Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

खेल-कूद

OMG ! 50% SALE वाली दुकान पर अनुष्का को शॉपिंग करवा रहे कोहली

Published

on

Loading

केपटाउन। विराट कोहली की अगुवाई वाली टीम इंडिया अपने 56 दिनी दौरे पर दक्षिण अफ्रीका में है। टीम इंडिया को यहां दक्षिण अफ्रीका के साथ टेस्ट, वनडे और टी20 मैचों की सीरीज खेलनी है।

हाल ही में शादी के बंधन में विराट अपनी पत्नी अनुष्का को भी दक्षिण अफ्रीका ले गए हैं। यहां दोनों को केपटाउन में शॉपिंग करते हुए देखा गया। इसकी एक फोटो सोशल मीडिया में वायरल हो रही है और लोग विराट और अनुष्का को ट्रोल कर रहे हैं।

दरअसल जिस दुकान में दोनों शॉपिंग कर रहे हैं वहां 50 प्रतिशत डिस्काउंट चल रहा है, इसे देखकर लोग दोनों की खूब खिंचाई कर रहे हैं। कोई यह कह रहा है कि हनीमून के बाद अब सजेगा घर, इसलिए 50परसेंट डिस्काउंट पर हो रही है खरीदारी, तो कोई कह रहा है कि शॉपिंग के बाद स्ट्रीट पर होगा भांगड़ा।

बता दें कि विराट और अनुष्का ने बीते 11 दिसंबर को इटली के मिलान शहर में शादी कर ली। इसके बाद दोनों ने दिल्ली और मुंबई में शादी की रिसेप्शन पार्टी भी दी, जिसमें बॉलीवुड और खेल जगत की तमाम दिग्गज हस्तियां पहुंची।

खेल-कूद

आईपीएल के बीच पत्नी संग रांची पहुंचे सचिन, धोनी के शहर में है ये काम

Published

on

Loading

रांची। जहां इस समय पूरे देश में आईपीएल की धूम मची हुई है वहीं मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर रांची में हैं। उनके साथ उनकी पत्नी अंजलि भी हैं। सचिन यहां ओरमांझी में युवा फाउंडेशन की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम के लिए आए हैं।

सचिन ने कहा, “मैं यहां अपने फाउंडेशन के लिए आया हूं। सचिन तेंदुलकर फाउंडेशन यहां के यूथ फाउंडेशन के साथ मिलकर काम करता है। खासकर मैं यहां की महिला खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने आया हूं। इसलिए मैं युवा लड़कियों को देखने आया हूं जो फुटबॉल खेलती हैं और उन्हें प्रोत्साहित करूंगा। इस समय इसके अलावा यहां आने की कोई और वजह नहीं है।

बता दें कि सचिन तेंदुलकर के रांची पहुंचने का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में फैंस का उनके प्रति उत्साह साफ नजर आ रहा है। वहीं एयरपोर्ट पर रांची डीसी राहुल कुमार सिन्हा उनके स्वागत के लिए पहुंचे और कड़ी सुरक्षा के साथ सचिन को उनके होटल ले जाया गया।

 

Continue Reading

Trending