Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

खेल-कूद

12वीं पास कोहली को मिल गई दुगनी पढ़ी-लिखी EDUCATED दुल्हन

Published

on

Loading

मुम्बई। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड की स्टार अभिनेत्री अनुष्का शर्मा की शादी हाल में हुई है। विराट कोहली अपनी नई पारी को जोरदार तरीके से आगे बढ़ा रहे हैं। उन्होंने दिल्ली में पहला रिसेप्शन दिया था। इस रिसेप्शन में कई बड़े लोग शामिल हुए थे। अब दूसरे रिसेप्शन के लिए तैयारियां जोरों शोर पर चल रही है।

Image result for KOHLI AND ANUSHKA SHARMA LATEST

हाल ही में विवाह के बंधन में बंधे भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान और उनकी पत्नी बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा बुधवार की शाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले। मोदी ने दोनों को शादी की बधाई दी। इस दौरान पति-पत्नी के साथ विराट के भाई विकास भी मौजूद रहे। कोहली अपनी नई पारी को लेकर काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं।

Related image

विराट कोहली अब दूसरा रिसेप्शन देने को तैयार है लेकिन हम आपकों बता दें कि विराट कोहली क्रिकेट के मैदान पर हिट है लेकिन पढ़ाई के मामले में वह केवल 12वीं पास ही है। दरअसल कोहली ने 12वीं तक विशाल भारती पब्लिक स्कूल से अपनी शुरुआती पढ़ाई पूरी की है।

Image result for KOHLI AND ANUSHKA SHARMA LATEST

1998 में विराट कोहली ने वेस्ट दिल्ली क्रिकेट अकादमी ’वाइन की और पूरा ध्यान अपने खेल पर लगा दिया था। ऐसे में उन्होंने आगे पढ़ाई पूरी नहीं। हालांकि उनकी मैथ और साइंस की टीचर अभी भी उनको ब्राइट और अलर्ट स्टूडेंट मानती हैं।

Image result for KOHLI AND ANUSHKA SHARMA LATEST

दूसरी ओर उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा काफी पढ़ी-लिखी है। दूसरी तरफ अनुष्का ने आर्ट्स से बैचलर डिग्री और इकोनॉमिक्स से मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर को आगे बढ़ाने के लिए मॉडलिंग पर ध्यान लगाना शुरू कर दिया था। स्कूल के टॉपर होने के बावजूद उन्होंने फिल्मों में अपना करियर बनना बेहतर समझा।

बता दें कि विराट कोहली और अनुष्का शादी को लेकर पूरी दुनिया में चर्चा रही है। हालांकि इस शादी को लेकर विवाद भी देखने को मिला। मध्य प्रदेश के गुना से भाजपा विधायक पन्नालाल शाक्य हालांकि विराट कोहली को देशभक्त नहीं मानते।

Image result for KOHLI AND ANUSHKA SHARMA LATEST

उन्होंने क्रिकेट खिलाड़ी और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा की शादी विदेश में होने पर ऐतराज जताया है और उनके देशभक्त होने पर सवाल खड़ा किया है। उन्होंने मंगलवार को कोहली का नाम न लेते हुए कहा, “एक बहुत बड़े क्रिकेटर का हाल ही में विवाह हुआ है। उन्हें हिंदुस्तान में विवाह करने की जगह ही नहीं मिली। ऐसा खिलाड़ी, जिसके लिए भारत की भूमि मायने नहीं रखती, वह राष्ट्रभक्त नहीं हो सकता।

Image result for KOHLI AND ANUSHKA SHARMA LATEST

खेल-कूद

आईपीएल के बीच पत्नी संग रांची पहुंचे सचिन, धोनी के शहर में है ये काम

Published

on

Loading

रांची। जहां इस समय पूरे देश में आईपीएल की धूम मची हुई है वहीं मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर रांची में हैं। उनके साथ उनकी पत्नी अंजलि भी हैं। सचिन यहां ओरमांझी में युवा फाउंडेशन की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम के लिए आए हैं।

सचिन ने कहा, “मैं यहां अपने फाउंडेशन के लिए आया हूं। सचिन तेंदुलकर फाउंडेशन यहां के यूथ फाउंडेशन के साथ मिलकर काम करता है। खासकर मैं यहां की महिला खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने आया हूं। इसलिए मैं युवा लड़कियों को देखने आया हूं जो फुटबॉल खेलती हैं और उन्हें प्रोत्साहित करूंगा। इस समय इसके अलावा यहां आने की कोई और वजह नहीं है।

बता दें कि सचिन तेंदुलकर के रांची पहुंचने का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में फैंस का उनके प्रति उत्साह साफ नजर आ रहा है। वहीं एयरपोर्ट पर रांची डीसी राहुल कुमार सिन्हा उनके स्वागत के लिए पहुंचे और कड़ी सुरक्षा के साथ सचिन को उनके होटल ले जाया गया।

 

Continue Reading

Trending