Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

PHOTOS: पापा के साथ हुआ कुछ ऐसा, रोने लगीं दीपिका

Published

on

Loading

 

नई दिल्ली। भारत को पहली बार ऑल इंग्लैंड चैम्पियनशिप का खिताब दिलाने वाले दिग्गज बैंडमिटन खिलाड़ी प्रकाश पादुकोण को सोमवार को भारतीय बैंडमिटन संघ (बीएआई) ने इस खेल में उनके योगदान के लिए ‘लाईफ टाईम अचीवमेंट अवार्ड’ से सम्मानित किया है। भारत के उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने प्रकाश पादुकोण को उनकी परिवार की मौजूदगी में यह अवार्ड देकर सम्मानित किया।

इस मौके पर उपराष्ट्रपति ने प्रकाश पादुकोण को दिग्गज बैंडमिटन खिलाड़ी बताते हुए कहा, “प्रतिभा का सम्मान करना भारतीय संस्कृति है। प्रकाश को सम्मान देना इसीलिए जरूरी है क्योंकि वह लोगों को प्रेरणा स्रोत हैं और उनसे युवा खिलाड़ियों को प्रोत्साहन मिलता है। इस ख़ास मौके पर दीपिका पादुकोण भी वहां मौजूद थीं। उन्होंने जब पापा को अवार्ड लेते देखा तो अपने आंसू नहीं रोक पाईं। बाद में उन्हें रुमाल से अपने आंसू पोछते हुए भी देखा गया।

प्रकाश ने 1980 में डेनमार्क ओपन के फाइनल में जगह बनाई थी और इसी साल ऑल इंग्लैंड चैम्पियनशिप का खिताब जीता था। 1980 में वे विश्व के नम्बर-1 पुरूष बैंडमिटन खिलाड़ी बने थे। इस मौके पर प्रकाश ने कहा, “मैं सम्मान को पाकर बेहद गर्व महसूस कर रहा हूं।

इस सम्मान के पीछे मेरी प्रतिभा, मेरी कड़ी मेहनत के अलावा शुभचिंतकों की दुआओं का मेरी सफलता में अहम रोल रहा है। मैं इसके लिए कर्नाटक राज्य बैंडमिंटन संघ और बीएआई का शुक्रिया अदा करता हूं, जिन्होंने उस समय कम संसाधनों के रहते हुए मेरा समर्थन किया।”

उन्होंने कहा, “मैंने बैंडमिटन परिणाम के बजाय अपने प्यार और संतुष्टि के लिए खेला। मैं इस बात से खुश हूं कि मेरे जमाने से अब बैंडमिंटन ने काफी तरक्की की और इसमें मीडिया कवरेज, युवा प्रतिभाओं और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारतीय खिलाड़ियों का बेहतरीन प्रदर्शन वजह रहा। इसके कारण यह खेल इस देश में क्रिकेट के बाद दूसरा सबसे लोकप्रिय खेल बन गया है।”

मनोरंजन

शिंदे की शिवसेना में शामिल हुए गोविंदा, मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से लड़ सकते हैं चुनाव

Published

on

Loading

मुंबई। महाराष्ट्र की राजनीति से बड़ी खबर सामने आई है। बॉलीवुड एक्टर गोविंदा ने शिवसेना शिंदे गुट का दामन थाम लिया है। बालासाहब ठाकरे भवन में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में उन्होंने पार्टी ज्वॉइन की। बताया जा रहा है कि वे मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं।

इस अवसर पर गोविंदा ने कहा कि एकनाथ शिंदे जी का धन्यवाद, आज के दिन शिवसेना जॉइन करने का मतलब भगवान से मिली प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि 2004 से 2009 तक कांग्रेस पार्टी का सांसद रहा। अब चौदह बरस के बनवास के बाद शिवसेना में शामिल हुआ हूं। गोविंदा ने कहा मुंबई अब पहले सुंदर और विकसित दिखाई पड़ रही है। यहां विकास के काम हो रहे हैं ।

इससे पहले शिंदे गुट के नेता कृष्णा हेगड़े ने गोविंदा से उनके आवास पर मुलाकात की थी, तभी से कयास लगाए जा रहे थे कि वे शिवसेना शिंदे गुट में शामिल हो सकते हैं। सीएम एकनाथ शिंदे की ओर से गोविंदा को लोकसभा चुनाव लड़ाया जा रहा है। वे मुंबई उत्तर पश्चिम सीट से ताल ठोक सकते हैं। शिवसेना यूटीबी ने अमोल कीर्तिकर को इस सीट से चुनावी मैदान में उतारा है। अगर शिवसेना शिंदे गुट ने टिकट दिया तो गोविंदा मुंबई ईस्ट वेस्ट पर अमोल कीर्तिकर को कड़ी चुनौती दे सकते हैं।

Continue Reading

Trending