Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

बिग बी के घर में भी सास-बहू के झगड़े, ऐश्वर्या-अभिषेक छोड़ सकते हैं घर!

Published

on

Loading

पिछले कुछ वक्त से इस बात को लेकर काफी सुर्खियां हैं कि ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन जल्द ही ‘जलसा’ को छोडक़र मुंबई में स्थित अपने लग्जरी अपार्टमेंट में शिफ्ट होने वाले हैं। बता दें कि फिलहाल ये दोनों महानायक अमिताभ बच्चन और जया बच्चन के साथ उनके घर ‘जलसा’ में रहते हैं।

खबरों की माने तो इसकी वजह अभिषेक की मां जया बच्चन को माना जा रहा है कि ऐश और जया में पटरी नहीं बैठ रही है। वहीं कुछ अन्य रिपोर्ट्स के अनुसार अभिषेक अपना घर जलसा छोडक़र कहीं शिफ्ट नहीं होंगे। ‘जलसा’ को छोडऩे की खबरे बेबुनियाद हैं। इसकी एक बड़ी वजह यह है कि अभिषेक बच्चन कभी भी अपने माता पिता को नहीं छोड़ सकते और करिश्मा के साथ भी उनकी सगाई टूटने का भी यही कारण बताया गया था। दरअसल करिश्मा चाहती थीं कि शादी के बाद अभिषेक अपने मां बाप से दूर दूसरे फ्लैट में रहे जो कि अभिषेक को मंजूर नहीं था।

वैसे ऐश और अभिषेक किसी लग्जरी अपार्टमेंट में रहने से ज्यादा अहमियत अपने परिवार के साथ को देते हैं। गौरतलब है कि इन दोनों ने मुंबई में 21 करोड़ रुपए का अपार्टमेंट खरीदा है, जो 5500 वर्ग में फैला हुआ है। इसे उन्होंने वर्ष 2015 में खरीदा था। ऐश और अभिषेक ने अपने इस आलीशान अपार्टमेंट के लिए 38,000 रुपये प्रति स्कवायर फीट अदा किए थे।

मनोरंजन

शिंदे की शिवसेना में शामिल हुए गोविंदा, मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से लड़ सकते हैं चुनाव

Published

on

Loading

मुंबई। महाराष्ट्र की राजनीति से बड़ी खबर सामने आई है। बॉलीवुड एक्टर गोविंदा ने शिवसेना शिंदे गुट का दामन थाम लिया है। बालासाहब ठाकरे भवन में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में उन्होंने पार्टी ज्वॉइन की। बताया जा रहा है कि वे मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं।

इस अवसर पर गोविंदा ने कहा कि एकनाथ शिंदे जी का धन्यवाद, आज के दिन शिवसेना जॉइन करने का मतलब भगवान से मिली प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि 2004 से 2009 तक कांग्रेस पार्टी का सांसद रहा। अब चौदह बरस के बनवास के बाद शिवसेना में शामिल हुआ हूं। गोविंदा ने कहा मुंबई अब पहले सुंदर और विकसित दिखाई पड़ रही है। यहां विकास के काम हो रहे हैं ।

इससे पहले शिंदे गुट के नेता कृष्णा हेगड़े ने गोविंदा से उनके आवास पर मुलाकात की थी, तभी से कयास लगाए जा रहे थे कि वे शिवसेना शिंदे गुट में शामिल हो सकते हैं। सीएम एकनाथ शिंदे की ओर से गोविंदा को लोकसभा चुनाव लड़ाया जा रहा है। वे मुंबई उत्तर पश्चिम सीट से ताल ठोक सकते हैं। शिवसेना यूटीबी ने अमोल कीर्तिकर को इस सीट से चुनावी मैदान में उतारा है। अगर शिवसेना शिंदे गुट ने टिकट दिया तो गोविंदा मुंबई ईस्ट वेस्ट पर अमोल कीर्तिकर को कड़ी चुनौती दे सकते हैं।

Continue Reading

Trending