Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

क्यों पिता बनकर इतना परेशान हैं शाहरुख़ खान, बताई ऐसी वजह कि…..

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के किंग खान ‘शाहरुख़ खान’ यूं तो हर चीज में परफेक्ट माने जाते है पर हालिया उन्होनें अपनी पर्सनल लाइफ से जुडी एक ऐसी बात का खुलासा कर दिया है। जिसे सुनकर सभी हैरान है। जी हां। दरअसल शाहरुख़ खान सुपरस्टार होने से पहले तीन बच्चों के पिता भी हैं। उनके सभी फैंस को ये लगता था की शाहरुख़ अपने बच्चों को बेहद प्यार करते है लेकिन हुआ इसके बिलकुल उल्टा।

शाहरुख खान ने बताई पिता होने की सबसे बड़ी खराबी, सुनकर चौंक जाएंगे आप!
दरअसल, उन्होनें एक पार्टी के दौरान कार की बैकसीट पर बैठे अपने दोनों बच्चों और खुद की तस्वीर पोस्ट की। और कैप्शन में लिखा, “पिता होने की सबसे बड़ी खराबी यह होती है कि आप हमेशा बच्चों की तस्वीर खींचते हैं, न ही उनके साथ अपनी. हालांकि, एडिटिंग के जरिए आप ऐसा कर पाते हैं।”abram khan
बता दें कि, शाहरुख़ अपने बच्चों से बेहद प्यार करते है शायद यही वजह है कि इंडस्ट्री के सबसे बिजी अभिनेता होने के बावजूद वे अपने बच्चों के साथ वक्त बिताना कभी नहीं भूलते।

gauri khanअक्सर उन्हें आर्यन खान, सुहाना खान और अबराम खान के साथ वेकेशन या पार्टी एन्जॉय करते हुए देखा जाता है। सोशल मीडिया पर भी वह अपने फैन्स के साथ बच्चों की तस्वीरें पोस्ट करते हैं।

aryan khan

Continue Reading

मनोरंजन

शिंदे की शिवसेना में शामिल हुए गोविंदा, मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से लड़ सकते हैं चुनाव

Published

on

Loading

मुंबई। महाराष्ट्र की राजनीति से बड़ी खबर सामने आई है। बॉलीवुड एक्टर गोविंदा ने शिवसेना शिंदे गुट का दामन थाम लिया है। बालासाहब ठाकरे भवन में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में उन्होंने पार्टी ज्वॉइन की। बताया जा रहा है कि वे मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं।

इस अवसर पर गोविंदा ने कहा कि एकनाथ शिंदे जी का धन्यवाद, आज के दिन शिवसेना जॉइन करने का मतलब भगवान से मिली प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि 2004 से 2009 तक कांग्रेस पार्टी का सांसद रहा। अब चौदह बरस के बनवास के बाद शिवसेना में शामिल हुआ हूं। गोविंदा ने कहा मुंबई अब पहले सुंदर और विकसित दिखाई पड़ रही है। यहां विकास के काम हो रहे हैं ।

इससे पहले शिंदे गुट के नेता कृष्णा हेगड़े ने गोविंदा से उनके आवास पर मुलाकात की थी, तभी से कयास लगाए जा रहे थे कि वे शिवसेना शिंदे गुट में शामिल हो सकते हैं। सीएम एकनाथ शिंदे की ओर से गोविंदा को लोकसभा चुनाव लड़ाया जा रहा है। वे मुंबई उत्तर पश्चिम सीट से ताल ठोक सकते हैं। शिवसेना यूटीबी ने अमोल कीर्तिकर को इस सीट से चुनावी मैदान में उतारा है। अगर शिवसेना शिंदे गुट ने टिकट दिया तो गोविंदा मुंबई ईस्ट वेस्ट पर अमोल कीर्तिकर को कड़ी चुनौती दे सकते हैं।

Continue Reading

Trending