Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

ऑफ़बीट

OMG ! पीरियड्स के दौरान यहां पर महिलाओं को जानवरों के साथ रात भी बितानी पड़ती है

Published

on

Loading

आधुनिक युग में भले ही महिलाएं तरक्‍की की नई इबारत लिख रही हों लेकिन इस सबके बावजूद हिमाचल प्रदेश में कुछ ऐसे भी गांव हैं जहां आज भी महिलाएं नरक सा जीवन जीने को मजबूर हैं। यहां बात हो रही है हिमाचल के जिला कुल्लू की।

यहां की करीब 82 पंचायतों में आज भी महिलाओं को मासिक धर्म यानी पीरियड्स के दौरान भेदभाव का शिकार होना पड़ता है। ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं को मासिक धर्म होने पर घर से ही बाहर रहना पड़ता है। उन्‍हें पशुशाला में ही जानवरों के साथ रात भी बितानी पड़ती हैं। महिलाओं को मासिक धर्म के दौरान अपना समय पशुशाला में ही बिताना पड़ रहा है।

हालांकि समाज में फैली इन भ्रांतियों को दूर करने के विषय पर जिला कुल्लू प्रशासन ने भी पहल शुरू की है। इसके तहत महिलाओं के सशक्‍तीकरण, उनके स्वस्थ और स्वच्छ जीवन, स्वाभिमान और उत्थान के लिए कुल्लू जिला प्रशासन ने महिला एवं बाल विकास विभाग के सहयोग से नारी-गरिमा अभियान शुरू करने का फैसला किया है।

इस अभियान के दौरान महिलाओं के पीरियड्स से संबंधित भ्रांतियां दूर करने और व्यक्तिगत स्वच्छता पर बल देने के साथ-साथ महिला सशक्‍तीकरण और उत्थान से संबंधित विभिन्न योजनाओं के बारे में व्यापक मुहिम चलाई जाएगी। कुल्लू के उपायुक्त यूनुस ने नगर विकास खंड के गांव जाणा से नारी गरिमा जागरूकता अभियान का शुभारंभ किया।

82 ग्राम पंचायतों में होता है। ऐसा उपायुक्त यूनुस ने कहा कि महिलाओं के पीरियड्स को लेकर समाज के एक बहुत बड़े वर्ग में अब भी कई भ्रांतियां और कुरीतियां फैली हुई हैं। कुल्लू जिले में भी सबसे पहले सर्वेक्षण के दौरान करीब 82 ग्राम पंचायतों में ये पाया गया है कि पीरियड्स के दौरान महिलाओं पर कुछ बंदिशें लगाई जाती हैं। यहां के समाज में कई तरह की भ्रांतियां हैं।

उपायुक्त ने कहा कि इन भ्रांतियों को दूर करने, पीरियड्स के दौरान महिलाओं के स्वास्थ्य की सही देखभाल और व्यक्तिगत स्वच्छता के प्रति महिलाओं को जागरूक करने, उनके जीवन स्तर में सुधार के उद्देश्य से ही कुल्लू जिला में व्यापक जागरूकता अभियान शुरू किया गया है। इस अभियान के तहत जिलेभर में नारी गरिमा जागरूकता शिविर लगाए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि इस महत्वपूर्ण मिशन को सफल बनाने के लिए पंचायत स्तर पर शिविर लगाए जाएंगे। कुछ पंचायतों के क्लस्टर भी बनाए जाएंगे। उनमें बड़े पैमाने पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, आशा वर्करों, हैल्थ वर्करों और विभिन्न महिला संगठनों की पदाधिकारियों के माध्यम से महिलाओं को पीरियड्स की व्यापक जानकारी दी जाएगी।

इस दौरान स्वास्थ्य की देखभाल और व्यक्तिगत स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जाएगा। उपायुक्त ने कहा कि इस अभियान में देवी-देवता कारदार संघ और अन्य धार्मिक और सामाजिक संगठनों की भागीदारी भी सुनिश्चित की जाएगी।

उन्होंने बताया कि एक साल तक चलने वाले इस अभियान की निरंतर समीक्षा की जाएगी। फील्ड स्तर पर गठित टीमें हर सप्ताह समीक्षा करेंगी, जबकि उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समिति भी इस पर नजर रखेगी और हर पखवाड़े के दौरान बैठक करेगी। इसके अलावा महिलाओं के मार्गदर्शन के लिए हेल्पलाइन नंबर 01902222105 शुरू किया गया है। इस नंबर पर आने वाले फोन कॉल्स का पूरा रिकॉर्ड रखा जाएगा।

ऑफ़बीट

Click Here क्या है? एक्स पर खूब हो रहा ट्रेंड, जनता से लेकर नेता भी हुए दीवाने

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अगर आप एक्स (पूर्व में ट्विटर) का इस्तेमाल करते हैं तो आपने गौर किया होगा कि शनिवार शाम से यहां एक अजीब सी चीज ट्रेंड कर रही है। दरअसल शनिवार शाम से एक्स पर हजारों की संख्या में ऐसे पोस्ट की भरमार हो गई है जिसमें एक सफेद पेज पर ब्लैक कलर में बोल्ड में ‘यहां क्लिक करें (Click Here)’ लिखा हुआ है। इस टेक्स्ट के साथ ही नीचे की तरफ एक तीर का निशान बना हुआ है। कई एक्स यूजर्स को ये नहीं समझ में आ रहा है कि आखिर ये ट्रेंड क्या है और लोग क्यों एक सफेद रंग की तस्वीर में काले रंग से ‘क्लिक हेयर’ लिखकर फोटो शेयर कर रहे हैं।

जैसे ही कोई यूजर ‘ऑल्ट’ पर क्लिक करता है, तो एक मैसेज ओपन हो जाता है। ये एक हिडन यानी छिपा हुआ मैसेज है, जो सिर्फ ‘ऑल्ट’ पर क्लिक करने पर ही दिखाई देता है। अगर कोई इस पर क्लिक नहीं करता है, तो किसी भी तरह का मैसेज दिखाई नहीं पड़ता है। आपको बता दें कि एक्स यानी ट्विटर की तरफ से ALT टेक्स्ट फीचर को 2016 में लॉन्च किया गया था। तब ट्विटर की तरफ से कहा गया था कि हम कंटेंट को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए इस फीचर को ला रहे हैं।

एक्स पर यूजर्स को कैप्शन में टेक्स्ट लिखने का ऑप्शन तो मिलता ही है, लेकिन ये ऑल्ट टेक्स्ट फीचर शेयर की जाने वाली तस्वीर की जानकारी लोगों तक पहुंचाने का ऑप्शन मुहैया कराता है। ऑल्ट टेक्स्ट फीचर के जरिए यूजर एक हजार शब्दों तक अपने मैसेज लिख सकता है। एक्स का कहना है कि इसका सबसे ज्यादा फायदा उनको होगा, जो कम या बिल्कुल भी नहीं देख पाते हैं। ऑल्ट टेक्स्ट फीचर के कम स्पीड में भी मैसेज पढ़ा जा सकता है।

ऑल्ट टेक्स्ट कैसे करें यूज?

एक्स पर तस्वीर पोस्ट करते वक्त यूजर को +ALT का ऑप्शन दिखाई देगा। इस पर क्लिक करने के बाद मैसेज लिखने का ऑप्शन आता है। यहां यूजर जो मैसेज लिखना चाहे, उसे लिख सकता है। मैसेज सीधे तौर पर तस्वीर के साथ एड हो जाएगा। जैसे ही यूजर इस तस्वीर को पोस्ट करता है, वैसे ही ये मैसेज सभी के लिए अवेलेबल हो जाता है। अगर किसी को इस मैसेज को पढ़ना है, तो बस उसे ALT पर क्लिक करना है। ये फीचर सभी डिवाइस पर काम करता है। आम जनता के साथ साथ अब राजनीतिक दल भी इसका जमकर इस्तेमाल कर रहे हैं। भाजपा ने लोकसभा चुनाव को देखते हुए क्लिक हियर पोस्ट किया। बीजेपी ने ऑल्ट टेक्स में लिखा ‘फिर एक बार मोदी सरकार’

Continue Reading

Trending