Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

OMG: 30 सालों से नसों में सांपों का जहर भर रहा ये शख्स

Published

on

Loading

 

नई दिल्ली। कैलिफोर्निया से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसके बारे में सुनकर आप हैरान रह जाएंगे। यहां एक शख्स पिछले 30 सालों से सांपों का जहर अपनी नसों में इंजेक्ट कर रहा है। वह ऐसा खुद को फिट और जवान दिखने के लिए कर रहा है।

युवक का नाम स्टीव है है। स्टीव ने बताया कि जब वह 17 साल का था उसने पहली बार अपने शरीर में सांपों का जहर इंजेक्ट किया था। बाद में उसने यह डोज बढ़ा दी थी। स्टीव ने कहा कि ये दर्दनाक प्रक्रिया है हालांकि सांप को इससे कोई नुकसान नहीं पहुंचता है। स्टीव पहले जहर को त्वचा पर रखते हैं और फिर सुई के जरिए शरीर में डालते हैं। हैरानी की बात ये है कि इतने सालों से सांपों का जहर ले रहे स्टीव अब तक तक जिंदा हैं।

एक टीवी शो में शामिल रहे डॉक्टर गेब्रिइल वेस्टन ने कहा कि इसे अजूबा ही कहा जाएगा कि जहरीले सांपों का जहर अपने शरीर में इंजेक्ट करने के बाद भी स्टीव को कुछ नहीं हुआ और वह स्वस्थ्य जिंदगी जी रहे हैं।

स्टीव ने बताया कि 6 साल की उम्र में उन्हें एक गेटर सांप ने काट लिया था लेकिन उन्हें कुछ नहीं हुआ। स्टीव ने बताया कि वे 10 साल की उम्र में पिता के साथ मियामी गए थे, जहां उन्होंने बिल हास्ट को देखा था। बिल हास्ट एक ऐसे शख्स थे, जो रेटलस्नेक और कोबरा जैसे जहरीले सांपों के जहर को इंजेक्ट करते थे।

बिल का मानना था कि जहर से बॉडी को फायदा होता है। बिल की मौत 100 साल की उम्र में हुई थी। बिल से ही मिलकर स्टीव इतना प्रभावित हो गए कि उन्होंने सांपों के बारे में अध्ययन करना शुरू कर दिया। स्टीव ने 17 साल की उम्र में कम मात्रा में सांप का जहर इंजेक्ट किया और इसके बाद धीरे-धीरे उन्होंने इसकी डोज बढ़ाते चले गए।

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका में पढ़ाई कर रहे दो भारतीय छात्रों की सड़क हादसे में मौत, कॉलेज से घर लौटते समय हुआ हादसा

Published

on

Loading

न्यूयार्क। अमेरिका में पढाई कर रहे तेलंगाना के दो छात्रों की सड़क हादसे में मौत हो गई है। दोनों छात्रों निवेश मुक्का और गौतम कुमार पारसी की शनिवार रात एरिजोना के पियोरिया में उस समय जान चली गई, जब उनकी कार दूसरी कार से जा टकराई। दोनों की उम्र 19 वर्षीय थी।

रिपोर्ट के अनुसार, निवेश करीमनगर जिले के हुजूराबाद शहर का रहने वाला था, वहीं गौतम कुमार जनगांव जिले के स्टेशन घनपुर का रहने वाला था। दोनों एरिजोना स्टेट यूनिवर्सिटी में कंप्यूटर साइंस में इंजीनियरिंग कर रहे थे।

दोनों अपने दोस्तों के साथ विश्वविद्यालय से घर लौट रहे थे, तभी सामने से आ रही कार ने उनके वाहन को टक्कर मार दी। निवेश और गौतम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य घायल हो गए। निवेश डॉक्टर दंपत्ति नवीन और स्वाति का बेटा था। दोनों छात्रों के परिवारों ने भारत सरकार से शवों को वापस लाने में मदद की अपील की है।

 

Continue Reading

Trending