Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

लापता विहिप नेता तोगड़िया बेहोशी की हालत में मिले, अस्पताल में भर्ती

Published

on

Loading

अहमदाबाद। वीएचपी प्रमुख प्रवीण तोगड़िया बेहोशी की हालत में अहमदाबाद के शाहीबाग इलाके के चंद्रमणि अस्पताल में भर्ती हैं। तोगडिय़ा सोमवार सुबह 10 बजे से लापता थे। यह भी दावा किया गया कि 62 वर्षीय तोगड़िया को राजस्थान पुलिस ने एक पुराने केस के सिलसिले में हिरासत में लिया। हालांकि बाद में पुलिस ने साफ कहा कि तोगड़िया को न तो गुजरात पुलिस ने गिरफ्तार किया है और न ही राजस्थान पुलिस ने।

अहमदाबाद पुलिस के मुताबिक तोगडिय़ा विहिप मुख्यालय से सुबह 10:45 पर एक रिक्शे पर निकले थे। पुलिस के मुताबिक तोगडिय़ा खुद ही रिक्शे में बैठकर वीएचपी दफ्तर से निकले थे। उन्होंने अपने सुरक्षा कर्मी को भी साथ आने से मना कर दिया था।

विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के लगभग पचास कार्यकर्ताओं ने सोमवार को यह कहते हुए अहमदाबाद के एक थाने पर हंगामा किया कि गुजरात पुलिस ने राजस्थान की पुलिस के साथ मिलकर विहिप के अंतरराष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष प्रवीण तोगडिय़ा को गिरफ्तार किया है। उनका कहना है कि गिरफ्तारी दस साल पुराने हत्या के एक मामले में हुई है।

कार्यकर्ताओं ने सोला पुलिस थाने पर हंगामा किया। उनका आरोप है कि सोला पुलिस ने राजस्थान पुलिस के साथ मिलकर अहमदाबाद के पाल्दी में स्थित संगठन मुख्यालय से तोगडिय़ा को गिरफ्तार किया। विहिप की अहमदाबाद शहर इकाई के महासचिव राजू पटेल ने कहा, “हमें पूरा विश्वास है कि राजस्थान पुलिस ने सुबह 10 से 11 बजे के बीच हमारे नेता प्रवीण तोगडिय़ा को गिरफ्तार किया है। वे लोग राजस्थान में दस साल पहले हुई हत्या के एक मामले में राज्य में उन्हें खोज रहे थे।”

गांधीनगर विहिप महासचिव ने कहा, “हमें डर है कि तोगडिय़ा को पुलिस फर्जी मुठभेड़ में जान से मार सकती है। तोगडिय़ा जिस तरह राम मंदिर और चुनावी वादों जैसे तमाम मुद्दों पर सरकार के रवैये के खिलाफ आवाज उठाते रहे हैं, सरकार में बैठे बहुत से लोग इसे पसंद नहीं करते और वे उन्हें (तोगडय़िा को) खामोश करना चाहेंगे।” विहिप कार्यकर्ताओं ने पश्चिमी अहमदाबाद में व्यस्त सरखेज-गांधीनगर राजमार्ग पर यातायात बाधित करने की भी कोशिश की।

पुलिस ने दी सफाई

अहमदाबाद पुलिस का कहना है कि यह सही है कि राजस्थान पुलिस तोगडिय़ा की तलाश में सुबह शहर में थी लेकिन वह बिना किसी गिरफ्तारी के खाली हाथ शहर से वापस चली गई है। सोला पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर जी.एस.पटेल ने कहा, “राजस्थान पुलिस के पास तोगडिय़ा के नाम का सर्च वारंट था। लेकिन, कोई गिरफ्तारी नहीं हुई और वे बिना किसी को गिरफ्तार किए वापस राजस्थान लौट गए।

नेशनल

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितने प्रतिशत हुआ मतदान, जानें यहां

Published

on

Loading

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के तहत आज 16 राज्य और 5 केन्द्र शासित प्रदेशों में वोटिंग हो रही है। इसके साथ ही अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम विधानसभा के लिए भी आज वोट डाले जा रहे हैं। 16 करोड़ 63 लाख से ज्यादा मतदाता 102 सीटों के लिए पहले फेज में 1 हज़ार 625 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। आइये जानते शाम पांच बजे तक किस राज्य में कितना मतदान हुआ है।

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितना हुआ मतदान

अंडमान-निकोबार – 56.87
अरुणांचल प्रदेश – 63.03
असम -70.77
बिहार – 46.32
छग – 63.41
जम्मू कश्मीर – 65.08
लक्ष्द्वीव – 59.02
मप्र – 63.25
महाराष्ट्र – 54.85
मणिपुर- 67.46
मेघालय – 69.91
मिजोरम – 52.62
नागालैंड – 55.72
पूड्डूचेरी – 72.84
राजस्थान -50.27
सिक्किम – 67.58
तमिलनाडु – 62.02
त्रिपुरा – 76.10
उत्तर प्रदेश – 57.54
उत्तराखंड – 53.56
पश्चिम बंगाल – 77.57

Continue Reading

Trending