Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

विराट मैदान में बहा रहे पसीना, अनुष्का Cool Dude के साथ कर रहीं एन्जॉय

Published

on

Loading

टीम इंडिया के कैप्टेन विराट कोहली इन दिनों मैदान पर साउथ अफ्रीका के साथ चल रहे तीसरे टेस्ट मैच में बॉलर्स से जूझ रहे हैं वहीं उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा भारत में एन्जॉय कर रही हैं। खास बात यह है कि वह किसी ‘Cool Dude’ के साथ मौज कर रही हैं।

इसके पहले कि आप कुछ गलत समझें, हम आपको बता दें कि अनुष्का शर्मा ने अपने ट्विटर एकाउंट पर एक तस्वीर पोस्ट की है जिसमें वह बहुत ही कूल दिख रही हैं, और अपने डॉगी के साथ समय गुजार रही हैं। इस तस्वीर में वह एन्जॉय करती दिख रही हैं और उनके चेहरे पर विराट कोहली से दूर होने के बावजूद कोई शिकन तक नहीं है।

फोटो के साथ अनुष्का ने लिखा है कि गेस करिए कि मैं किसके साथ अपनी छुट्टी एन्जॉय कर रही हूं? फोटो में अनुष्का के साथ उनका डॉग दिख रहा है।

बताया जा रहा है कि अनुष्का ने शूटिंग से ब्रेक के दिन की यह फोटो शेयर की है, जिसमें वह अपने प्यारे डॉगी ‘डूड’ के साथ दिख रही हैं। बता दें कि हाल ही विराट के साथ हनीमून से लौटने के बाद अनुष्का मुंबई में ‘जीरो’ की शूटिंग में बिजी है। इसके अलावा उनकी फिल्म ‘परी’ मार्च में रिलीज होने वाली है।

अनुष्का शर्मा की पोस्ट के बाद लोगों ने कई कमेंट किए। कुछ ने पुराना राग अलापते हुए कहा कि शादी के बाद मैचों में विराट का प्रदर्शन खराब हो गया है, तो कुछ ने अनुष्का के विरोध में कमेंट करने वालों को लताड़ा। हालांकि कई लोग मुद्दे से नहीं भटके और अनुष्का की फोटो की तारीफ करते हुए कमेंट किए।

मनोरंजन

शिंदे की शिवसेना में शामिल हुए गोविंदा, मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से लड़ सकते हैं चुनाव

Published

on

Loading

मुंबई। महाराष्ट्र की राजनीति से बड़ी खबर सामने आई है। बॉलीवुड एक्टर गोविंदा ने शिवसेना शिंदे गुट का दामन थाम लिया है। बालासाहब ठाकरे भवन में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में उन्होंने पार्टी ज्वॉइन की। बताया जा रहा है कि वे मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं।

इस अवसर पर गोविंदा ने कहा कि एकनाथ शिंदे जी का धन्यवाद, आज के दिन शिवसेना जॉइन करने का मतलब भगवान से मिली प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि 2004 से 2009 तक कांग्रेस पार्टी का सांसद रहा। अब चौदह बरस के बनवास के बाद शिवसेना में शामिल हुआ हूं। गोविंदा ने कहा मुंबई अब पहले सुंदर और विकसित दिखाई पड़ रही है। यहां विकास के काम हो रहे हैं ।

इससे पहले शिंदे गुट के नेता कृष्णा हेगड़े ने गोविंदा से उनके आवास पर मुलाकात की थी, तभी से कयास लगाए जा रहे थे कि वे शिवसेना शिंदे गुट में शामिल हो सकते हैं। सीएम एकनाथ शिंदे की ओर से गोविंदा को लोकसभा चुनाव लड़ाया जा रहा है। वे मुंबई उत्तर पश्चिम सीट से ताल ठोक सकते हैं। शिवसेना यूटीबी ने अमोल कीर्तिकर को इस सीट से चुनावी मैदान में उतारा है। अगर शिवसेना शिंदे गुट ने टिकट दिया तो गोविंदा मुंबई ईस्ट वेस्ट पर अमोल कीर्तिकर को कड़ी चुनौती दे सकते हैं।

Continue Reading

Trending