Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

मप्र में हर रोज आत्महत्या करते हैं 3 से ज्याादा किसान

Published

on

कृषि,मध्यप्रदेश,गृहमंत्री-बाबू-लाल,हालांकि,विधानसभा,कांग्रेस,मुकेश-नायक,बाबू-लाल-गौर,होशंगाबाद,रायसेन,रामनिवास,आत्महत्या

Loading

भोपाल | लगातार तीसरी बार कृषि कर्मण पुरस्कार जीतने वाले राज्य मध्यप्रदेश मंे हर रोज तीन से ज्यादा किसान खुद को खत्म कर लेते हैं। राज्य के गृहमंत्री बाबू लाल गौर ने सोमवार को बताया कि दो साल के भीतर 2276 किसानों ने आत्महत्या की है। सुशासन वाले राज्य के गृहमंत्री को इसका समाधान योग केंद्र खोलने में दिखता है। उन्होंने किसान आत्महत्या रोकने के लिए योग केंद्र खोलने का भरोसा दिलाया है। वह योग केंद्र के लिए हालांकि केंद्र सरकार के भरोसे हैं।

विधानसभा में कांग्रेस विधायक मुकेश नायक द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में गृहमंत्री बाबू लाल गौर ने सोमवार को बताया कि बीते दो वर्षो में राज्य में कुल 2276 किसानों ने आत्महत्या की है। गृहमंत्री आत्महत्या के मुख्य कारण बीमारी, नशे की लत व पारिवारिक कलेश को मानते हैं। गृहमंत्री द्वारा जारी किए गए किसानों की आत्महत्या के आंकड़ों पर गौर करें तो पता चलता है कि हर रोज तीन से ज्यादा किसान आत्महत्या कर रहे हैं। सबसे ज्यादा आत्महत्या के मामले जबलपुर में सामने आए हैं, जहां 302 किसानों ने आत्महत्या की है। इसी तरह झाबुआ में 203 किसानों ने मौत को गले लगाया है।

राज्य में इंदौर के अलावा नीमच, आगर, सिवनी, होशंगाबाद, रायसेन आदि जिलों में बीते दो वर्षो में एक भी किसान ने आत्महत्या नहीं की है। राजधानी भोपाल में सिर्फ दो किसानों ने आत्महत्या की है। कांग्रेस के विधायक रामनिवास रावत ने भी एक सवाल के जरिए आत्महत्या का मामला उठाया। उनका कहना था कि राज्य सरकार किसानों की आत्महत्या पर सरकारी योजनाएं तो गिना देती हैं, मगर आत्महत्या की संख्या मंे कमी नहीं आ रही है। गृहमंत्री गौर ने कहा कि सरकार आत्महत्या के मामले में गंभीर है। किसानों की आत्महत्या को रोकने के लिए सरकार द्वारा योग केंद्र शुरू किए जाएंगे।

उत्तर प्रदेश

फतेहपुर सीकरी में बोले सीएम योगी- माफिया की कब्र पर फातिहा पढ़ने वालों को वोट के लिए तरसा दीजिए

Published

on

Loading

फतेहपुर सीकरी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी राजकुमार चाहर के समर्थन जनता को संबोधित किया। सीएम योगी आदित्यनाथ ने जनसभा में मौजूद पार्टी कार्यकर्ताओं और जनता का अभिवादन कर अपने संबोधन की शुरुआत की।

इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस-सपा और बसपा पर जोरदार हमला बोला है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस सपा और बसपा ने गरीबों के हकों पर डाका डालते थे इसलिये जनधन अकाउंट नहीं खोलने देते थे। ये लोग जनता को रसोई गैस के लिए तरसाते थे। किसान आत्महत्या करने के लिए मजबूर थे क्योंकि किसान सम्मान निधि जैसी कोई योजना नहीं थी। गरीब सर्दी में ठिठुरने के लिए मजबूर होता था और बरसात मे भूखा सो जाता था। सीएम योगी ने केंद्र सरकार के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि चार करोड़ गरीबों को मकान मिल गए। 12 करोड़ किसानो को किसान सम्मान निधि का लाभ मिला है। दस करोड़ परिवारों को उज्जवला योजना के तहत रसोई गैस का कनेक्शन मिला है।

योगी आदित्यनाथ ने रैली में कहा, “ब्रजभूमि का नंबर आने वाला है। अयोध्या और काशी ने अपने लक्ष्यों को प्राप्त कर लिया है। अब बारी ‘ब्रजभूमि’ की है। अब विकास के लिए आपको कोई तरसाने की हिम्मत नहीं कर पाएगा। अब आगरा में भी एयरपोर्ट बन रहा है। आपने देखा होगा राम नवमी के दिन भगवान राम सूर्य तिलक हुआ था। एक तरफ कांग्रेस, सपा, बसपा थी, राम जन्मभूमि के लिए कहते थे कि क्या सबूत है कि राम का जन्म अयोध्या में हुआ। इन दलों ने कहा था राम और कृष्ण तो हैं ही नहीं। जैसे की इस सृष्टि से पहले कांग्रेस, सपा और बसपा ही पैदा हो गए थे बाकी तो कोई हुआ ही नहीं था। कांग्रेस, सपा और बसपा के लोग गरीबों के हकों पर डकैती डालते थे, इसलिए जनधन अकाउंट नहीं खुलने देते थे। जब आपको मौका मिला तब आपने कुछ किया नहीं। जब मौका मिला, ये माफिया और अपराधी को अपने गले का हार बनाकर प्रदेश के व्यापारी और बेटी की सुरक्षा में सेंध लगा रहे थे।”

उन्होंने कहा कि कांग्रेस,सपा, बसपा, देख रहे हैं न, सभी लोग माफिया की कब्र पर जाकर फातिहा पढ़ रहे हैं। इनको बोलो कि जाओ वोट तो कमल निशान को जाएगा। तुमलोगों को पांच साल की छुट्टी दे रहे हैं फतिहा पढ़ो खूब।” आदित्यनाथ ने कहा, “अगर आप विरासत का सम्मान करते हैं तो जिन लोगों ने राम और कृष्ण पर प्रश्न खड़े किए थे आप उनको वोट के लिए तरसा दीजिए। जिन्होंने विकास की योजनाओं के लिए आपको तरसाया था, गंगा जल के लिए आपको तरसाया था। उनको वोट के लिए तरसा दीजिए।” उन्होंने कहा, “जातिवाद के नाम पर बांटने वाले लोग देश को कमजोर करना चाहते हैं। इन लोगों से सावधान रहिए। देखो अयोध्या में राम लला का दर्शन करवा रहे हैं तो माफिया और अपराधी का राम नाम सत्य भी करवा रहे हैं। दोनों काम एक साथ चल रहा है।”

Continue Reading

Trending