Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

तेजस्वी यादव बन गए ‘संत’ पर नाराज है नीतीश कुमार की पार्टी

Published

on

Loading

पटना। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव द्वारा सोशल साइट पर संत रविदास की तस्वीर से ऊपर अपनी तस्वीर लगाए जाने पर जनता दल (युनाइटेड) ने तंज कसा है। जद (यू) ने कहा कि आप अपनी पारिवारिक राजनीतिक पार्टी राजद के सर्वेसर्वा भले ही बन गए हों परंतु किसी परमज्ञानी, संत, सामाजिक परिवर्तन के महानायक संत से आप ऊपर नहीं हो सकते।

जद (यू) के प्रवक्ता और विधान पार्षद नीरज कुमार ने बुधवार को कहा कि बड़ा बनने के लिए त्याग और सेवा भाव की जरूरत होती है। उन्होंने कहा कि राजद के नेता प्रारंभ से ही दलित जातियों के रहनुमा बनने का पाखंड करते रहे हैं, यह किसी से छिपा नहीं है। आज एक बार फिर यह साबित हो गया है।

उन्होंने कहा कि जब दलित समुदाय से आने वाले संत का तेजस्वी के मन में आदर नहीं है, तो आज के दलितों के लिए उनके मन में समर्पण और सेवा का भाव कहां से आएगा? उन्होंने कहा कि संत रविदास जी से ऊपर अपनी तस्वीर लगाना एक संत पुरुष का अपमान है।

उल्लेखनीय है कि बुधवार को संत सतगुरु रविदास की जयंती के मौके पर तेजस्वी ने सोशल मीडिया के द्वारा लोगों को शुभकामनाएं दी हैं। इस पोस्ट में संत रविदास की एक तस्वीर भी पोस्ट की गई, जिसके ऊपर उन्होंने (तेजस्वी) ने खुद अपनी तस्वीर लगाई है।

तेजस्वी को ‘दागी’ बताते हुए नीरज ने कटाक्ष करते हुए कहा, “यह आपकी गलती नहीं हैं। यह तो आपके संस्कार में है। आपकी बहन और भ्रष्टाचार के मामले में आरोपी सांसद मीसा भारती जी ने भी कुछ दिन पहले स्वतंत्रता सेनानी लाला लाजपत राय की जयंती के मौके पर इसी तरह अपमान किया था।”

जद (यू) नेता ने कहा कि वैसे तेजस्वी से त्याग करने की आशा रखना ही बेकार है क्योंकि उनके परिवार में तो खुद ही संपत्ति जमा करने की प्रतियोगिता चल रही है, जिस कारण परिवार के अधिकांश लोगों को अदालत का चक्कर लगाना पड़ रहा है।

नेशनल

प्रियंका गांधी ने सहारनपुर में किया रोड शो, कहा- मोदी सत्ता को पूजते हैं सत्य को नहीं

Published

on

Loading

सहारनपुर। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने 2024 लोकसभा चुनाव के तहत सहारनपुर में रोड शो किया। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी और बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। प्रियंका ने कहा कि इस देश ने सत्ता को नहीं सत्य को पूजा है और मोदी सत्ता को पूजते हैं सत्य को नहीं। रोड शो के दौरान प्रियंका गांधी ने रामनवमी पर कहा कि भगवान राम ने भी सत्य की लड़ाई लड़ी थी। जब उनके सामने रावण युद्ध करने के लिए आया तो सारी शक्ति रावण के पास थी, लेकिन भगवान राम ने नौ व्रत रखकर सारी शक्ति अपने पास ले ली थी। इसके बाद रावण से युद्ध किया और सत्य की जीत हुई।

यह रोड शो कांग्रेस के लोकसभा उम्मीदवार इमरान मसूद के समर्थन में आयोजित किया गया था। प्रियंका गांधी ने कहा कि मैं हर जगह यही कह रही हूं कि ये चुनाव जनता का होना चाहिए, जनता के मुद्दों पर होना चाहिए। मोदी जी और बीजेपी के नेता बेरोजगारी, महंगाई, किसानों, महिलाओं की बात नहीं कर रहे हैं। जो असली समस्याएं महिलाओं-किसानों की है, उनके बारे में बात ही नहीं हो रही है। बात इधर उधर की ध्यान भटकाने की हो रही है। उन्होंने आगे कहा कि जो सत्ता में बैठे हैं, वह माता शक्ति और सत्य के उपासक नहीं हैं, ‘सत्ता’ के उपासक हैं। वो सत्ता के लिए किसी भी हद तक गिर जाएंगे। सत्ता के लिए सरकारें गिरा देंगे, विधायकों को खरीदेंगे, अमीरों को देश की संपत्ति दे देंगे। यह हमारे देश की परंपरा नहीं है। भगवान श्रीराम ‘सत्ता’ के लिए नहीं, ‘सत्य’ के लिए लड़े। इसलिए हम उनकी पूजा करते हैं। आज रामनवमी का शुभ दिन है, इसलिए मैं बहुत खुश हूं। वाल्मीकि रामायण में लिखा है कि जब भगवान राम युद्ध भूमि में उतरे तो देखा कि माता की शक्तियां रावण के पास थीं। जिसके बाद उन्होंने नौ दिनों तक माता की आराधना की और 108 नील कमल मां के चरणों में अर्पण किए।

उन्होंने कहा कि जिसके बाद माता ने उनकी परीक्षा लेने को सोची और 108वां कमल छिपा दिया। लेकिन, भगवान राम के पास श्रद्धा की शक्ति थी, उन्हें याद आया कि उनकी मां उन्हें बचपन में ‘राजीव लोचन’ कहती थीं। यह बात याद आते ही भगवान राम अपने नयन निकालने ही जा रहे थे, तभी माता ने उन्हें रोकते हुए कहा कि मैं तुम्हारी श्रद्धा से प्रसन्न हुई। मेरी शक्ति तुम्हारे साथ है। हम भगवान राम को इसलिए पूजते हैं, क्योंकि उन्होंने सच्ची श्रद्धा के साथ यह लड़ाई लड़ी और जनता को सर्वोपरि रखा। जनता पर अन्याय करने वाली भाजपा की विदाई तय है।

Continue Reading

Trending