Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

अनुष्का में अनोखा बदलाव, थामकर ‘सुई-धागा’ करने लगी सिलाई-कढ़ाई

Published

on

Loading

हाल ही क्रिकेटर विराट कोहली से शादी करने वालीं अनुष्का शर्मा इन दिनों हाथों में ‘सुई-धागा’ थामकर सिलाई-कढ़ाई करने में व्यस्त हैं। इसकी पुष्टि उनकी फोटो ने की है। महज 6 घंटे में ही इस फोटो को 6 लाख से ज्यादा लाइक मिल चुके हैं।

29 जनवरी की सुबह अनुष्का शर्मा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक फोटो शेयर की। जिसमें वो हाथ में सुई-धागा लेकर सिलाई-कढ़ाई करती दिख रही हैं। फोटो के साथ उन्होंने लिखा- “कतरन से बुनी कहानी पैबंद लगा के है सुनानी। ”

बता दें कि अनुष्का शर्मा आज बॉलीवुड की सबसे व्यस्त अभिनेत्रियों में से एक हैं। अनुष्का शर्मा फिलहाल शाहरुख खान के साथ फिल्म ‘जीरो’ के अलावा ‘परी’ और अब ‘सुई धागा’ की शूटिंग में बिजी हैं।

‘सुई धागा’ फिल्म की शूटिंग शुरू होने से पहले ही उन्होंने ट्रेनिंग में जाना शुरू कर दिया है। यशराज बैनल तले बन रही फिल्म के निर्माता मनीष शर्मा हैं। इस फिल्म में अनुष्का के अलावा वरुण धवन भी प्रमुख भूमिका में हैं। ‘दम लगा के हइशा’ के निर्देशक शरत कटारिया ने इसे निर्देशित किया है।

फिल्म में अपने किरदार को दमदार तरीके से निभाने के लिए अनुष्का और वरुण धवन इन दिनों सिलाई कढ़ाई सीख रहें है। इससे पहले वरुण धवन ने भी फिल्म में अपने किरदार से जुड़ी फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की थी जिसमें वरुण धवन सिलाई मशीन चलाते नजर आ रहे हैं।

मनोरंजन

24 अप्रैल को लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड’ से सम्मानित होंगे अमिताभ बच्चन

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन करीब पांच दशक से फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। अब तक अमिताभ को कई अवार्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है। ऐसे में उनकी अवार्ड लिस्ट में एक और नाम जुड़ें जा रहा है।

बिग बी को लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। साल 2022 में दुनिया को अलविदा कह चुकी लगा मंगेशकर की याद में इस पुरस्कार को बनाया गया है। ये पुरस्कार खासतौर पर उन लोगों के लिए है जिन्होंने अपने काम से समाज पर बड़ा प्रभाव डाला हो।

इससे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इस अवार्ड से सम्मानित किया गया था। इसके बाद 2023 में यह अवार्ड लता मंगेशकर की बहन आशा भोसले को दिया गया था। वहीं अब बिग बी को भी इस अवार्ज से सम्मानित किया जाएगा। बिग बी को यह सम्मान लता मंगेशकर के पिता एवं संगीत जगत के दिग्गज दीनानाथ मंगेशकर के स्मृति दिवस पर 24 अप्रैल को दिया जाएगा।

Continue Reading

Trending