Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

खेल-कूद

शंघाई शेनहुआ से अलग हुए कोलम्बियाई मिडफील्डर मोरेनो

Published

on

Loading

मेडेलिन (कोलम्बिया), 30 दिसम्बर (आईएएनएस)| कोलम्बियाई मिडफील्डर जियोवानी मोरेनो ने चीनी सुपर लीग क्लब शंघाई शेनहुआ से नाता तोड़ लिया है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक मोरेनो अब अपने देश के क्लब एटलेटिको नासियोनाल का रुख कर रहे हैं और क्लब ने इसकी पुष्टि कर दी है।

मोरेनो ने अर्जेटीना के क्लब रेसिंग के साथ नाता तोड़ते हुए 2012 में शेनहुआ के साथ करार किया था। यह करार 2019 में समाप्त हो रहा था लेकिन वह समय से पहले ही अपने देश का रुख कर रहे हैं।

मोरेनो इससे पहले नासियोनाल के लिए खेल चुके हैं। वह साल 2008 से 2010 तक इस क्लब को अपना सेवाएं दे चुके हैं।

शंघाई में शानदार प्रदर्शन के दम पर मोरेनो ने पांच साल के अंतराल के बाद साल 2017 में राष्ट्रीय टीम में वापसी की है।

Continue Reading

खेल-कूद

पंजाब किंग्स के खिलाफ स्लो ओवर रेट के चलते हार्दिक पांड्या पर लगा 12 लाख का जुर्माना

Published

on

Loading

मुल्लांपुर। आईपीएल 17 के 33वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने पंजाब किंग्स को 9 रनों से हरा दिया है। इस रोमांचक मैच में 193 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब की पूरी टीम 19.1 ओवर में 183 पर सिमट गई। वहीं, पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में स्लो ओवर रेट के चलते मुंबई के कप्तान हार्दिक पांड्या पर 12 लाख का जुर्माना लगाया गया है। आईपीएल ने यह जानकारी गुरुवार को दी।

बीसीसीआई ने एक बयान में इसकी पुष्टि की है। जिसमें बताया गया है कि इस सीजन में टीम मुंबई की यह पहली गलती थी, इसलिए आईपीएल कोड ऑफ कंडक्ट के अनुसार सबसे न्यूनतम दंड दिया गया है।

बात अगर मैच की करें तो 193 रनों का पीछा करने उतरी पंजाब के लिए आशुतोष शर्मा ने 25 गेंदों में 61 रनों की तूफानी पारी खेली, लेकिन वो अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए और मुंबई ने 9 रन से यह मुकाबला अपने नाम किया। एमआई वर्तमान में सात मैचों में तीन जीत के साथ अंक तालिका में सातवें स्थान पर है।

Continue Reading

Trending