Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

शाहरुख के ट्विटर पर 3.2 करोड़ प्रशंसक

Published

on

Loading

मुंबई, 2 जनवरी (आईएएनएस)| सुपरस्टार शाहरुख खान के ट्विटर पर प्रशंसकों की संख्या 3.2 करोड़ के पार हो गई है। शाहरुख ने मंगलवार को ट्वीट किया, सबको नए साल की शुभकामनाएं। सब रहो खुश और आबाद और 3.2 करोड़ के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। वाह हिंदी में लिखा तो कुछ कवि सा हो गया।

सुपरस्टार ठीक अमिताभ बच्चन के बाद हैं। ट्विटर पर उनके 3.24 करोड़ प्रशसंक है और अगर सिर्फ बॉलीवुड के खान की बात की जाए तो शाहरुख सबसे आगे हैं। दरसअल, सलमान के 2.99 करोड़ और आमिर के 2.26 करोड़ प्रशंसक हैं।

शाहरुख अपने प्रशंसकों के साथ अपने जीवन से जुड़े पहलू सोशल मीडिया पर साझा करते हैं। वहीं उन्होंने सोमवार को नए साल पर आनंद एल. राय के साथ आगामी फिल्म का टीजर और शीर्षक जारी किया।

फिल्म ‘जीरो’ में वह एक बौने की भूमिका निभा रहे हैं। इसमें अनुष्का शर्मा और कैटरीना कैफ प्रमुख भूमिका में हैं।

‘जीरो’ एक दिसंबर को रिलीज होगी।

Continue Reading

मनोरंजन

24 अप्रैल को लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड’ से सम्मानित होंगे अमिताभ बच्चन

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन करीब पांच दशक से फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। अब तक अमिताभ को कई अवार्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है। ऐसे में उनकी अवार्ड लिस्ट में एक और नाम जुड़ें जा रहा है।

बिग बी को लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। साल 2022 में दुनिया को अलविदा कह चुकी लगा मंगेशकर की याद में इस पुरस्कार को बनाया गया है। ये पुरस्कार खासतौर पर उन लोगों के लिए है जिन्होंने अपने काम से समाज पर बड़ा प्रभाव डाला हो।

इससे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इस अवार्ड से सम्मानित किया गया था। इसके बाद 2023 में यह अवार्ड लता मंगेशकर की बहन आशा भोसले को दिया गया था। वहीं अब बिग बी को भी इस अवार्ज से सम्मानित किया जाएगा। बिग बी को यह सम्मान लता मंगेशकर के पिता एवं संगीत जगत के दिग्गज दीनानाथ मंगेशकर के स्मृति दिवस पर 24 अप्रैल को दिया जाएगा।

Continue Reading

Trending