Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

ऑफ़बीट

दुनिया का सबसे पुराना कंडोम हुआ नीलाम, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश

Published

on

Intimacy, Real Sex, बॉलीवुड, सेक्स

Loading

सेक्स करने के समय अगर आपकों सेफ सेक्स करना है तो कंडोम की उपयोगिता बढ़ जाती है। दरअसल कंडोम के सहारे लोग अपनी सेक्स लाइफ का मजा बड़ी आसानी से ले रहे हैं क्योंकि इसमें कोई खतरा नहीं होता है। कंडोम को लोग असुरक्षित सेक्स से बचने के लिए इसका प्रयोग करते हैं।

हम आपकों आज कंडोम के फायदा अथवा नुकसान के बारे में नहीं बल्कि दुनिया का सबसे महंगे कंडोम के बारे में बताने जा रहे हैं। इस कंडोम की नीलामी अभी हाल में की गई है। इसकी कीमत जानकर हर किसी के होश उड़ सकते हैं।
इस कंडोम को लेकर चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि 200 साल पुराने कंडोम की नीलामी की गई तो लोगों में इसकों खरीदने को लेकर होड़ देखते ही बनती थी। इसको एम्सटर्डम के एक शख्स ने खरीद लिया था। जानकारी के मुताबिक इसकी कीमत 46000 रुपए आंकी गई। इस कंडोम की लम्बाई के बारे में कहा जा रहा है कि 19 सेंटीमीटर है।

इतना ही नहीं इसे दुनिया का सबसे महंगा कंडोम आका गया है। उस समय इसकी भी ज्यादा कीमत मानी जाती थी। पुराने जमाने में लोग बहुत कम कंडोम का इस्तेमाल करते थे, हालांकि अमीर लोग भी इसका खूब इस्तेमाल करते थे। जानकार बताते हैं कि पहले समय में कंडोम की लंबाई 15 सेंटीमीटर लंबी मानी जाती थी। जैसे-जैसे जमाने बदले वैसे-वैसे कंडोम में भी बदलाव देखने को मिला। 19वीं शताब्दी में रबर का कंडोम बनने लगा था। यह भी रोचक बात है कि पहले लोग यूज कंडोम को भी बड़ी आसानी से खरीद लेते थे। कुल मिलाकर सेफ सेक्स के लिए कंडोम बहुत जरूरी माना जाता है।

ऑफ़बीट

Click Here क्या है? एक्स पर खूब हो रहा ट्रेंड, जनता से लेकर नेता भी हुए दीवाने

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अगर आप एक्स (पूर्व में ट्विटर) का इस्तेमाल करते हैं तो आपने गौर किया होगा कि शनिवार शाम से यहां एक अजीब सी चीज ट्रेंड कर रही है। दरअसल शनिवार शाम से एक्स पर हजारों की संख्या में ऐसे पोस्ट की भरमार हो गई है जिसमें एक सफेद पेज पर ब्लैक कलर में बोल्ड में ‘यहां क्लिक करें (Click Here)’ लिखा हुआ है। इस टेक्स्ट के साथ ही नीचे की तरफ एक तीर का निशान बना हुआ है। कई एक्स यूजर्स को ये नहीं समझ में आ रहा है कि आखिर ये ट्रेंड क्या है और लोग क्यों एक सफेद रंग की तस्वीर में काले रंग से ‘क्लिक हेयर’ लिखकर फोटो शेयर कर रहे हैं।

जैसे ही कोई यूजर ‘ऑल्ट’ पर क्लिक करता है, तो एक मैसेज ओपन हो जाता है। ये एक हिडन यानी छिपा हुआ मैसेज है, जो सिर्फ ‘ऑल्ट’ पर क्लिक करने पर ही दिखाई देता है। अगर कोई इस पर क्लिक नहीं करता है, तो किसी भी तरह का मैसेज दिखाई नहीं पड़ता है। आपको बता दें कि एक्स यानी ट्विटर की तरफ से ALT टेक्स्ट फीचर को 2016 में लॉन्च किया गया था। तब ट्विटर की तरफ से कहा गया था कि हम कंटेंट को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए इस फीचर को ला रहे हैं।

एक्स पर यूजर्स को कैप्शन में टेक्स्ट लिखने का ऑप्शन तो मिलता ही है, लेकिन ये ऑल्ट टेक्स्ट फीचर शेयर की जाने वाली तस्वीर की जानकारी लोगों तक पहुंचाने का ऑप्शन मुहैया कराता है। ऑल्ट टेक्स्ट फीचर के जरिए यूजर एक हजार शब्दों तक अपने मैसेज लिख सकता है। एक्स का कहना है कि इसका सबसे ज्यादा फायदा उनको होगा, जो कम या बिल्कुल भी नहीं देख पाते हैं। ऑल्ट टेक्स्ट फीचर के कम स्पीड में भी मैसेज पढ़ा जा सकता है।

ऑल्ट टेक्स्ट कैसे करें यूज?

एक्स पर तस्वीर पोस्ट करते वक्त यूजर को +ALT का ऑप्शन दिखाई देगा। इस पर क्लिक करने के बाद मैसेज लिखने का ऑप्शन आता है। यहां यूजर जो मैसेज लिखना चाहे, उसे लिख सकता है। मैसेज सीधे तौर पर तस्वीर के साथ एड हो जाएगा। जैसे ही यूजर इस तस्वीर को पोस्ट करता है, वैसे ही ये मैसेज सभी के लिए अवेलेबल हो जाता है। अगर किसी को इस मैसेज को पढ़ना है, तो बस उसे ALT पर क्लिक करना है। ये फीचर सभी डिवाइस पर काम करता है। आम जनता के साथ साथ अब राजनीतिक दल भी इसका जमकर इस्तेमाल कर रहे हैं। भाजपा ने लोकसभा चुनाव को देखते हुए क्लिक हियर पोस्ट किया। बीजेपी ने ऑल्ट टेक्स में लिखा ‘फिर एक बार मोदी सरकार’

Continue Reading

Trending