें गिरा देंगे, विधायकों को खरीदेंगे, अमीरों को देश की संपत्ति दे देंगे। यह हमारे देश की परंपरा नहीं है। भगवान श्रीराम ‘सत्ता’ के लिए नहीं, ‘सत्य’ के लिए लड़े। इसलिए हम उनकी पूजा करते हैं। आज रामनवमी का शुभ दिन है, इसलिए मैं बहुत खुश हूं। वाल्मीकि रामायण में लिखा है कि जब भगवान राम युद्ध भूमि में उतरे तो देखा कि माता की शक्तियां रावण के पास थीं। जिसके बाद उन्होंने नौ दिनों तक माता की आराधना की और 108 नील कमल मां के चरणों में अर्पण किए।

उन्होंने कहा कि जिसके बाद माता ने उनकी परीक्षा लेने को सोची और 108वां कमल छिपा दिया। लेकिन, भगवान राम के पास श्रद्धा की शक्ति थी, उन्हें याद आया कि उनकी मां उन्हें बचपन में ‘राजीव लोचन’ कहती थीं। यह बात याद आते ही भगवान राम अपने नयन निकालने ही जा रहे थे, तभी माता ने उन्हें रोकते हुए कहा कि मैं तुम्हारी श्रद्धा से प्रसन्न हुई। मेरी शक्ति तुम्हारे साथ है। हम भगवान राम को इसलिए पूजते हैं, क्योंकि उन्होंने सच्ची श्रद्धा के साथ यह लड़ाई लड़ी और जनता को सर्वोपरि रखा। जनता पर अन्याय करने वाली भाजपा की विदाई तय है।

Continue Reading

Trending