Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

लेडीज डीजे की प्रस्तुति पर झूमे लोग

Published

on

Loading

मुंबई, 26 दिसंबर (आईएएनएस)| मुंबई के बांद्रा (वेस्ट) स्थित होटल ताज लैंड्स एंड में आयोजित महिलाओं की पहली डीजे चैंपियनशिप ‘क्वीन ऑफ मैशअप्स’ में देशभर की चुनिंदा महिला डीजे ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। इस प्रतियोगिता में महिला प्रतियोगियों ने पहली टाइटल चैंपियनशिप के लिए दिलचस्प मुकाबला किया। देश भर में छाई रहने वाली महिला डीजे ने अपनी कंपोजिशंस से दर्शकों का मनोरंजन किया। इसमें उन्होंने एक करोड़ रुपये के एक्सक्लूसिव और विशेष अनुबंध के लिए आपस में प्रतिस्पर्धा की, जिससे उन्हें मुंबई में अगले साल 30 जून को आयोजित होने वाली ‘ग्लोबल क्वीन ऑफ मैशअप्स चैंपियनशिप’ में शिरकत करने का मौका मिल सके।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फड़णवीस ने महिला प्रतिभाओं की सराहना करते हुए कहा, यह देखकर बेहद अच्छा लगता है कि संगीत के क्षेत्र में महिला डीजे नित नए रिकॉर्ड तोड़ रही हैं। मुझे यह पक्का विश्वास है कि भारत की महिला डीजे बहुत जल्द दुनिया के मंच पर राज करेंगी।

अमृता खुद प्रशिक्षित शास्त्रीय गायिका, सामाजिक कार्यकर्ता और बैंकर हैं। उन्होंने कार्यक्रम के आयोजकों और एसओएस नाइट लाइफ के संस्थापकों मिस लीना इंग्ले और चांद सेठ को महिला संगीतकारों को एक अविश्सनीय संगीतमय मंच मुहैया करने के लिए बधाई दी।

‘क्वीन ऑफ मैशअप्स’ के विजेताओं का चयन म्यूजिक इंडस्ट्री के सर्वश्रेष्ठ जजों ने किया, जिसमें कोलकाता के डीजे आकाश रोहिरा, गोवा के डीजे सुलेमान, नई दिल्ली के डीजे जैजी जो, मुंबई के डीजे वीके और इटली के गोईकोंडा वेसिचेली शामिल थे।

Continue Reading

मनोरंजन

शिंदे की शिवसेना में शामिल हुए गोविंदा, मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से लड़ सकते हैं चुनाव

Published

on

Loading

मुंबई। महाराष्ट्र की राजनीति से बड़ी खबर सामने आई है। बॉलीवुड एक्टर गोविंदा ने शिवसेना शिंदे गुट का दामन थाम लिया है। बालासाहब ठाकरे भवन में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में उन्होंने पार्टी ज्वॉइन की। बताया जा रहा है कि वे मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं।

इस अवसर पर गोविंदा ने कहा कि एकनाथ शिंदे जी का धन्यवाद, आज के दिन शिवसेना जॉइन करने का मतलब भगवान से मिली प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि 2004 से 2009 तक कांग्रेस पार्टी का सांसद रहा। अब चौदह बरस के बनवास के बाद शिवसेना में शामिल हुआ हूं। गोविंदा ने कहा मुंबई अब पहले सुंदर और विकसित दिखाई पड़ रही है। यहां विकास के काम हो रहे हैं ।

इससे पहले शिंदे गुट के नेता कृष्णा हेगड़े ने गोविंदा से उनके आवास पर मुलाकात की थी, तभी से कयास लगाए जा रहे थे कि वे शिवसेना शिंदे गुट में शामिल हो सकते हैं। सीएम एकनाथ शिंदे की ओर से गोविंदा को लोकसभा चुनाव लड़ाया जा रहा है। वे मुंबई उत्तर पश्चिम सीट से ताल ठोक सकते हैं। शिवसेना यूटीबी ने अमोल कीर्तिकर को इस सीट से चुनावी मैदान में उतारा है। अगर शिवसेना शिंदे गुट ने टिकट दिया तो गोविंदा मुंबई ईस्ट वेस्ट पर अमोल कीर्तिकर को कड़ी चुनौती दे सकते हैं।

Continue Reading

Trending